Home Blog Page 536

विधायक पुंडीर ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

विकासनगर। सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चंद्रबनी ऑफिसर कॉलोनी के आंतरिक मार्ग के निर्माण कार्य का विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि मार्ग के निर्माण से लोगों को आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।
चंद्रबनी क्षेत्र में बनाये जा रहे मार्ग का निर्माण मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है। जिसकी लंबाई बारह सौ मीटर है। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक ने अधिकारियों को सड़क की गुणवत्ता सही रखने के लिए निर्देशित किया। विधायक ने लोनिवि और जल निगम विश्व बैंक शाखा के अधिकारियों को सामंजस्य बनाकर चोयला चंद्रमणि मुख्य मार्ग वर्ल्ड लाइव मार्ग पर पेयजल लिकेज को शीघ्र ठीक करने के निर्देश दिए। विधायक ने पेयजल लाइनों व सड़कों की व्यवस्था को जल्द ठीक करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद सुखबीर बुटोला, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह राघव, विपिन कुमार,जल निगम के एई जीत मणि बेलवाल, लोनिवि के जेई जेई अजय पाल, अनिल डाकाल, विशाल कुमार, मदन सिंह, मनोनीत राणा, दीपक मेहता, अशोक चौहान, विकास कश्यप, राधेश्याम कश्यप, प्रेम कुमार, प्रकाश धामी, साजन रावत, नरेश त्यागी आदि मौजूद रहे।

धूं-धूं कर जले बिलोटा-अमसारी के जंगल

रुद्रप्रयाग। मुख्यालय से सटे बर्सू ग्राम पंचायत के बिलोटा एवं अमसारी के जंगल बीती रात आग की भेंट चढ़ गए। यहां रातभर जंगल धूं-धूंकर जलते रहे। आसपास के गांवों को खतरा देख फायर सर्विस और क्षेत्रीय लोग देर रात तक आग बुझाते रहे। आग से बड़ी मात्रा में वन सम्पदा राख हो गई।
मुख्यालय से लगे अमसारी और बिलोटा क्षेत्र में बीती रात भीषण आग लगी। रात होते ही आग ने और भीषण रूप लिया। पहले अमसारी के करीब के जंगल आग से जल गए जबकि इसके बाद बिलोटा क्षेत्र से होते हुए आग कमेडी की ओर गई। यहां भी बडी मात्रा में जंगल आग से नष्ट हो गए। बिलोटा, चामगदेरा, कमेडी के गांवों ने खतरा देखते हुए देर रात तक आग बुझाने का काम किया। फायर सर्विस की टीम रातभर तक आग बुझाने में जुटी रही। बर्सू के प्रधान अनूप सेमवाल के साथ ही स्थानीय निवासी दिनेश चन्द्र सेमवाल के अलावा कई लोगों ने आग बुझाने में सहयोग किया। वहीं सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई।

मानसून से पहले आपदा प्रबंधन की पूरी तैयारी सुनिश्चित होः सीएम

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में आपदा प्रबंधन की बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि मानसून से पूर्व सभी आपदा प्रबंधन की पूरी तैयारी कर लें। सभी विभाग चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहें। आपदा की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों के चिन्हीकरण शीघ्र किया जाय।  आपदा की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों पर वैकल्पिक मार्गों की भी व्यवस्था हो। यह सुनिश्चित किया जाय कि आपदा में सङको के  क्षतिग्रस्त होने की दशा मे आवागमन की व्यवस्था शीघ्र सुचारू हों। संचार व्यवस्थाओं को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि आपदा के दौरान संचार व्यवस्थाएं सबसे अधिक बाधित होती हैं। संचार व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए पूरी तैयारी की जाय।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में नालों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाय। यह सुनिश्चित किया जाय कि वर्षा के कारण शहरों में जल भराव की स्थिति उत्पन्न न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रबंधन तंत्र को और मजबूत बनाया जाय। आपदा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों से जिन परिवारों के पुनर्वास की व्यवस्था करनी है, वह शीघ्र की जाय। यह सुनिश्चित किया जाय कि आपदा प्रभावितों को आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत मुआवजा राशि शीघ्र प्राप्त हो, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में पुर्ननिर्माण कार्यों के लिए धन का अभाव नहीं होने दिया जायेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुर्ननिर्माण कार्यों को शीर्ष प्राथमिकताओं में रखा जाय। किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए जन सहयोग बहुत जरूरी है। आपदा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में लोगों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाय। आपदा के दौरान सराहनीय कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया जाय। राज्य में एस.डी.आर.एफ को और मजबूत करने के साथ ही संख्या बल में भी वृद्धि की जाय।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाय कि ग्रीष्मकाल एवं मानसून अवधि में पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति सुचारू रहे। पेयजल एवं विद्युत  आपूर्ति के बाधित होने की काफी शिकायते आ रही हैं, इन समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाय। ग्रीष्मकाल में वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किये जाय। वनाग्नि को रोकने के लिए जनसहयोग के साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जाय। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि मानसून शुरू होने से पूर्व जनपद एवं तहसील स्तर पर आपदा कंट्रोल रूम पूर्ण रूप से सक्रिय हो जाएं। आवश्यक उपकरणों की पूर्ण व्यवस्था रखी जाय। यदि कोई भी आवश्यकता हो तो शासन को अवगत कराया जाय। यह सुनिश्चित किया जाय कि मानसून अवधि में आपदा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों एवं पर्वतीय जनपदों में खाद्यान की पूर्ण व्यवस्था हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड आपदा की दृष्टि से संवेदनशील राज्य है। आपदा से जानमाल की कम से कम क्षति हो इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। मौसम विभाग द्वारा मौसम पुर्वानुमान में क्या और सुधार हो सकता है, इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। मौसम पूर्वानुमान पहले मिल जाने से जानमाल के नुकसान से लोगों को बचाया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरकण्डा में  डॉप्लर रडार को शीघ्र शुरू किया जाए एवं लैंसडाउन में डॉप्लर रडार की कार्यवाही में तेजी लाई जाय।
बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एस. एस संधु, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी,  आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव  आर.के सुधांशु, डीजीपी  अशोक कुमार, सचिव  एस. ए. मुरूगेशन, श्री नितेश झा,  दिलीप जावलकर,  शैलेश बगोली,  रविनाथ रमन, वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार एवं सभी जिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

मोबाईल स्नेचर दबोचे

हरिद्वार।  सिडकुल थाना पुलिस ने राह चलते लोगों के मोबाईल फोन छीनने वाले दो स्नेचर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक व्यक्ति से छीना गया मोबाईल फोन बरामद करने के साथ घटना में प्रयुक्त बाईक को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल ने बताया कि मूलरूप से यूपी के बागपत के रहने वाले शिवशक्ति हाल निवासी रोशनाबाद ने दो अज्ञात बाईक सवारों द्वारा उसका मोबाईल फोन छीन ले जाने के संबंध में मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद फोन स्नेचर की तलाश में लगी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते केविन केयर से सूर्यनगर कालोनी को जाने वाले मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान काले रंग की पल्सर बाईक पर सवार शाहरूख व शादाब निवासी कलियर को गिरफ्तार कर पीड़ित शिवशक्ति से छीना गया मोबाईल फोन बरामद कर लिया। साथ ही घटना में प्रयुक्त बाईक को भी कब्जे में ले लिया। पुलिस टीम में थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल, कोर्ट पुलिस चौकी प्रभारी एसआई रघुवीर सिंह रावत, कांस्टेबल जितेंद्र रावत व गजेंद्र प्रसाद शामिल रहे।

फैन कवर चोरी मामले में दो गिरफ्तार

हरिद्वार।  फैन कवर चोरी मामले में सिडकुल पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी फैन कवर की तीन पेटीयां बरामद की हैं। थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल ने बताया कि कृपाल नगर आश्रम निवासी भूपेंद्र सिंह ने तहरीर देकर शिकायत दर्ज करायी थी कि कुलदीप निवासी बिजनौर उ.प्र. हाल निवासी रोशनाबाद को हैवल्स कंपनी से फैन कवर के बॉक्स लेेकर एआर कंपनी सिडकुल पहुंचाना था। लेकिन उसने रास्ते में ही फैन कवर की तीन पेटीयां छोटा हाथी में भरकर चोरी कर ली हैं। मुकद्मा दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने इंद्रलोक तिराहा टैम्पो स्टेण्ड के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कुलदीप व संजीव निवासी सिडकुल को छोटा हाथी सहित गिरफ्तार कर चोरी की गयी फैन कवर की पेटीयां बरामद कर ली। पुलिस टीम में थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल, एसआई दिनेशरावत, कांस्टेबल सुनील तोमर व कुम्पाल तोमर शामिल रहे।

भाजपा महिला मोर्चा ने आंगनवाड़ी में बच्चो की पोषक किट वितरित

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया
हरिद्वार।  सामाजिक न्याय पखवाड़ा मना रहे भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने राष्ट्रीय पोषण अभियान के अंतर्गत बच्चो को पोषक किट बाँटी और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रीता चमोली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंगनवाड़ी केंद्रों पर और अधिक ध्यान देते हुए कई योजनाएं लागू की हैं। जिनमें समस्त गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव से पूर्व देखभाल की व्यवस्था एवं टीकाकरण शामिल है। कार्यक्रम की जिला संयोजिका मनु रावत और रेणु शर्मा ने कहा कि 6 वर्ष से छोटे बच्चों को पोषित करना और गर्भवती महिलाओं और शिशुओं की देखभाल करने वाली स्त्रियों के पोषण का ध्यान रखना ,कुपोषण अथवा बीमारी के गंभीर मामलों को अस्पतालों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पतालों को भेजना, साथ ही 3 से 6 वर्ष की आयु के बच्चों को अनौपचारिक विद्यालय पूर्व शिक्षा देना आदि सभी कार्य आंगनवाड़ी कार्यकत्री निष्ठा से करती हैं। सभी बहनें बधाई की पात्र हंै। पीएम मोदी ने इन सभी योजनाओं को लागू किया है और सभी आंगनवाड़ी केंद्र इसका लाभ उठा रहे हैं। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम संयोजिका रेणु शर्मा, मनु रावत, सभासद चन्द्रभान, रजनी वर्मा, रेखा शर्मा, रीमा गुप्ता, सन्तोष सैनी, अंशु तोमर, बिमला ढोडियाल, रितु ठाकुर, नीतू चौहान, गुड्डी, मोनिका ठाकुर आदि ने भाग लिया। विदित है कि आंगनवाड़ी भारत में धाती, मां और बच्चों के देखभाल केंद्र हैं। बच्चों के कुपोषण से निपटने के लिए एकीकृत बाल विकास सेवा कार्यक्रम के भाग के रूप में 1975 में इन्हें भारत सरकार द्वारा स्थापित किया गया था। आंगनवाड़ी का अर्थ है आंगन आश्रय। आंगनवाड़ी का मुख्य उद्देश्य मृत्यु दर, रोग, कुपोषण को कम करना। 6 साल तक के बच्चों की पोषण और स्वास्थ्य स्थिति में सुधार करना। बच्चों के शारीरिक और सामाजिक विकास के लिए नींव रखना, मां को उचित पोषण और स्वास्थ्य की शिक्षा देना आदि कार्यक्रम शामिल है।

युवक की जान बचाने वाले पुलिस कर्मी सम्मानित

रुड़की। नगर के बंदा रोड पर आत्महत्या का प्रयास करने वाले युवक की जान बचाने वाले कांस्टेबल विकास त्यागी और होमगार्ड सुनील कुमार को कोतवाली सिविल लाइंस में उत्तराखंड नागरिक सम्मान समिति की ओर से सम्मानित किया गया। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि रुड़की में जो वातावरण आपसी भाईचारे का है उसे सभी बनाए रखें। समिति के संरक्षक ईश्वर लाल शास्त्री ने कहा कि किसी की जान बचाना बड़ा काम है। पुलिस के जवान सदैव इस कार्य में तत्पर रहते हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद कश्यप ने कहा कि नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आपसी सद्भाव बनाने में स्थानीय पुलिस का काफी योगदान रहता है। इस अवसर पर उत्तराखंड में सम्मान समिति के अध्यक्ष अफजल मंगलौरी, ट्रैफिक इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार सिंह, दिनेश सुंद्रियाल, संजीव ग्रोवर, इमरान देशभक्त, रश्मि चौधरी, सलमान फरीदी, अनीस अहमद, चौधरी सुभाष नंबरदार, सुभाष चौधरी, सपना चौहान, परवेज, फिरोज आदि मौजूद रहे।

मोबाईल स्नेचर दबोचे

हरिद्वार। थाना कनखल पुलिस ने ट्यूशन से लौट रही छात्रा से मोबाईल छीन कर फरार हुए दो स्नेचर को गिरफ्तार किया है। गणपति धाम राजा गार्डन निवासी योगेश सक्सेना ने बाईक सवार दो अज्ञात युवकों के खिलाफ ट्यूशन से लौट रही पुत्री का मोबाईल छीनन के संबंध में थाना कनखल में मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वंश व विकास निवासी बाल्मिीकि बस्ती कनखल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में एसआई  हेमकांत सेमवाल, कांस्टेबल रविन्द्र व नरेंद्र शामिल रहे। दूसरी और जगजीतपुर बैल मंडी निवासी नरेश कुमार द्वारा उनके कमरे से दो मोबाईल फोन चोरी कर लिए जाने के संबंध में दर्ज करायी गयी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जगजीपुर पुलिस चौकी टीम ने आजाद सलमानी निवासी बैल मंडी जगजीतपुर को चोरी किए दोनों मोबाइल फोन सहित मात्र सदन पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में चौकी इंचार्ज खेमेंद्र गंगवार, कांस्टेबल सत्येंद्र रावत, जयपाल सिंह शामिल रहे।

भेल में चोरी का प्रयास करते चार दबोचे

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने भेल मैटेरियल गेट के पास से हाइड्रो जनरेटर में लगने वाली कॉपर पट्टियां चोरी करने का प्रयास कर रहे चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि भेल नगर प्रशासक विजय सिंह चौहान की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए चोरी का प्रयास करते हुए फैजान व वासिद निवसी विष्णुलोक कालोनी तथा उस्मान व शहजाद निवासी अहबाब नगर को सीआईएसएफ की मदद से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से लोहा काटने की आरी, टार्च, हथोड़ी, लोहे का सब्बल, प्लास कटर, लोहे की रॉड़ आदि बरामद हुए हैं।

बाल गृह के बच्चों को भेंट किया खेल का सामान

हरिद्वार। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की ब्राण्ड एम्बेसडर एवं इनरव्हील क्लब की प्रेसीडेंट डा.मनु शिवपुरी ने अपनी टीम की सदस्योंं सीमा चोपड़ा, सीमा गुप्ता, पायल मित्तल, जया कौर, मृणाली शर्मा, अर्क शर्मा के साथ रोशनाबाद स्थिल बाल गृह में रह रहे बच्चों को खेल का सामान वॉलीबॉल नेट सेट, बैडमिंटन सेटस, क्रिकेट किट प्रदान की। इस अवसर पर मनु शिवपुरी ने कहा कि परिवार सा बिछुड कर या अन्य दूसरों कारणों से बाल गृह में रह रहे बच्चे भी समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे में सभी की जिम्मेदारी है कि ऐसे बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग करें। मनु शिवपुरी ने बच्चों को मोटिवेट करते हुए कहा कि बहुत अधिक तनाव झेल रहे इन बच्चों को प्रेरणा की बहुत अधिक आवश्यकता है। प्रेम एवं प्रेरणा देने से इनके जीवन में बदलाव संभव है। इस दौरान बच्चों को योगाभ्यास भी कराया गया। साथ ही बाल गृह के अधीक्षक प्रशांत शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित भी किया गया।

NSS is a national organization dedicated to social service Dr. Anil Verma

एनएसएस समाज सेवा को समर्पित राष्ट्रीय संगठन है : डॉo अनिल...

0
यूथ रेड क्रास कमेटी के मुख्य आपदा प्रबंधन अधिकारी डॉo अनिल वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवा छात्र- छात्राओं का समाज सेवा...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler