Home Blog Page 533

पढ़ाई के लिए विदेश भेजने के नाम पर 14 लाख की धोखाधड़ी

रुद्रपुर। विदेश में पढ़ाई के भेजने के नाम पर छात्र से 14 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस ने पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों ने छात्र को विदेश के एक कॉलेज का लेटर भी दिया था जो जांच में फर्जी निकला था। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ कोर्ट की शरण ली थी।
गांव पकड़िया हकीम, पोस्ट बेहता सनवट पुवायां जिला शाहजहांपुर यूपी निवासी सुखदेव सिंह ने अदालत को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि इंटर की परीक्षा के बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए विदेश जाने की तैयारी कर रहा था। आईलिट्स की तैयारी के दौरान उसकी मुलाकात प्रजीत सिंह निवासी ग्राम वीर खेड़ा, पीलीभीत, यूपी से हुई। बातचीत में उसने बताया कि वह भी आईलिट्स की तैयारी कर रहे हैं और विदेश जाने के लिए उन्होंने रुद्रपुर की एक फर्म एक्सीलेंसी वीजा कंसलटेंट से वीजा और कॉलेज के लिए संपर्क किया है। जून 2021 में वह फर्म के आवास विकास स्थित कार्यालय रुद्रपुर गया। दफ्तर में उसकी मुलाकात मनदीप सिंह व उनकी पत्नी रूपिंदर कौर निवासी डी-24/3 ईस्ट ज्योति नगर मंडोली सबोली, नार्थ ईस्ट दिल्ली हाल निवासी सिंह कॉलोनी रुद्रपुर, गुरविंदर सिंह निवासी ग्राम सकैनिया थाना गदरपुर, हरप्रीत सिंह निवासी बिलासपुर रामपुर से हुई। उन्होंने बताया कि उनका अनुबंध कनाडा, आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के कॉलेजों से है। उन्होंने विदेश में पढ़ाई का खर्चा 15 लाख रुपये बताया। इसके बाद जुलाई 2021 में पीड़ित अपने पिता गुरमेज सिंह व मामा दलवीर सिंह के साथ एक्सीलेन्सी वीजा कंसलटेंट के कार्यालय पहुंचा। मनदीप सिंह एवं उसके सभी पार्टनरों ने उसके पिता व मामा को सारी औपचारिकताएं बताई। इसके बाद उन्होंने नगद पांच लाख रुपये जमा कर दिये। इसके बाद उनके बताये खाते में अलग-अगल तिथियों में कुल 8.70 लाख रुपये जमा किये। जिसके बाद उन्होंने एक्सेस बिजनेस कॉलेज का एक ऑफर लेटर भेजा और कागजात की मूल कॉपी मांगी। जो वह उनके कार्यालय में जमा कर आया, लेकिन आज तक उन्होंने उस कॉलेज में पीड़ित का न एडमिशन कराया और न ही फोन पर कोई रिस्पांस दिया। एक्सेस बिजनेस कॉलेज से ऑनलाइन जानकारी जुटाई तो वह ऑफर लेटर भी फर्जी निकला। पीड़ित ने जब अपने रुपये मांगे तो रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस में मामले की शिकायत भी की, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण में जाना पड़ा।

डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

रुद्रपुर। शनिवार की देर सायं उमरूखुर्द में डंपर की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में ले जाने पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। युवक अपने परिवार का कमाने वाला एक मात्र व्यक्ति था।
थारू भुड़िया गांव निवासी राजकिशोर सिंह 38 वर्ष पुत्र कढ़े सिंह देर सांय बाइक से अपने घर लौट रहा था। उमरूखुर्द के पास डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। घायल राजकिशोर को स्थानीय लोगों ने 108 की मदद से उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर युवक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। युवक अपने पीछे दो बेटी डोली, आंचल, पत्नी कमला कांती व एक नेत्रहीन भाई को रोता बिलखता छोड़ गया है। परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी राजकिशोर पर ही थी। राजकिशोर की मौत के बाद परिवार बेसहारा हो गया है। रविवार को पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया। खबर लिखे जाने तक पुलिस के पास कोई तहरीर नहीं आई थी।

पौड़ी पहुंची ऋतु खंडूडी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत  

पौड़ी। विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपने गृह जिले पौड़ी पहुंची ऋतु खंडूडी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। रविवार को पौड़ी पहुंची विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कंडोलिया मंदिर में विधिवत रूप से पूजा अर्चना की। इसके बाद नगर पालिका सभागार में कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि पर्यटन की गतिविधियों से उपेक्षित पौड़ी शहर को चारधाम यात्रा से जोड़ा जाना चाहिए। चारधाम यात्रा रूट को कोटद्वार से होते हुए पौड़ी और फिर श्रीनगर से संचालित किेए जाने के लिए योजना बनाकर काम किए जाने की जरूरत है। कहा कि चारधाम में यात्रियों के बड़ी संख्या में पहुंचने पर कोटद्वार से पौड़ी होते हुए श्रीनगर तक यात्रा संचालित किए जाने से यात्रा रूट पर ट्रैफिक कम होगा और यात्रियों को आवागमन में काफी सुविधाएं मिलेंगी। कोटद्वार से पौड़ी व श्रीनगर के रूट की सड़कें यातायात के लिए बेहतर है व इस रूट पर यात्रियों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं भी मौजूद हैं। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार को अलग जिला बनाए जाने की भी पैरवी की। कहा कि पौड़ी जिले में कई ब्लाक इतने दूरस्थ और पिछड़े हैं, जिनको विकास की मूल धारा में जोड़ने की सबसे अधिक जरूरत है। अलग जिला बनाए जाने से ही लोगों की समस्याओं का निस्तारण हो पाएगा। इस मौके पर विधायक राजकुमार पोरी, जिला पंचायत अध्यक्ष अध्यक्ष शांति देवी, नगरपालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम, जगतकिशोर बड़थ्वाल, क्रांति किशोर नेगी, धर्मवीर सिंह रावत, संगीता रावत, रोशन, कुसुम चमोली, जितेंद्र जोशी आदि शामिल थे।

अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को लाभ मिलने ही सशक्त होंगी पंचायतें: महाराज

*काशीपुर।* प्रदेश के पंचायत राज एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के रामराज्य का स्वप्न तभी पूरा होगा जब पंचायतें सशक्त और आत्म निर्भर होने के साथ-साथ सुदूर गांव में अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल पायेगा।

राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस के अवसर एक स्थानीय होटल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के पंचायत राज एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सभी जनपदों से आये पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के राम राज्य का स्वप्न तभी पूरा होगा जब पंचायतें सशक्त और आत्म निर्भर होने के साथ-साथ सुदूर गांव में अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल पायेगा। उन्होने कहा कि गांव की मजबुत ग्राम सभा “अमृत काल में सिद्वि का संकल्प” के माध्यम से ग्रामोदय से राशष्ट्रोदय की दिशा में आगे बढ़ने में समर्थ होगी। श्री महाराज ने कहा कि सतत् विकास लक्ष्य-2030 के एजेण्डे की प्राप्ति में भी पंचायतों की महति भूमिका है। पंचायतें जितना अधिक सशक्त होंगी, सतत् विकास लक्ष्य के उद्देश्यों को हासिल करने की राह उतनी ही आसान होगी। गांवों के विकास के माध्यम से ही पूरे देश का विकास सम्भव है। उन्होंने राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस के अवसर पर काशीपुर, ऊधमसिंहनगर में समारोह का पर हर्ष व्यक्त करते हुए समारोह में उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन किया। पंचायत राजमंत्री ने समाज कल्याण मंत्री चंदन रामदास से यह भी अनुरोध किया है कि पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए वृद्धावस्था एवं अन्य पेंशनों के मामले में न्यूनतम आय सीमा को बढ़ाकर 6000 रूपये करें ताकि पात्र व्यक्तियों को इसका लाभ मिल सके।

कैबिनेट मंत्री श्री महाराज ने राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस के आयोजन के संदर्भ में विशेष रूप से उल्लेख करते हुए कहा कि 73वें संविधान संशोधन अधिनियम को 24 अप्रैल 1992 को महामहिम राष्ट्रपति द्वारा अनुमोदित किया गया। इसी के दृष्टिगत केन्द्र सरकार द्वारा 24 अप्रैल 2010 को पहला पंचायतीराज दिवस घोषित किया गया। तब से निरन्तर हर वर्ष 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि 73वें संविधान संशोधन के जरिये ही पंचायतों को संवैधानिक दर्जा देते हुए उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक विकास की योजनाएं बनाने का अधिदेश प्राप्त हुआ है। साथ ही लोकतांत्रिक इकाई के रूप में ग्राम सभाओं को रखा गया है। संशोधन के माध्यम से त्रिस्तरीय पंचायतीराज प्रणाली अस्तित्व में आई है तथा पंचायतों को स्वायत्तशासी निकाय के रूप में मान्यता मिली है। इसके अलावा भारतीय संविधान में एक नयी 11वीं अनुसूची में 29 विषयों को जोडा गया हैै, जिसके अनुसार पंचायतों को व्यवस्थित करने के लिए राज्य कदम उठाएगा और उन्हें उन आवश्यक शक्तियों और अधिकारों से विभूषित करेगा जिससे कि वह शासन की इकाई की तरह कार्य करने में सक्षम हों।

आज पंचायतीराज दिवस के उपलक्ष्य में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी जम्मू कश्मीर के सांबा जिले की पल्ली ग्राम पंचायत से राष्ट्र की समस्त पंचायतों को वर्चुअली सम्बोधित किया और डिजिटल माध्यम से राष्ट्रीय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कारों से पुरस्कृत पंचायतों को पुरस्कार की धनराशि उनके खातों में हस्तांतरित की।

राष्ट्रीय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार योजना के अन्तर्गत दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के अन्तर्गत राज्य की 05 ग्राम पंचायतों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार के लिए श्रीमती मधु चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष, देहरादून, प्रदीप रमोला, प्रमुख, क्षेत्र पंचायत, प्रताप नगर, टिहरी, श्रीमती रीता पंवार, प्रमुख, क्षेत्र पंचायत, पुरोला, उत्तरकाशी, अनुराग चौहान, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, औरंगाबाद, बहादराबाद, हरिद्वार, प्रकाश सिंह रावत, ग्राम पंचायत मंज्याली, नौगांव, उत्तरकाशी, नीरज पयाल, प्रधान, ग्राम पंचायत, कोठार, यमकेश्वर, पौडी, सुरेन्द्र सिंह रावत, प्रधान, ग्राम पंचायत, पैंसर, मोरी, उत्तरकाशी, श्रीमती तबसुम इमरान, प्रधान ग्राम पंचायत केदारखाला, विकासनगर, देहरादून को पुरस्कृत किया गया।

नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार एवं बाल हितैषी पुरस्कार भी श्रीमती तबसुम इमरान, प्रधान ग्राम पंचायत केदारखाला, विकासनगर, देहरादून को दिया गया। जबकि ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार के लिए प्रकाश सिंह रावत, ग्राम पंचायत मंज्याली, नौगांव, उत्तरकाशी को पुरस्कृत किया गया।

राज्य की सभी ग्राम पंचायतों में राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस के अवसर पर संभाओं का आयोजन किया गया जिसमें प्रधानमंत्री जी का सम्बोधन सुना गया तथा ग्राम सभाओं में पंचायतों के सशक्तिकरण, बुनियादी अवसंरचनाओं का निर्माण, आधुनिकीकरण, पारदर्शिता, जवाबदेही, सुषासन, सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी कार्यक्रम, सामाजिक आर्थिक विकास की योजनाओं पर चर्चा एवं विचार विमर्श करते हुए पंचायतें के विकास का खाका तैयार किया गया। उल्लेखनीय है कि त्रिस्तरीय पंचायतीराज व्यवस्था के अन्तर्गत पंचायतों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने हेतु उन्हें प्रोत्साहित करते हुए उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना जगाने के लिए पंचायतीराज मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा वर्ष 2010 से राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस के अवसर पर पुरस्कृत किये जाने हेतु पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार योजना लागू की गई।

सत्येंद्र चंद्र गुड़िया के विरोधी भी उनके प्रशंसक रहे हैं: महाराज

  1. *काशीपुर।* पूर्व सांसद स्व० सत्येन्द्र चन्द्र गुड़िया की बारहवीं पुण्यतिथि पर आज हम उनको स्मरण कर रहे हैं। वह एक ऐसी राजनीतिक शख्सियत थे जिनके कार्यों की प्रसंशा उनके विरोधी भी करते थे। उन्होंने कभी भी राजनीतिक ताकत का दुरूपयोग नहीं किया।

उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायत राज, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को बाजपुर रोड स्थित एस0 सी0 गुड़िया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज विधि परिषद के आभासी न्यायालय का उद्घाटन करते हुए कही।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि काशीपुर क्षेत्र में आज जो भी विकास दिखाई दे रहा है वह स्व० गुड़िया जी की ही देन है। उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में जो अभूतपूर्व कार्य किये गये जिसके लिए उन्हें हमेंशा याद किया जायेगा। स्व० सत्येन्द्र चन्द्र गुड़िया से लोग इसलिए खुश रहते थे कि वह जनहित में जो भी बात कहते थे उसे अवश्य पूरा करते थे। उनके अंदर कमाल की राजनीतिक और प्रशासनिक क्षमता थी। वह अपनी स्पष्टवादिता से सभी का दिल जीत लेते थे। उन्होने बताया कि स्व० सत्येन्द्र चन्द्र गुड़िया प्रदेश की एन. डी. तिवारी सरकार में उद्योग, सिंचाई एवं गन्ना मंत्री रहे और नैनीताल से सांसद भी रहे। वह उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान के सदस्य रहने के साथ-साथ पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय प्रशासक मण्डल के सदस्य रहे, उत्तरांचल आवास सलाहकार परिषद के अध्यक्ष रहे। उन्हे ऑल इण्डिया ऑफ इंटेलेक्चुअल द्वारा उत्तरांचल रत्न से भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में डॉक्टर दीपिका गुड़िया आत्रेय द्वारा सभी सम्मानित अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए डॉ0 दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा कि आज का दिन वह दिन है जब पिता स्वर्गीय सत्येंद्र चंद गुड़िया हमें छोड़कर आत्मा के अनंत रूप में विलीन हो गए थे। बावजूद इसके हम उनकी पुण्यतिथि को शोक दिवस के रूप में नहीं बल्कि हर वर्ष विकास के नए संकल्पों के रूप में मनाते हैं और श्री गुड़िया जी भले ही अब हमारे बीच नहीं हैं परंतु उनके आदर्श और सिद्धांत आज भी हमें नई ऊर्जा और ताकत प्रदान करते हैं।

पूर्व सांसद एवं एस0 सी0 गुड़िया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय सत्येन्द्र चंद्र गुड़िया की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद स्वर्गीय सत्येंद्र चंद्र गुड़िया की धर्मपत्नी श्रीमती विमला गुड़िया पुत्री डॉक्टर दीपिका गुड़िया आत्रे एवं डॉक्टर नीरज आत्रे तथा समस्त परिवार द्वारा पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर दीपिका गुड़िया आत्रेय एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर नीरज आत्रेय द्वारा अतिथियों को शॉल ओढाकर एवं बुका देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदेश, क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, श्रीमती विमला गुड़िया, मीनाक्षी शर्मा, प्रियंका शर्मा, अशोक शर्मा, डॉ० दीपिका गुड़िया आत्रेय, डॉ० नीरज आत्रेय, सुशील गुड़िया, विमल गुड़िया, निश्चित गुड़िया, संतोष गुड़िया, कल्पना गुड़िया, मंजू गुड़िया, विकल गुड़िया, संकल्प गुड़िया, नूपुर गुड़िया, हर्षित शर्मा, प्रिया शर्मा यथार्थ आत्रेय, सत्यार्थ आत्रेय, अंकित, प्रत्युश गुड़िया, एनसी बाबा, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, मनोज जोशी एडवोकेट, जय सिंह गौतम, कैलाश सहगल, संजय चतुर्वेदी, सरित चतुर्वेदी, डॉ कीर्ति पंत, सरीफ भारती, डॉक्टर केवल कुमार, डॉ आरएन सिंह आशु टंडन, डॉ निमिषा अग्रवाल, मयंक शर्मा, पवन बक्शी, मनीष अग्रवाल, मनोज कौशिक, शुभम अग्रवाल, निधि अग्रवाल, मालाणी शर्मा, प्रदीप चौहान, लता शर्मा, चेतन अरोरा, लक्ष्मी गर्ग, डॉक्टर संजीव गुप्ता, अनीस अंसारी, विकास अग्रवाल, दिव्या चतुर्वेदी सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

संत समाज ने दी ब्रह्मलीन स्वामी जगन्नाथ महाराज को भावूपर्ण श्रद्धांजलि

महान तपस्वी संत थे ब्रह्मलीन स्वामी जगन्नाथ महाराज: स्वामी परमात्मदेव
हरिद्वार। ब्रह्मलीन पंडित स्वामी जगन्नाथ महाराज का 36वां निर्वाण महोत्सव सप्त सरोवर मार्ग स्थित ब्रह्म निवास आश्रम में षड्दर्शन साधु समाज एवं सभी 13 अखाड़ों के संत महंतों के सानिध्य में मनाया गया और श्री गरीबदास महाराज की अमृतवाणी का अखंड पाठ आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी परमात्मदेव महाराज ने कहा कि संतों का जीवन पुरुषार्थ को सदैव समर्पित रहता है। अपने भक्तों को ज्ञान की प्रेरणा देकर उनके कल्याण का मार्ग प्रशस्त करने वाले संत महापुरुष समाज को धर्म एवं संस्कृति का बोध कराते हैं। भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म की गौरवशाली परंपराएं विश्व विख्यात हैं और गुरु शिष्य परंपरा पूरे विश्व में भारत को एक अलग स्थान देती है। ब्रह्मलीन स्वामी जगन्नाथ महाराज एक महान एवं तपस्वी संत थे। जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म के प्रचार प्रसार हेतु समर्पित किया। राष्ट्र निर्माण में उनका अतुल्य योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। स्वामी कृष्णदेव वेदांताचार्य महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी जगन्नाथ देव महाराज एक परोपकारी महापुरुष थे। उनके द्वारा प्रदान की गई शिक्षाएं आज भी प्रसांगिक है और अनंत काल तक लोगों का मार्गदर्शन करती रहेंगी। उनके प्रेरणादायक जीवन से सभी को सीख लेकर समाज कल्याण में अपना योगदान देना चाहिए। युवा पीढ़ी के लिए वह वास्तव में प्रेरणा की साक्षात प्रतिमूर्ति थे। जिन्होंने गंगा तट से अनेक सेवा प्रकल्प प्रारंभ कर लोगों को समाज सेवा का संदेश दिया। राष्ट्र निर्माण में उनका अतुल्य योगदान सदैव स्मरण रहेगा। स्वामी नित्यशुद्धानंद, महामण्डलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी एवं कोठारी महंत जसविंदर सिंह महाराज ने ब्रह्मलीन स्वामी जगन्नाथ महाराज को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि कहा कि संतो का जीवन हमेशा अपने भक्तों के कल्याण के लिए समर्पित रहता है। ब्रह्मलीन स्वामी जगन्नाथ महाराज ने उनके सानिध्य में आए भक्तों को उचित मार्गदर्शन प्रदान कर उनके कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया।  महंत निर्मलदास महाराज एवं महंत सुतीक्ष्ण मुनि महाराज ने कहा कि संतों का जीवन निर्मल जल के समान होता है और ब्रह्मलीन स्वामी जगन्नाथ देव महाराज तो साक्षात त्याग एवं तपस्या की प्रतिमूर्ति थे। अपने तप और विद्वत्ता के माध्यम से उन्होंने अनेकों लोगों को धार्मिक शिक्षा प्रदान की और उन्नति के पथ पर अग्रसर किया। ऐसे महापुरुषों का संत समाज सदैव सम्मान करता रहेगा। इस अवसर पर कार्यक्रम में पधारे सभी संत महापुरुषों का नितेश यादव एवं नितिन यादव दिल्ली वालों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया एवं उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर स्वामी नित्यशुद्धानंद, महंत जसविंदर सिंह, महंत रघुवीर दास, महंत बिहारी शरण, महंत अंकित शरण, स्वामी दिनेशदास, महंत श्रवण मुनि, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी हरिहरानंद, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, बाबा हठयोगी, महंत शिवानंद, महंत प्रह्लाद दास, महंत दुर्गादास सहित कई संत महापुरुष उपस्थित रहे।

हाईवे निर्माण कंपनी का सामान करने के चोरी मामले में कबाड़ी सहित तीन गिरफ्तार

हरिद्वार। हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे का निर्माण कर रही कंपनी का सामान चोरी करने के मामले में श्यामपुर पुलिस ने चोरी किया गया सामान खरीदने वाले कबाड़ी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। श्यामपुर थानाध्यक्ष अनिल चौहान ने बताया कि हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे का निर्माण कर रही कंपनी के अभियंता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुल निर्माण में लगने वाली सेटरिंग, लोहे की प्लेट, जाली, पाईप आदि चोरी कर जे जाने के संबंध में मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद अज्ञात चोरों व चुराए गए सामान की बरामदगी के लिए गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करने के साथ कई संदिग्धों से पूछताछ की। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कंपनी में गार्ड का काम करने वाले हिमांशु निवासी विकास नगर, खतौली थाना रतनपुरी, जिला मुजफ्फरनगर यूपी व गगन शर्मा निवासी गुजरहेडी, थाना तितावी, जिला मुजफ्फरनगर यूपी को चुरायी गयी लोहे की 3 प्लेट के साथ पीली पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह पहले भी निर्माण सामग्री चोरी कर चुके हैं तथा चुराए गए सामान को गेंडीखाता में मोबिन कबाड़ी को बेच देते हैं। दोनों की निशानदेही पर कबाड़ी की दुकान पर छापामारी कर बेचा गया करीब डेढ़ लाख रूपए कीमत का सामान बरामद करने के साथ मोबिन कबाड़ी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अनिल चौहान, चण्डीघाट चौकी इंचार्ज एसआई नवीन पुरोहित, कांस्टेबल राजेंद्र, अजय, रमेश व चालक मोहन शामिल रहे।

महामहिम राज्यपाल ने आईएएस अधिकारी स्वाति एस भदौरिया को दी शुभकामनाएं

नमामि गंगे कार्यक्रम के लिए “लोक प्रशासन 2020 में उत्कृष्टता के लिए प्रधान मंत्री पुरस्कार” पुरस्कार पर राज्यपाल, अपर सचिव, स्वाति भदौरिया को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (अ. प्र.) गुरमीत सिंह ने ट्वीट करके हार्दिक बधाई प्रेषित की।

कहा “आपकी विशेष उपलब्धि पर बहुत गर्व है। शानदार करते रहो।”

भूस्खलन और जाम की स्थिति में वैकल्पिक मार्गों का विकल्प रखें तैयार: सतपाल महाराज

चारधाम यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं

चारधाम यात्रियों के लिए मास्क एवं सैनिटाइजर जरूरी

देहरादून। चारधाम यात्रा के दौरान किसी प्रकार की कोताही बर्रदास्त नहीं की जाएगी। अतिथि सत्कार और प्रबंधन (hospitality) का पूरा ध्यान रखा जाए। यात्रा के दौरान वहन क्षमता (carrying capacity) से अधिक यात्रियों का प्रवेश न हो इसकी भी उचित व्यवस्था होनी चाहिए। भूस्खलन और जाम की स्थिति में यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग से निकालने की सुविधा होनी चाहिए। उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायत राज, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा व्यवस्था की तैयारियों की की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कही।

बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री चारधाम यात्रा के दौरान इस बार रिकॉर्ड तोड़ तीर्थ यात्रियों के यहां पहुंचने की संभावनाओं को देखते हुए प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायत राज, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को उत्तराखंड सचिवालय, पंचम तल स्थित विश्वकर्मा भवन में चारधाम यात्रा व्यवस्था की तैयारियों के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि चारधाम यात्रा में किसी भी प्रकार की लापरवाही और अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चारधाम यात्रा व्यवस्था की समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने लोक निर्माण, एनएचआई, डीजीबीआर, गृह, पुलिस, चिकित्सा, खाद्य एवं आपूर्ति, परिवहन, पर्यटन, गढ़वाल मंडल विकास निगम आदि विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान अतिथि सत्कार और प्रबंधन (hospitality) का पूरा ध्यान रखा जाए। वहन क्षमता (carrying capacity) से अधिक यात्रियों का प्रवेश न हो इसकी भी उचित व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि पर्यटक आवास गृहों में अब तक 10 करोड़ 22 लाख की बुकिंग की जा चुकी है ऐसे में बड़ी संख्या में तीर्थ यात्रियों के यहां पहुंचने की संभावना है। भूस्खलन और जाम की स्थिति में यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग से निकालने की व्यवस्था होनी चाहिए। यात्रा मार्गों पर यात्रियों की सुविधा हेतु जगह-जगह संकेतक (signage) होने चाहिए।

पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग पर जो भी सड़कें लोक निर्माण विभाग के अधीन है उनका सुधारीकरण समय पर पूरा हो जाना चाहिए।डीजीबीआर के अधीन आने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों का चौड़ीकरण भी शीघ्रता से कर लिया जाए। यात्रा के दौरान अवरुद्ध मार्गो को खोलने वाली मशीनों की तैनाती के साथ-साथ डंपिंग जोनो का शीघ्रता से समतलीकरण कर जाम की स्थिति में वाहनों की पार्किंग और शौचालयों के लिए उसका इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

उन्होंने गृह एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यात्रा सीजन में धामों एवं यात्रा मार्गों पर एसडीआरएफ, पुलिस बल, जल पुलिस, गोताखोर व ट्रैफिक पुलिस की तैनाती का उचित प्रबंधन होना चाहिए।

बैठक में उपस्थित चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए पर्यटन मंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा मार्गों पर अस्थाई चिकित्सा केंद्रों में पर्याप्त स्टाफ की तैनाती, जीवन रक्षक दवाई, उपकरण, पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलेंडर एवं एंबुलेंस की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि श्री केदारनाथ एवं यमुनोत्री धाम में हृदय रोग विशेषज्ञ व अन्य विशेषज्ञों की तैनाती सुनिश्चित की जाए। उन्होंने मिलावटी खाद्य पदार्थों की चेकिंग हेतु स्वास्थ्य निरीक्षकों की तैनाती के साथ-साथ खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों से कहा कि वह यात्रा मार्गों में खाद्य सामग्री की उपलब्धता व इसकी आवश्यकता को मध्यनजर रखते हुए निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करें।

पर्यटन मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा मार्गों पर होटल ढाबों आदि में भोजन एवं आवासीय सुविधाओं के रेट निर्धारण के साथ-साथ इस बात का ध्यान रखा जाए कि किसी भी यात्री से अधिक पैसा ना वसूला जाए। समीक्षा बैठक में उपस्थित परिवहन विभाग के अधिकारियों से उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग पर चैक पोस्ट स्थापित कर वाहनों की नियमित चेकिंग की जाए ओवरलोडिंग का विशेष ध्यान रखा जाए और नशे में ड्राइविंग पर सख्ती बरती जाए।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि यात्रा मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए की तीर्थ यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। बच्चों बुजुर्गों एवं महिलाओं का विशेष ध्यान रखते हुए जाम की स्थिति में उनके लिए पानी, दूध एवं फल आदि की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जानी चाहिए।

पर्यटन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए श्री महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा में आने वाले यात्रियों के पंजीकरण हेतु टूरिस्ट सेफ्टी मैनेजमेंट सिस्टम होना अनिवार्य है। यात्रियों के रजिस्ट्रेशन का तभी लाभ हो सकता है जब हम वहन क्षमता (carrying capacity) का कड़ाई से पालन करें। ताकि हम अतिथि सत्कार और प्रबंधन (hospitality) का एक अच्छा प्रभाव आने वाले पर्यटकों और तीर्थयात्रियों पर छोड़ सकें।

समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग आर.के. सुधांशु, सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर, गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार, स्वाति एस. भदौरिया, बीएस मनराल, पीके पात्रो, यूटीडीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कर्नल अश्वनी पुंडीर, डीआईजी गढ़वाल के.एस. नगन्याल, यूटीडीबी के अपर निदेशक विवेक चौहान, एडी हेल्थ यू.एस. कंडवाल, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार, बीडी सिंह, डी. एस. राणा सहित रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी के जिलाधिकारी और एसपी रुद्रप्रयाग, एसपी चमोली, एसपी उत्तरकाशी और सीओ गुप्तकाशी ऑनलाइन मौजूद थे।

युवती से दुष्कर्म के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया

रुड़की। कनखल क्षेत्र के युवक ने शादी का वादा कर लक्सर की युवती से दुष्कर्म किया। बाद में पता चला कि युवक पहले से शादीशुदा है। इस पर युवती ने कोतवाली में तहरीर दी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लक्सर कोतवाली क्षेत्र की युवती की जान पहचान सालों पहले कनखल थाने के जगजीतपुर गांव निवासी युवक से हुई थी। इस दौरान युवक ने वादा किया कि उसका परिवार राजी हो या नहीं पर वह हर हाल में उसी युवती से शादी करेगा। युवती ने उस पर विश्वास कर लिया। करीब एक साल तक उसने युवती का शारीरिक शोषण किया। बीच में युवती ने कई बार उससे शादी की बात कही पर युवक हर बार बहाने बनाकर उसे टालता रहा। बाद में संदेह होने पर युवती चुपचाप जगजीतपुर पहुंची और युवक के बारे में जानकारी ली। पता चला कि युवक तीन साल से शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। इसके बाद युवती ने युवक से बात करनी चाही लेकिन युवक ने अपना फोन बंद कर लिया। इस पर युवती ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया मामले में बलात्कार की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भेज दिया गया है।

NSS is a national organization dedicated to social service Dr. Anil Verma

एनएसएस समाज सेवा को समर्पित राष्ट्रीय संगठन है : डॉo अनिल...

0
यूथ रेड क्रास कमेटी के मुख्य आपदा प्रबंधन अधिकारी डॉo अनिल वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवा छात्र- छात्राओं का समाज सेवा...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler