Home Blog Page 541

उत्तराखंड विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने की पीएम मोदी से मुलाकात, केदारनाथ मंदिर का प्रतीक चिह्न किया भेंट

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने दिल्ली प्रवास के दौरान आज शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की| इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को केदारनाथ मंदिर का प्रतीक चिह्न एवं हाथ से बना हुआ आसन भी भेंट किया। भेंट वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री ने भी उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विधानसभा अध्यक्ष से उत्तराखंड के विकास से संबंधित विभिन्न विकास योजनाओं के बारे में बातचीत की। वहीं, प्रधानमंत्री ने ऋतु खंडूड़ी से महिला विधानसभा अध्यक्ष के रूप में प्रथम बार सदन के संचालन के उनके अनुभव पर भी जानकारी ली। विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद ऋतु खंडूड़ी की यह प्रधानमंत्री से पहली मुलाकात है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री के मार्ग दर्शन एवं आशीर्वाद के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

 

 

Uttarakhand news, uttarakhand news in hindi, daily uttarakhand news hindi, uttarakhand news hindi, uttarakhand hindi news, latest uttarakhand news, today uttarakhand news, toda’s uttarakhand news, dehradun news in hindi, dehradun news, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड न्यूज़, उत्तराखंड की लेटेस्ट न्यूज, उत्तराखंड खबर, देहरादून न्यूज, देहरादून समाचार, आज के देहरादून समाचार, आज की देहरादून न्यूज, देहरादून लेटेस्ट न्यूज

मुख्यमंत्री ने दिये अधिकारियों को आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

सीएम आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री ने लोगों से मिलकर सुनी जन समस्यायें
देहरादून । मुख्यमंत्री   पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में बड़ी संख्या में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों ने भेंट की, सभी ने मुख्यमंत्री की अपनी समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सभी आगन्तुकों से व्यक्तिगत रूप से भेंट कर उनकी समस्यायें सुनी तथा जन समस्याओं के समाधान के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु राज्य सरकार संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि अधिकारियो को निर्देशित किया गया है कि ब्लॉक स्तर की समस्याओं का निराकरण ब्लॉक स्तर पर और जिला स्तर की समस्याओं का निराकरण जिला स्तर पर हो जाना चाहिए। लोगों को अपनी अपनी समस्याओं के हल के लिए परेशान न होना पड़े, तथा उन्हें अनावश्यक देहरादून न आना पड़े।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने प्रदेश की जनता से जो भी वायदे किये हैं तथा राज्य के विकास के लिये जो भी संकल्प लिये है, उन्हें समयबद्धता के साथ पूरा किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने सभी समस्याओं और शिकायतों का रिकार्ड रखने और उन पर की जा रही कार्रवाई का फालोअप भी करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये हैं।
मुख्यमंत्री से उत्तराखण्ड किसान यूनियन के प्रतिनिधिमण्डल ने श्री पद्म सिंह के नेतृत्व में भेंट की तथा उन्हें किसानो की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान के प्रति भी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। सभी किसानों का गन्ना पिराई के लिये मिलों मे आये तथा उन्हें गन्ना मूल्य का भुगतान समय पर हो, इसके निर्देश अधिकारियों को दिये गये हैं। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी हरिद्वार श्री विनय शंकर पाण्डे को दूरभाष पर निर्देश दिये कि वे किसानों के प्रतिनिधियो से भेंट कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान कराये। उपस्थित किसान प्रतिनिधियों ने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिये मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।

Uttarakhand news, uttarakhand news in hindi, daily uttarakhand news hindi, uttarakhand news hindi, uttarakhand hindi news, latest uttarakhand news, today uttarakhand news, toda’s uttarakhand news, dehradun news in hindi, dehradun news, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड न्यूज़, उत्तराखंड की लेटेस्ट न्यूज, उत्तराखंड खबर, देहरादून न्यूज, देहरादून समाचार, आज के देहरादून समाचार, आज की देहरादून न्यूज, देहरादून लेटेस्ट न्यूज

जल्द खुलेगी कौसानी की बंद चाय फैक्ट्री

बागेश्वर। छह साल से बंद पड़ी कौसानी की चाय फैक्ट्री अब शीघ्र खुल जाएगी। इसके लिए कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास ने चाय बोर्ड के डायरेक्टर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इससे युवाओं में भी रोजगार की आस जगी है। साल 2016 में कौसानी चाय फैक्ट्री बंद हो गई थी। तभी से भकुनखोला के जिला पंचायत सदस्य जनार्दन लोहुमी कई वर्षों से चाय फैक्ट्री खोलने के लिए प्रयासरत थे। उन्होंने कई बार मुख्यमंत्री समेत यहां के दौरे पर आए प्रदेश के पूर्व मंत्रियों को ज्ञापन दिए। देहरादून जाकर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अनुरोध किया। शुक्रवार को देहरादून जाते समय टीआरसी बैजनाथ में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास ने चाय बोर्ड के डायरेक्टर को बुलाकर बैठक की और चाय फैक्ट्री खोलने के निर्देश दिए। डायरेक्टर ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि उन्होंने फैक्ट्री खोलकर साफ- सफाई शुरू कर दी है। शीघ्र फैक्ट्री में उत्पादन भी शुरू हो जाएगा और युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, जिपंस जनार्दन लोहुमी, चाय बोर्ड के डायरेक्टर धमेंद्र बवेजा, कौसानी चाय बोर्ड के प्रबंधक प्रमोद कुमार, एमके उपाध्याय, नंदन प्रसाद आदि मौजूद थे।

 

Uttarakhand news, uttarakhand news in hindi, daily uttarakhand news hindi, uttarakhand news hindi, uttarakhand hindi news, latest uttarakhand news, Today uttarakhand news, toda’s uttarakhand news, dehradun news in hindi, dehradun news, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड न्यूज़, उत्तराखंड की लेटेस्ट न्यूज, उत्तराखंड खबर, देहरादून न्यूज, देहरादून समाचार, आज के देहरादून समाचार, आज की देहरादून न्यूज, देहरादून लेटेस्ट न्यूज

 

सीएम ने 06 पर्वतीय जनपदों के गांवों में निर्मित 15 ग्राम सेतुओं का वर्चुअल उद्घाटन किया

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में हेस्को और आईसीआईसीआई फाउण्डेशन के माध्यम से राज्य के 06 पर्वतीय जनपदों के गांवों में निर्मित 15 ग्राम सेतुओं का वर्चुअल उद्घाटन किया। उत्तराखण्ड के 06 जनपदों में इन 15 पुलों का निर्माण किया गया है। इस अवसर पर नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार, हेस्को के संस्थापक एवं पद्म भूषण से सम्मानित डॉ. अनिल प्रकाश जोशी, आईसीआईसीआई फाउण्डेशन के अध्यक्ष श्री सौरभ सिंह भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में नदी नाले हैं, जिनके चारों तरफ गांव बसे हैं। जब इन नदियों और गाद गदेरों को पार करना पड़ता है, तो यह एक बहुत बड़ा संकट भी होता है। मानसून अवधि में पहाड़ में जनजीवन  बहुत प्रभावित होता है। पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों के जन जीवन को सामान्य करने की दिशा में हेस्को ने आईसीआईसी फाउंडेशन के साथ मिलकर सराहनीय पहल की है। इनके सहयोग से पर्वतीय जनपदों में 15 पुलों का निर्माण हुआ है। जिससे 64 गांव जुड़े हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के कार्य व्यापक स्तर पर होने चाहिए। उत्तराखण्ड के समग्र विकास के लिए सामाजिक संगठन एवं संस्थाएं अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्‍होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में भी हेस्को और आईसीआईसीआई फाउण्डेशन इस तरह के प्रयोगों को उत्तराखंड में आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयोग जो सफल प्रयोग के रूप में समझे जा रहे हैं, इनको राज्य में बढ़ावा दिया जायेगा। केंद्र व राज्य सरकार की विकास योजनाओं के साथ ही प्रदेश के विकास के लिए विभिन्न संगठनों एवं संस्थानों का सहयोग लिया जायेगा।  मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 पुल जो  राज्य के विभिन्न जगहों पर बने हैं, जिला अधिकारियों के लिए भी अनुप्रयोग होंगे। जिलाधिकारी भी इनका संज्ञान लेते हुए ग्राम व पंचायत स्तर पर इस कार्य को बढ़ावा देने के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि नीति आयोग हिमालय के प्रति जो गंभीरता जताते हैं, उनमें इस तरह के प्रयोगों की आवश्यकता उन्होंने भी महसूस की होगी। आने वाले समय में नीति आयोग भी उत्तराखंड राज्य में होने वाले इन प्रयोगों को अपनी योजनाओं में सम्मिलित कर एक आदर्श राज्य बनाने में हमारे लिए एक बड़ा सहायक और पथ प्रदर्शक सिद्ध होगा।
नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि उत्तराखण्ड के सर्वांगीण विकास के लिए जितना संभव हो सके, नीति आयोग द्वारा मदद की जायेगी। उन्होंने उत्तराखण्ड के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए की गई इस सराहनीय पहल के लिए हेस्को और आईसीआईसीआई फाउण्डेशन के कार्यों की सराहना की। डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए समाज, सरकार एवं उद्यम को मिलकर कार्य करें तो राज्य तेजी से आगे बढ़ेगा।
हेस्को के संस्थापक एवं पद्म भूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने कहा कि उत्तराखण्ड में अनेक संसाधन उपलब्ध हैं। राज्य सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। विज्ञान ही विकास की दशा और दिशा तय करता है। ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर हमें विशेष ध्यान देना होगा। विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में सभी संगठनों का सहयोग लेकर राज्य को आगे बढ़ाना होगा।
आईसीआईसीआई फाउण्डेशन के अध्यक्ष  सौरभ सिंह ने कहा कि फाउण्डेशन द्वारा समाज का पैसा सामाजिक सरोकारों एवं जनहित में लगाने का प्रयास किया गया है। हमारा उद्देश्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के अनेक कार्य हों, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सुविधाएं मिल सके। उन्होंने कहा कि भविष्य में उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में कार्य के लिए जो भी सुझाव मिलेंगे, उन पर कार्य करने के पूरे प्रयास किये जायेंगे। इस अवसर पर  नीति आयोग की उत्तराखण्ड प्रभारी नीलम पटेल, प्रो. दुर्गेश पंत, आईसीआईसीआई फाउण्डेशन से अनुज अग्रवाल, सुमित शर्मा, विनोद खाती एवं वर्चुअल माध्यम से लाभान्वित क्षेत्रों के लोग मौजूद थे।

अवैध खनन करने वालों पर कसा शिकंजा

देहरादून।  जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार ने जनपद में अवैध खनन एवं खनन के अवैध परिवहन पर सख्ती से कार्रवाई किए जाने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में तहसील सदर क्षेत्रांतर्गत आज उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार ने खनन हेतु स्वीकृत क्षेत्र कालीराव तथा बाल्दी नदी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कालीराव नदी पर निर्मित पुल  के डाउन स्ट्रीम  में स्वीकृत क्षेत्र के बाहर तीन यूटिलिटी वाहन यूके 07 सीए 7133, यू.के 07सीए 3062, यूके08 सीए 6375 खनन करते हुए पाये जाने पर उपरोक्त वाहनों को सीज करते हुए राजपुर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। अवैध खनन एवं परिवहन के अन्तर्गत उपरोक्त वाहनों पर धनराशि रू0 17587 अर्थदण्ड की कार्यवाही की की गई।
इसी प्रकार कैनाल रोड पर दून लिटिल वल्र्ड स्कूल के निकट दो टैªकटर ट्राली यू.के 07 सीबी 6197 एव ंयूके 07 सीबी 6196 को बिन्ना रवन्ना प्रपत्र के खनन सामग्री के परिवहन करते पाये जाने पर वाहनों को सीज करते हुए राजपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है तथा अवैध खनन के परिवहन पर उक्त वाहनों पर धनराशि रू0 21771 अर्थदण्ड की कार्यवाही की गई है।

 

Uttarakhand news, uttarakhand news in hindi, daily uttarakhand news hindi, uttarakhand news hindi, uttarakhand hindi news, latest uttarakhand news, Today uttarakhand news, toda’s uttarakhand news, dehradun news in hindi, dehradun news, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड न्यूज़, उत्तराखंड की लेटेस्ट न्यूज, उत्तराखंड खबर, देहरादून न्यूज, देहरादून समाचार, आज के देहरादून समाचार, आज की देहरादून न्यूज, देहरादून लेटेस्ट न्यूज

ओएनजीसी की सीएमडी से मिली बाल आयोग की अध्यक्ष

देहरादून। उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने ओएनजीसी की सीएमडी डॉ. अलका मित्तल से मुलाकात की। दोनों ने एक एक-दूसरे को बधाई दी। इसके साथ ही बाल कल्याण और उनके पुनर्वास को लेकर चर्चा की। समग्र विकास और आत्मनिर्भरता को लेकर मंथन किया। ओएनजीसी की सीएमडी ने इसके लिए पूरा सहयोग करने की बात कही। बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ. खन्ना ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं, उनको बेहतर सुविधाएं मिले, इस दिशा में काम किए जा रहे हैं।

मानवाधिकार एवं सामाजिक संगठन ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक संगठन की ओर से महावीर जयंती के अवसर पर शुक्रवार को चुक्खुवाला स्थित एक शिक्षण संस्थान में भगवान महावीर के सिद्धांत विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखे। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तीर्ण हुए छात्रों को संगठन की ओर से सम्मानित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन मधु जैन समेत कई गणमान्य लोग इस दौरान मौजूद रहे।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज फिर बने दादा

छोटे पुत्र सुयश रावत को हुई पुत्र रत्न की प्राप्ति

मोहिना सिंह के मां बनने पर रीवा रियासत में खुशी की लहर

देहरादून। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के कनिष्ठ पुत्र सुयश रावत को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। टीवी सीरियल ये “रिश्ता क्या कहलाता है” की अभिनेत्री रही रीवा रियासत की बेटी और सतपाल महाराज की छोटी बहु मोहिना सिंह के मां बनने से दोनों परिवारों में खुशी का माहौल है।

उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज एक बार फिर से दादा बन गये हैं। शुक्रवार को उनके कनिष्ठ पुत्र सुयश रावत को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। सतपाल महाराज की छोटी बहु टीवी सीरियल ये “रिश्ता क्या कहलाता है” की अभिनेत्री रही रीवा रियासत के महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी मोहिना सिंह ने मुम्बई के एक अस्पताल में पुत्र को जन्म दिया है। पुत्र रत्न की प्राप्ति होने पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और रीवा रियासत में चारों ओर खुशी का माहौल है।

टीवी सीरियल ये “रिश्ता क्या कहलाता है” की अभिनेत्री रही रीवा रियासत के महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी मोहिना सिंह के मां बनने पर लम्बे अंतराल लगभग 120 वर्षों के बाद ऐसा अवसर आया है कि जब रीवा रियासत की किसी बेटी को संतान प्राप्ति हुई है। इससे पूर्व रीवा रियासत के महाराजा गुलाब सिंह की बहन की शादी बीकानेर के महाराजा शादूल सिंह से हुई जो कि रीवा राजघराने की पहली लड़की थी। उन्होने दो पुत्रों को जन्म दिया जिनमें बीकानेर के महाराजा पदम श्री एवं ओलंपिक शूटर डॉक्टर करण सिंह और महाराज अमर सिंह थे। उसके बाद लगभग 120 साल बाद कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की पुत्र वधू टीवी कलाकार और रीवा राजघराने की बेटी मोहिना सिंह जिनका विवाह 2019 को सुयश रावत से हुआ था। उनको पुत्र प्राप्ति का शौभाग्य मिला है।

रीवा रियासत के महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी मोहिना सिंह और मध्य प्रदेश के सिरमौर से दो बार के विधायक उनके बड़े भाई दिव्यराज सिंह की भी वर्तमान में एक 4 साल की पुत्री है। महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव का कहना है कि यह रीवा रियासत के लिए सौभाग्य की बात है की लगभग 100 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद रीवा रियासत के इतिहास में पहले मोहिना की 2019 में विदाई और अब संतान प्राप्ति का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है।

उत्तराखंड एसटीएफ और पंजाब पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन, कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर को किया गिरफ्तार

देहरादून (आरएनएस)। उत्तराखंड एसटीएफ  और पंजाब पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन चला कर  कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर को  गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
बताते चलें कि 5 अप्रैल 2022 को हरवीर सिंह पुत्र दलजीत सिंह निवासी गुण कलान, पटियाला, पंजाब द्वारा अपने छह साथियों के साथ मिलकर  तरकेन्द्र सिंह बिंद्रा नाम के एक लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी थी जिस पर थाना अर्बन स्टेट, जनपद पटियाला ,पंजाब में मु. अ. सं.- 38/22 धारा 302 ,34 आईपीसी व 25 /27 आर्म्स एक्ट बनाम हरवीर आदि पंजीकृत किया गया | घटना के बाद से ही सभी अभियुक्त गण फरार चल रहे थे जिनकी तलाश हेतू एसटीएफ पंजाब द्वारा 14 अप्रैल 2022 की शाम को  एसटीएफ देहरादून से संपर्क किया एसटीएफ देहरादून द्वारा मामले की गंभीरता को समझते हुए अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया | विगत तीन-चार दिन में बाहर से आने वाले व्यक्तियों की तलाश हेतु सभी होटलों एवं हॉस्टल के बारे में जानकारी की गई तो जानकारी प्राप्त हुई की 2 दिन पूर्व ही मांडूवाला, प्रेम नगर में एक लड़का बाहर से आकर रुका है |
इस पर एसटीएफ देहरादून एवं एसटीएफ पंजाब द्वारा मांडू वाला में दबिश दी गई तो उपरोक्त घटना में शामिल मुख्य आरोपी हरविंदर को गिरफ्तार किया गया जिसने पूछने पर बताया कि उसकी जुगनू निवासी पटियाला से रंजिश चल रही थी | 05 अप्रैल 2022 जुगनू ने  अपने अन्य साथियों को बुला लिया तो अभियुक्त ने भी  अपने 6-7 साथियों को बुला लिया और उन लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी जिसमें तरकेन्द्र सिंह बिंद्रा को गोली लग गई और उसकी मृत्यु हो गई | यह मुठभेड़ कुछ देर तक चलती रही | यह  गैंगवार था जहाँ वर्चस्व के लिए गैंग लड़ रहे थे| घटना के बाद  सभी लोग चंडीगढ़ आ गए जहा से सभी लोग अलग-अलग निकल गए और बस से देहरादून आए और देहरादून से फिर एकांत जगह की तलाश करते हुए मांडू वाला में आकर रुक गए | अभियुक्त हरवीर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग का सदस्य है जो कि वर्तमान में तिहाड़ जेल दिल्ली में बंद है हरवीर को एसटीएफ पंजाब के  सुपुर्द किया गया |
गौरतलब है कि जनवरी में पंजाब के पठानकोट बम ब्लास्ट के आतंकी साजिशकर्ता को संश्रय (शरण) देने के सम्बन्ध में ऊधम सिंह नगर के 04 आरोपियों को उत्तराखण्ड एसटीएफ ने किया गिरफ्तार। साथ ही इस साल जनवरी में पाकिस्तान बॉर्डर से 40 किलोमीटर डोगरा फरीदकोट (पंजाब) में उत्तराखंड एसटीएफ के द्वारा अरबों के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रोहित कुमार को  गिरफ्तार किया था | विगत वर्ष 2021 में पंजाब प्रांत के वांछित गैंगस्टर संदीप सिंह उर्फ भला शेखू फतेह सिंह उर्फ युवराज अमनदीप सिंह और जगवंत सिंह के द्वारा जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर थाना क्षेत्र में शरण ली गई थी जिस पर पंजाब पुलिस व उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा पुलिस मुठभेड़ मैं संयुक्त कार्रवाई कर चारों को काशीपुर स्थित एक फार्महाउस से ऑटोमैटिक हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया | इन सभी मामलों में पंजाब एसटीएफ और उत्तराखंड एसटीएफ ने एक दूसरे का सहयोग और साथ दिया |
प्रभारी एसटीएफ ने बताया कि उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स संगठित अपराध पर लगातार नजर रखे हुए है |  हम लगातार पड़ोसी और अन्य राज्य पुलिस के संपर्क में हैं क्योंकि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए हमारा संयुक्त अभियान जारी है। हमने उत्तराखंड में पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाया था जिसमें गैंगस्टर , संगठित हत्याकांड वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि हमारी टीम को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पंजाब में भी समर्थन मिला था।

मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी के जखोल में किया बिशु मेले का उद्धघाटन

उत्‍तरकाशी।  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को उत्तरकाशी के जखोल स्थित सोमेश्वर मंदिर के प्रांगण में आयोजित बिशु मेले का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में अपने सम्बोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा इस मेले का महत्व धर्म और आस्था के साथ ही लोक संस्कृति और संवर्धन से भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि रवांई- जौनसार क्षेत्र की लोक संस्कृति अपने आप में एक विशेष संस्कृति का परिचायक है ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश के साथ ही उत्तराखंड का चहुमुखी विकास हो रहा है।  प्रधानमंत्री जी की सोच के अनुरूप उत्तराखंड में हुए विकास कार्यों पर पुरोला की जनता ने मोहर लगाई है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए स्थानीय जनता का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 2 सालों से चार धाम यात्रा पर कोरोना का प्रभाव रहा है, लेकिन इस बार यात्रा बड़े स्तर पर यात्रा चलेगी, जिसके लिए सरकार पूरी तरीके से तैयार है। सरकार का उद्देश्य है कि इस बार चार धाम यात्रा में आने वाले देश दुनिया के श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अतिथि देवो भवः के ध्येय वाक्य को लेकर चल रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुरूप 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा। जिसमें हर एक प्रदेशवासी को अपना योगदान देना होगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जो वादे जनता से किए हैं उनको पूरा किया जा रहा है। प्रदेश में समान नागरिक संहिता को लेकर एक ड्राफ़्ट तैयार किया जाएगा, उसके लिए जल्द कमेटी गठित होगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने जनता से वादा किया था कि गरीब परिवार को साल भर में 3 सिलेंडर मुफ्त दिए जाएँगे। इसे जल्द लागू किया जा रहा है। इसके साथ ही वृद्धावस्था पेंशन में बढ़ोतरी और दोनों पात्र दंपतियों को वृद्धावस्था पेंशन दिए जाने का शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। इसके अलावा सफाई कर्मचारियों के मानदेय बढ़ोतरी और राज्य आंदोलनकारियों के अस्पताल में मुफ्त इलाज की व्यवस्था का शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि पुरोला और आसपास के क्षेत्र को बागवानी क्षेत्र घोषित करने के लिए सरकार काम करेगी। विकासखंड मोरी के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में उच्चीकृत किया जाएगा। पुरोला विकासखंड में स्वर्गीय बर्फिया लाल जुवांठा  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उप जिला चिकित्सा अस्पताल के रूप में उच्चीकृत किया जाएगा। विकासखंड नौगांव में स्थित बर्नीगार्ड में नए सत्र में डिग्री कॉलेज स्थापित किया जाएगा। मोरी-नेटवाड़-सांकरी-जखोल मोटर मार्ग को यथोचित योजना में शामिल कर बनाया जाएगा।
कार्यक्रम में विधायक पुरोला दुर्गेश्वर लाल, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रमेश चौहान, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, विशु मेला समिति (जखोल) के अध्यक्ष गंगा सिंह रावत समेत बड़ी संख्या में स्थानीय जनता मौजूद रही।

NSS is a national organization dedicated to social service Dr. Anil Verma

एनएसएस समाज सेवा को समर्पित राष्ट्रीय संगठन है : डॉo अनिल...

0
यूथ रेड क्रास कमेटी के मुख्य आपदा प्रबंधन अधिकारी डॉo अनिल वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवा छात्र- छात्राओं का समाज सेवा...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler