Home Blog Page 535

केन्द्र एवं राज्य सरकार जनमानस के स्वास्थ्य के प्रति गंभीर है: मुन्‍ना

देहरादून। आयुष्मान भारत योजना की चैथी वर्षगांठ के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान में राज्य के समस्त विकासखण्डो में स्वाथ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज विकासनगर विकासखण्ड में आशाराम वैदिक इंटर कालेज विकासनगर में आयोजित स्वास्थ्य मेले का विधायक मुन्ना सिंह चैहान द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारंम किया गया। मा0 विधायक द्वारा स्वास्थ्य मेला परिसर में स्थापित विभिन्न विभागों आयुर्वेदिक चिकित्सा, होम्योपैथिक, कृषि विभाग, उद्यान आदि विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया गया। स्वास्थ्य मेले में  विधायक द्वारा अपना स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया।
कार्यक्रम में संबोधन करते हुए विधायक मुन्ना सिंह चैहान के कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार जनमानस के स्वास्थ्य के प्रति गंभीर है, जिसके लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार सभी चिकित्सालयों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही पर्याप्त संख्या में नर्सिंग स्टाप एवं विशेषज्ञ चिकित्सक नियुक्त करने की है, जिसके लिए सरकार संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य मेले लगाने का सरकार का एक ही धेय्य है कि लोगों की सभी स्वास्थ्य जांच/सुविधाएं एक ही स्थान पर मिले, जिसके लोगों को सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने सभी जनमानस से अनुरोध किया कि सरकार द्वारा लगाए जाने वाले स्वास्थ्य मेलों एवं शिविर में प्रतिभाग करें तथा अन्य को भी इसमें प्रतिभाग करने हेतु जागरूक करें।
इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख विकासनगर जसविन्दर सिंह बिट्टु, जिला पंचायत सदस्य प्रंशात जैन, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शांति जुवांठा, उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 मनोज उप्रेती, तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़, बीडीओ आतिया परवेज, डा0 विजय सिंह, डा0 नरेन्द्र चैहान, डा0 प्रदीप चैहान, डा0 शमशेर आदि मौजूद रहे।

लैपर्ड की खाल के साथ तस्कर दबोचा

देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ और वन विभाग की टीम ज्वाइंट ऑपरेशन में कार्रवाई करते हुए लैपर्ड की खाल के साथ तस्कर को आज गिरफ्तार किया है। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तराई केन्द्रीय वन प्रभाग रूद्रपुर के साथ मिलकर डाम कोठी शंकर फार्म पुलभट्टा थाना क्षेत्र से वन्यजीव तस्कर दीनानाथ पुत्र लक्ष्मण निवासी ग्राम रसफूडा राम्कोला थाना खटीमा जिला ऊधमसिंहनगर को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक गुलदार की खाल बरामद की गयी। जिसकी लम्बाई करीब 7 फीट व चौड़ाई 4 फीट है। पूछताछ में यह बात सामने आयी है कि बाघ का शिकार करीब छह माह पूर्व सुरई रेंज खटीमा में फन्दा लगाकर किसी धारदार हथियार से किया है।

शहद निष्कासन कार्यक्रम का आयोजन किया

देहरादून। मुख्यमंत्री आवास में गुरूवार को शहद निष्कासन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा शहद निष्कासन कार्यक्रम का अवलोकन किया गया। इस दौरान लगभग 25 किग्रा शहद निकाला गया। मुख्यमंत्री ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि मौनपालन को पायलट प्रोजक्ट की तरह लिया जाय। जनपद चम्पावत में हाईटेक मौनपालन प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना की जाय। मौनपालन की सम्भावनाओं के सम्बन्ध में पीपीटी के माध्यम से विस्तृत विवरण उपलब्ध कराया जाय।
मुख्यमंत्री ने उद्यान प्रभारी दीपक पुरोहित को मुख्यमंत्री आवास परिसर व परिसर से बाहर खाली स्थानों पर मौनपालन हेतु उपयुक्त स्थान का चयन करने के निर्देश दिये गये। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री आवास परिसर को औद्यानिकी क्रियाकलापों का उत्कृष्ट मॉडल के रूप में विकसित किया जाए, ताकि आवास में आने वाले आगुन्तकों को औद्यानिकी से सम्बन्धित उन्नत तकनीकों की जानकारी प्राप्त हो सके।
निदेशक उद्यान डा. हरमिन्दर सिंह बवेजा के द्वारा अवगत कराया है कि मधुमक्खियों के द्वारा परपरागण से उत्पादन में वृद्धि के साथ-साथ मधुमक्खियों से शहद उत्पादन के अतिरिक्त रायल जेली, प्रोपोलिस, बीज वॉक्‍स,पोलन, काम्‍ब हनी, बी वेनन आदि महत्वूपर्ण उत्पाद प्राप्त होते हैं। मधुमक्खियां जैव विविधता एवं पर्यावरणीय स्थिरता में भी सहयोग प्रदान करती है। मधुमक्खी पालन से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के सृजित होने से कास्तकारों को  अतिरिक्त आय प्राप्त होती है।

मानवता के सर्वोच्च शिखर तक पहुंचने का माध्यम है शिक्षा: राज्यपाल

हरिद्वार। उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय के नौवें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल एवं विवि के कुलाधिपति (ले.ज. सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह से गोल्ड मेडल और पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर छात्र-छात्राएं झूम उठे। राज्यपाल ने सत्र 2019-20 एवं 2020-21 के 29 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक प्रदान किये। जबकि 13 छात्र-छात्राओं को पीएचडी की उपाधि से नवाजा गया। वहीं विवि के 5630 छात्र-छात्राओं को स्नातक और परास्नातक की उपाधियां देकर सम्मानित किया गया। दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित करते राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि मानवता के सर्वोच्च शिखर तक पहुंचने का माध्यम शिक्षा ही है, शिक्षा समाज की बुराइयों को दूर कर नयी दिशा प्रदान करती है, शिक्षा सामाजिक परिवर्तन की कुंजी है, जिसके द्वारा सम्पूर्ण विश्व में व्याप्त समस्त प्रतिकूलताओं को अनुकूलताओं में बदला जा सकता है। उन्होंने कहा कि विश्व की प्राचीनतम भाषाओं में संस्कृत का स्थान सर्वोपरि है। यह भाषा अत्यन्त ही समृद्ध, वैज्ञानिक, सुव्यवस्थित एवं अनेक विशेषताओं से विशिष्ट है।

शुक्रवार से चलेगा सत्यापन अभियान

हरिद्वार।  तीन मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के मद्देनजर शुरू किए जा रहे विशेष सत्यापन अभियान के तहत हरिद्वार में भी दिनों का विशेष अभियान चलाया जाएगा। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने प्रैसवार्ता में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार से शुरू होने वाले स्पेशन ड्राईव के तहत हरिद्वार के सभी स्लम एरिया, औद्योगिक क्षेत्रों, बस्तियों और गांवों को चिन्हित कर सघन सत्यान अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान जानकारी छिपाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि चारधाम यात्रा के दौरान सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरे प्रदेश में सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

पांच का चालान कर 6400 रुपए वसूले

ऋषिकेश। डोईवाला नगर पालिका ने मंगलवार को पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। पालिका प्रशासन ने पॉलीथिन प्रयोग करने वाले पांच दुकानदारों के चालान कर 6400 रुपये जुर्माना वसूला।
मंगलवार को नगर पालिका डोईवाला की टीम ने पॉलीथिन का उपयोग करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए कड़ी कार्रवाई की। अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट के निर्देशन में टीम ने जगह-जगह अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि एक थोक विक्रेता से पांच हजार का जुर्माना वसूला गया। साथ ही मौके से डिस्पोजल सामग्री और लगभग दो किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गई। इसके अलावा सड़कों पर कूड़ा फेंकने वाले चार व्यक्तियों का जुर्माना किया गया। इनसे 1400 रुपये जुर्माना वसूला गया। टीम में सफाई निरीक्षक परमीत चौधरी, सफाई निरीक्षक सचिन सिंह रावत, सौरभ जोशी, शुभम आदि शामिल रहे।

खंड शिक्षा अधिकारी को दी भावभीनी विदाई

विकासनगर। खंड शिक्षा अधिकारी सहसपुर पंकज शर्मा को श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज सहसपुर की ओर से विदाई दी गई। खंड शिक्षा अधिकारी पंकज शर्मा पदोन्नत होने के बाद डायट के प्रधानाचार्य बड़कोट में तैनात हुए हैं। इस मौके पर प्रधानाचार्य गुरुरामराय इंटर कालेज डॉ. रविंद्र सैनी ने कहा कि खंड शिक्षाधिकारी का कार्यकाल सराहनीय रहा। इस दौरान शर्मा ने शिक्षक समाज को काफी सहयोग दिया। उनके कार्यकाल को हमेशा याद रखा जायेगा। इस मौके पर अनुनाद पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य सुनीता रावत ने कहा कि बीईओ शर्मा ने हमेशा शिक्षण संस्थाओं के उत्थान के लिए हरसंभव सहयोग दिया। शिक्षक समाज के कल्याण के लिए कार्य किया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी पंकज शर्मा ने कहा कि उन्हें सभी का सहयोग मिला। जिसके बल पर ही उन्होंने अपने कार्य को अच्छा करने की कोशिश की। इस मौके पर प्रधानाचार्य रविंद्र सैनी ने प्रतीक चिह्न देकर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर आशाराम वैदिक इंटर कालेज के सेनि अनिल गुप्ता, शिक्षाविद् एसपी सिंह को भी सम्मानित किया गया। इस मौके आलोक बिजल्वाण, हेमा बिष्ट, जयंत कुमार, दीपक रावत, आशीष कण्डवाल, सुरेन्द्र मदान,सत्यपाल, इनायत अली,मुकेश कुमार, अर्चना रावत, राजेश कुमार, धारा सिंह,रितू डबराल, श्याम लाल आदि शामिल रहे।

पोषण अभियान: भाजपा महिला मोर्चा ने किया आशाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित

विकासनगर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से इन दिनों पोषण अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही कोविड काल में जनता की सेवा करने वाले आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में नौनिहालों को फल वितरित किए गए।
महिला मोर्चा की जिला मंत्री बीना डोभाल ने मंगलवार को नगर क्षेत्र की आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण के दौरान आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं ने संक्रमितों को समय पर दवाई और अन्य सामग्री पहुंचाई। इस दौरान उन्होंने अपने स्वास्थ्य को भी जोखिम में डाला। कहा कि आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं की सक्रियता के कारण कई लोगों की जान बची है। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से सोनिया कश्यप, ममता उनियाल, कांता देवी, रुचि डोगरा, संजू डबराल, चेतना को सम्मानित किया गया। इस दौरान जयंती पटवाल, गुड्डी देवी, नीलम चौहान, सुमित्रा भट्ट, कामिनी रोहिला आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर, साहिया महिला मंडल कार्यकर्ताओं ने ग्राम प्रधान नीलम सवई, बिंदु रानी, तुलसा देवी, इनारी देवी को सम्मानित किया। इस दौरान सुनीता गर्ग, सुमन वर्मा, सुनीता चौहान, आशा चौहान आदि मौजूद रहे।

भाजपा ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का किया सम्मान

नई टिहरी। सेवा पखवाड़े के तहत भाजपाईयों ने नई टिहरी मंडल में पोषण अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित किया। भाजपाईयों ने नई टिहरी शहर के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया। भाजपाईयों ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री शोभाभट्ट, सुनीता भट्ट, सुशन रावत, बीना नेगी, कृष्णा बहुगुणा, अंजना बद्री, आशा रावत, रेखा चौहान, पूनम डोभाल, प्रभा सेमवाल को सम्मानित किया। इस मौके पर आंगनबाड़ियों में बच्चों को फल बांटे। अभिभावकों को सरकार द्वारा गरीब बच्चों के लिए चलाई जा रही योजनाओं को साझा किया। कार्यक्रम में उपस्थित मंडल अध्यक्ष विजय कठैत, मीडिया प्रभारी डा. प्रमोद उनियाल, जिला उपाध्यक्ष सरोज बहुगुणा, महिला मोर्चा की महामंत्री अनिता कंडियाल, मंजू चंद, मीना सेमवाल, महालक्ष्मी डंगवाल आदि मौजूद रहे।

चारधाम यात्रा में सभी व्यवस्थाएं 30 अप्रैल तक पूरा करें:आयुक्त

पौड़ी। आयुक्त गढ़वाल ने चारधाम यात्रा को लेकर तैयारी बैठक में अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए । कहा कि यात्रा रूट पर पयेजल, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली सहित सभी विभाग अपनी तैयारियों को समय पर पूरा कर लें। कहा कि चारधाम यात्रा में इस बार श्रद्धालुओं की अधिक संख्या में पहुंचने के आसार हैं। लिहाजा यात्रा रूटों पर किसी भी तरह की लापरवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आयुक्त ने जल जीवन मिशन के तहत रूद्रप्रयाग व चमोली जिलों को प्रगित बढ़ाने के निर्देश दिए।
आयुक्त सभागार में अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेते हुए गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार ने कहा कि कोरोना काल के चलते चारधाम यात्रा पिछले दो सालों से बाधित रही है। ऐसे में इस बार यात्रा के लिए पहुंचने वाले पर्यटकों की ऑनलाइन बुकिंग पहले के सापेक्ष कहीं अधिक हो रही है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को तय समय पर तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोनिवि, एनएच, स्वास्थ्य आदि विभागों को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा रूटों के प्रमुख स्थलों पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों को तैनात किया जाए। कहा कि यात्रा रूटों पर बिजली कटौती तय रोस्टर से की जाए।

NSS is a national organization dedicated to social service Dr. Anil Verma

एनएसएस समाज सेवा को समर्पित राष्ट्रीय संगठन है : डॉo अनिल...

0
यूथ रेड क्रास कमेटी के मुख्य आपदा प्रबंधन अधिकारी डॉo अनिल वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवा छात्र- छात्राओं का समाज सेवा...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler