Home Blog Page 4

चरदीकला वेलफेयर फाउंडेशन देहरादून की ओर से हेल्थ और फिटनेस सेमीनार का आयोजन किया गया।

A health and fitness seminar was organised by Chardikala Welfare Foundation Dehradun.
A health and fitness seminar was organised by Chardikala Welfare Foundation Dehradun.

ताकत वही जो सेहत के साथ हो, जीत वही जो जीवनभर साथ हो- तेजिंदर सिंह बॉबी

देहरादून : 01 मार्च 2026- चरदीकला वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से आज मसल फैक्ट्री जिम, वसंत विहार में हेल्थ और फिटनेस जागरुकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में तेजिंदर सिंह बॉबी, फिटनेस एक्सपर्ट, मोटिवेशनल स्पीकर एवं 6 बार के विभिन्न क्षेत्रों में वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर शामिल रहे। चरदीकला वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा आयोजित इस सेमिनार में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए तेजिंदर सिंह बॉबी ने कहां “यह युवा शक्ति, परिवार और समाज की बेहतर सेहत के लिए एक प्रेरणादायक और जोश से भरपूर पहल हैं। यह समय है अपने शरीर, अपनी सेहत और अपने भविष्य के लिए सही फैसला लेने का। उन्होंने सेमिनार में मौजूद लोगों के सवाल लिए और उसका उत्तर दिया। उन्होंने कहा “ताकत वही जो सेहत के साथ हो, जीत वही जो जीवनभर साथ हो!” उन्होंने लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति गंभीर होने के लिए कई सुझाव दिए जिसमें नियमित रूप से व्यायाम करना, अपने आहार को शुद्ध रखना एवं घर में बना हुआ भोजन करना , आहार में हरी सब्जियां, फल , दाल, अंडे, मछली एवं नट्स शामिल करना, युवाओं को शराब एवं सिगरेट के सेवन से दूर रहना, शारीरिक श्रम को अपने दिनचर्या में शामिल करने पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों के प्रश्न के जवाब में वे आगे कहते हैं फिटनेस का मतलब सिर्फ़ मसल्स बनाना या बाहरी रूप-रंग नहीं है; यह ज़िंदगी जीने का एक तरीका है जो शरीर को मज़बूत बनाता है, दिमाग को स्थिर करता है और सेल्फ-कॉन्फिडेंस बनाता है। आज की दुनिया में, मॉडर्न सुविधाओं और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के बावजूद, लोग फिजिकली और मेंटली संघर्ष करते रहते हैं। इसका एक बड़ा कारण सही गाइडेंस की कमी और गलत जानकारी का फैलना है। फिटनेस इंडस्ट्री में अनट्रेंड कोच, गुमराह करने वाली सलाह और लापरवाही भरे तरीकों के बढ़ते ट्रेंड ने कई युवाओं के सपनों को तोड़ दिया है। इसीलिए यह आवश्यक हो गया है कि आप सभी स्वास्थ्य संबंधी कोई भी सही जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके विशेषज्ञ से ही जानकारी प्राप्त करें।”

कार्यक्रम में फिटनेस एक्सपर्ट एवं चरदीकला वेलफेयर फाउंडेशन के डायरेक्टर आस्तीक थपलियाल, डायरेक्टर्स सुखजिंदर सिंह, नवीन कुमार, राहुल निर्मानिया, प्रदीप असवाल, राजा शर्मा, अनुज कन्नौजिया,राहुल वर्मा एवं रजत चौहान के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।

प्रत्येक जनपद में स्थापित होंगे मॉडल सहकारिता गांव: डॉ. धन सिंह रावत

Model cooperative villages will be established in every district Dr. Dhan Singh Rawat
Model cooperative villages will be established in every district Dr. Dhan Singh Rawat

अध्ययन भ्रमण पर गुजरात जाएंगे विभिन्न समितियों के 50 सचिव

देहरादून, 28 फरवरी 2026

प्रदेश में सहकारिता आंदोलन के विस्तार को प्रत्येक जनपद में एक-एक मॉडल सहकारिता गांव स्थापित किये जायेंगे। इस योजना को धरातल पर शीघ्र उतारने को विभागीय अधिकारियों को विस्तृत रोडमैप तैयार करने के निर्देश दे दिये गये हैं।

सूबे के सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास पर विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने संस्कृत गांव की तर्ज पर प्रत्येक जनपद में मॉडल सहकारिता गांव विकसित करने के निर्देश दिये। डॉ रावत ने बताया कि इन गांवों में सहकारी बैंक, सीएससी सेंटर एवं सहकारी बाजार की स्थापना की जाएगी। सहकारी बाजार स्थानीय महिला स्वयं सहायता समूहों, किसान समूहों एवं ग्रामीण उत्पादकों को अपने उत्पादों के विपणन के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करना, रोजगार के अवसर बढ़ाना एवं सहकारिता आधारित आत्मनिर्भर मॉडल विकसित करना है।

समीक्षा बैठक में डॉ रावत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सहकारी समितियों के 50 सचिवों को अध्ययन भ्रमण हेतु गुजरात भेजा जाए। भ्रमण में विशेष रूप से शैशवावस्था में कार्य कर रही समितियों के सचिवों को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि वे सफल मॉडलों का अध्ययन कर अपनी समितियों को सशक्त बना सकें।

डॉ रावत ने कहा कि होली के पश्चात संयुक्त निबंधक, अपर निबंधक एवं प्रभारी अधिकारी अपने-अपने जनपदों में ब्लॉक स्तर पर समीक्षा बैठकें करेंगे। घाटे में चल रही समितियों को उबारने के लिए ग्राउंड जीरो पर रणनीति बनाकर ठोस कार्ययोजना लागू की जाएगी।

विभागीय मंत्री ने सभी पैक्स एवं एपेक्स समितियों की नियमित बोर्ड बैठकें अनिवार्य रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए। साथ ही सहकारी समितियों एवं सहकारी बैंकों में शत-प्रतिशत नियुक्तियां आईबीपीएस (IBPS) के माध्यम से पारदर्शी ढंग से किए जाने तथा 15 मार्च तक भर्ती विज्ञापन जारी करने के निर्देश भी दिए। इसके अतिरिक्त, भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की तर्ज पर प्रदेश में भी सोशल मीडिया के माध्यम से योजनाओं एवं सफलताओं का व्यापक प्रचार-प्रसार स्थानीय बोली-भाषा में करने के निर्देश दिए गए, ताकि सहकारिता आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।

डॉ. रावत ने कहा कि मॉडल सहकारिता गांव प्रदेश में सहकारिता के सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समावेशी विकास का आधार बनेंगे और आने वाले समय में यह पहल ग्रामीण विकास की नई मिसाल स्थापित करेगी।

बैठक में सचिव सहकारिता डॉक्टर इकबाल अहमद, निबंधक सहकारी समितियां डॉ मेहरबान सिंह बिष्ट,
अपर निबंधक सहकारिता ईरा उप्रेती, आनंद शुक्ल, संयुक्त निबंधक नीरज बेलवाल, एम पी त्रिपाठी, उप निबंधक रमिंद्री मंदरवाल, सहायक निबंधक मुख्यालय राजेश चौहान, बलवंत सिंह मनराल एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जल जीवन मिशन से जुड़े ठेकेदारों ने सरकार के प्रयासों का आभार जताया।

Contractors associated with Jal Jeevan Mission expressed gratitude for the efforts of the government.
Contractors associated with Jal Jeevan Mission expressed gratitude for the efforts of the government.

देहरादून : 28 फरवरी 2026- देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने जल जीवन मिशन में 700 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी होने पर हर्ष जताया। बताते चले की देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के मुख्यालय चंदननगर देहरादून में आज एक बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने किया। अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने अन्य ठेकेदारों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे संगठन बीते दो सालों से जल जीवन मिशन में धनराशि का आवंटन होने के लिए आंदोलन कर रही थी। उसी का परिणाम है कि अब केंद्र सरकार द्वारा शीघ्र 700 करोड़ की धनराशि पहली किस्त के रूप में जारी कर रही है। मैं इसके लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय मंत्री जल शक्ति मिशन, हमारे उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के साथ साथ पेयजल सचिव उत्तराखंड को धन्यवाद व्यक्त करता हूं।

देवभूमि जल शक्ति कॉन्टैक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा जल जीवन मिशन में फिलहाल 2000 करोड रुपए तुरंत ठेकेदारों को भुगतान करने की जरूरत है, जिस ठेकेदार बैंकों का ब्याज एवं अन्य वेंडर को पेमेंट करने में समर्थ हो सके। परंतु केंद्र सरकार द्वारा जो निर्णय लिया गया है जिसमें होली के अवसर पर 700 करोड़ शीघ्र जारी किए जाने की बात कही गई है उससे ठेकेदारों में नई ऊर्जा जागृत हुई है। इसके लिए हमारा संगठन सरकार को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हैं। उन्होंने कहा सरकार ठेकेदारों का शेष बचे धनराशि को भी जल्द से जल्द भुगतान करे जिससे जल जीवन मिशन के शेष कार्य को पूरा किया जाए एवं ठेकेदार अपने मजदूर एवं वेंडर को नियमित रूप से पेमेंट कर सकें। बैठक में सचिन मित्तल, सुनील गुप्ता, सौरभ गोयल, अंकित सलार, जेपी अग्रवाल, संदीप मित्तल एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी में पीएसपी मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर का किया शुभारंभ

Chief Minister Dhami inaugurated the PSP Multi Super Specialty Hospital and Research Center in Haldwani.
Chief Minister Dhami inaugurated the PSP Multi Super Specialty Hospital and Research Center in Haldwani.

हल्द्वानी। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद नैनीताल के हल्द्वानी भ्रमण के दौरान रामपुर रोड स्थित पीएसपी मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अवसर केवल एक अस्पताल के उद्घाटन का नहीं, बल्कि दृढ़ निश्चय, संघर्ष और सेवा की प्रेरक यात्रा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पीएसपी मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर का शुभारंभ समाज के प्रति समर्पित एक ऐसे परिवार की कहानी को दर्शाता है, जिसने अपने जीवन मूल्यों को कर्म के माध्यम से साकार किया है।
मुख्यमंत्री ने संस्थान के संस्थापक, जनपद बागेश्वर के गागरी गोल गांव से निकलकर स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करने वाले जगदीश सिंह पिमोली को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि एक साधारण ग्रामीण परिवेश से प्रारंभ हुई उनकी यात्रा आज स्वास्थ्य सेवा के इस आधुनिक केंद्र तक पहुँची है, जो हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। पिमोली का संघर्ष, परिश्रम और संकल्प आज उनकी सफलता की सच्ची मिसाल है। दूरस्थ गांव से आकर उन्होंने पहले व्यापार के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई और अब चिकित्सा क्षेत्र में प्रवेश कर मानव सेवा के इस पवित्र कार्य को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 250 बेड का यह आधुनिक मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से सुसज्जित है। यह संस्थान भविष्य में चिकित्सा उत्कृष्टता के मानचित्र पर उत्तराखंड को और अधिक सशक्त बनाएगा।   अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया है। यह अभियान बालिकाओं में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हमारी बेटियों के जीवन के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही थी। बेटियों को इस गंभीर रोग से सुरक्षित करने के संकल्प के साथ यह राष्ट्रव्यापी अभियान प्रारंभ किया गया है, जो आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य प्रदान करेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक सुलभ और प्रभावी रूप से पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रदेश में आयुष्मान उत्तराखंड योजना के अंतर्गत 61 लाख से अधिक नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। निःशुल्क जांच योजना के तहत मरीजों को 207 प्रकार की पैथोलॉजिकल जांचें बिना किसी शुल्क के उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि ऊधमसिंह नगर में एम्स के सैटेलाइट सेंटर का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिससे क्षेत्र की बड़ी आबादी को उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी। ये सभी प्रयास प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के अपने “विकल्प रहित संकल्प” को सिद्धि तक पहुंचाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने होली गायन कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया तथा सभी प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में सांसद नैनीताल-ऊधमसिंह नगर अजय भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल, विधायक लालकुआं मोहन सिंह बिष्ट, विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा, विधायक नैनीताल सरिता आर्या, विधायक कपकोट सुरेश गड़िया, मेयर हल्द्वानी गजराज सिंह बिष्ट, दायित्वधारी अनिल कपूर डब्बू, दिनेश आर्या, शंकर कोरंगा, नवीन लाल वर्मा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी, पीएसपी मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के संस्थापक जगदीश पिमोली एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री मोदी ने अजमेर से एचपीवी टीकाकरण अभियान का किया शुभारंभ

PM Modi launches HPV vaccination drive from Ajmer
PM Modi launches HPV vaccination drive from Ajmer

– मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज से वर्चुअल सहभागिता कर अभियान को सफल बनाने का किया आह्वान
– देशभर में 1 करोड़ 15 लाख किशोरियों को मिलेगा मुफ्त एचपीवी टीका, उत्तराखंड में 155 केंद्रों पर व्यवस्था
हल्द्वानी।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान के अजमेर से 14 वर्ष की लड़कियों के लिए सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध देशव्यापी ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज से वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज में स्थापित एचपीवी टीकाकरण कक्ष का भी निरीक्षण किया तथा एचपीवी टीकाकरण हेतु आई 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं से भी वार्ता की एवं उन्हें इस टीके के लाभ के बारे में अवगत कराया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह अभियान स्वास्थ्य कार्यक्रम होने के साथ मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में उठाया गया ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि एचपीवी टीकाकरण के इस अभियान की शुरुआत करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह सिद्ध कर दिया है कि उनके लिए नारी सम्मान और सुरक्षा केवल नारा नहीं, बल्कि अटल संकल्प है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर मातृशक्ति के स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है। भारत में इस गंभीर बीमारी से वर्ष 2024 में ही 78 हजार से अधिक मामले सामने आए, जिसके कारण 42 हजार से अधिक महिलाओं की दुःखद मृत्यु हुई। यह बीमारी हजारों परिवारों के लिए पीड़ा का कारण बन रही है। इसी गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय स्तर पर एचपीवी टीकाकरण अभियान प्रारंभ करने का निर्णय लिया, ताकि इस बीमारी की रोकथाम सुनिश्चित की जा सके और आने वाली पीढ़ी को एक सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य प्रदान किया जा सके।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राजस्थान के अजमेर से प्रधानमंत्री द्वारा प्रारंभ किए गए इस अभियान के अंतर्गत देशभर में 14 वर्ष की लगभग 1 करोड़ 15 लाख से अधिक किशोरियों को मुफ्त एचपीवी वैक्सीन दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में भी इस अभियान के प्रथम चरण में 155 केंद्रों पर व्यापक स्तर पर टीकाकरण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इस अभियान की सफलता के लिए डॉक्टरों, नर्सों, एएनएम, आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया है ताकि कोल्ड-चेन व्यवस्था मजबूत हो।   मुख्यमंत्री ने अभियान को सफल बनाने के लिए प्रदेश के सभी फ्रंटलाइन हेल्थ वॉरियर्स का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के प्रत्येक नागरिक के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ सुनिश्चित करने का संकल्प लिया है और उसे प्रभावी रूप से धरातल पर उतारा है। देश में स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक परिवर्तन देखने को मिला है। पहले जहाँ देश में 387 मेडिकल कॉलेज थे, आज वे बढ़कर 819 हो गए हैं। आज मेडिकल छात्रों की संख्या में डेढ़ गुना से अधिक की वृद्धि हुई है। केंद्र सरकार ने पिछले 11 वर्षों में 23 नए एम्स बनाकर देश के मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती प्रदान करने का कार्य किया है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना आयुष्मान भारत हमारे देश में संचालित की जा रही है, जिसके माध्यम से देश के करोड़ों परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति के कल्याण के लिए भी सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से करोड़ों माताओं और बहनों को चूल्हे के धुएँ से मुक्ति मिली है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार भी ‘स्वस्थ उत्तराखण्ड, समृद्ध उत्तराखण्ड’ के अपने सपने को साकार करने के लिए प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण पर निरंतर कार्य कर रही है। आयुष्मान योजना के अंतर्गत राज्य में अब तक करीब 61 लाख आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए हैं, जिसके माध्यम से प्रदेश के लाखों मरीजों को निःशुल्क उपचार का लाभ मिल रहा है। राज्य के प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में पाँच मेडिकल कॉलेज पहले से ही संचालित किए जा चुके हैं, जबकि दो और मेडिकल कॉलेजों का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है।    मुख्यमंत्री ने बताया कि देहरादून, हल्द्वानी और श्रीनगर मेडिकल कॉलेजों में सुपर स्पेशियलिटी विभाग भी स्थापित किए गए हैं, जहाँ कार्डियोलॉजी, न्यूरोसर्जरी और यूरोलॉजी जैसी अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। हल्द्वानी में राज्य के प्रथम आधुनिक कैंसर संस्थान का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। राज्य में हेली एंबुलेंस सेवा भी प्रारंभ की गई है, जो आपातकालीन परिस्थितियों में सुदूरवर्ती क्षेत्रों के लोगों के लिए जीवनरक्षक साबित हो रही है। मरीजों को पैथोलॉजिकल जाँचों की निःशुल्क सुविधा भी प्रदान की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का आधुनिकीकरण कर उन्हें बेहतर सुविधाओं से युक्त किया जा रहा है। टेलीमेडिसिन सेवाओं के माध्यम से दूरदराज के गाँवों में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा परामर्श सुविधा प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए भी निरंतर कार्यवाही की जा रही है।    मुख्यमंत्री ने अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रम में न आएँ और अपनी बेटियों का एचपीवी टीकाकरण अवश्य करवाएँ। यह केवल एक टीका नहीं, बल्कि उनके स्वस्थ जीवन का सुरक्षा कवच है। मुख्यमंत्री ने सभी शिक्षकों, पंचायत प्रतिनिधियों, महिला समूहों, धार्मिक और सामाजिक संगठनों से भी अपील करते हुए कहा कि वे इस अभियान के प्रति समाज में अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने का कार्य करें और आगामी तीन महीनों में यह सुनिश्चित करने का प्रयास करें कि कोई भी बालिका इस सुरक्षा कवच से वंचित न रहे।   इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट ने भी संबोधित करते हुए इस राष्ट्रव्यापी अभियान के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत दीपा दरमवाल, विधायक मोहन सिंह बिष्ट, विधायक राम सिंह कैड़ा, विधायक सरिता आर्या, मेयर गजराज सिंह बिष्ट, दायित्वधारी अनिल कपूर डब्बू, दिनेश आर्या, सुरेश भट्ट, शंकर कोरंगा, नवीन लाल वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में 147 करोड़ 28.56 लाख की 40 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

The Chief Minister inaugurated and laid the foundation stone of 40 development projects worth Rs 147 crore 28.56 lakh in Haldwani.
The Chief Minister inaugurated and laid the foundation stone of 40 development projects worth Rs 147 crore 28.56 lakh in Haldwani.

– हल्द्वानी‑काठगोदाम श्रोत एवं ट्रीटमेन्ट संवर्धन पेयजल योजना का किया गया भूमि पूजन ।
हल्द्वानी।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹ 147 करोड़ 28.56 लाख की 40 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, जिसमें 72 करोड़ 38 लाख की लागत से 23 योजनाओं का लोकार्पण तथा 74 करोड 90 लाख 56 हजार की लागत से 17 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकार्पण एवं शिलान्यास की गई योजनाओं से नैनीताल जिला विकास की नई रफ्तार से आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को विकसित उत्तराखंड बनाने की ओर तीव्रता से कार्य कर रही है। राज्य प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। राज्य सरकार द्वारा लिए गए कई ऐतिहासिक निर्णय अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणा बन रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकास के साथ‑साथ विरासत को भी आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि हमारा एकमात्र लक्ष्य उत्तराखंड को आगे बढ़ाना है, जिस पर हम संकल्पित होकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में समान नागरिक संहिता, सख्त नकल‑विरोधी कानून, धर्मांतरण कानून जैसे कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि राज्य की संस्कृति, विरासत और पवित्रता से किसी को भी खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने शिप्रा नदी में 30 मीटर स्पान के मोटर पुल, राजकीय औद्योगिक संस्थान हल्द्वानी में टैक्नोलॉजी लैब, कोटाबाग में नलकूप निर्माण, महादेवपुरम व झलुवाझाला नलकूप, बेलपोखरा नलकूप तथा बैलपडाव में सिंचाई नलकूप का लोकार्पण के साथ‑साथ महिला महाविद्यालय में लैब निर्माण, लालकुआ में नलकूपों पर स्टैबलाइज़र एवं जलजीवन मिशन के अंतर्गत 14 पेयजल योजनाओं — हरिपुर लच्छी, कालूपुर पोखरिया, जीतपुर रैक्वाल, देवलातल्ला, भवानसिंह नवाड़, बसन्तपुर, किशनपुर रैक्वाल, चोरगलिया आमखेड़ा, जयराम परमा, हल्दूचौड़ जग्गी, भवानीपुर कृष्णा, पाडलीपुर, भगवानपुर दुर्गापुर, बकुटिया पेयजल योजना — के साथ‑साथ पशु चिकित्सालय रामगढ़ में भवन निर्माण सहित 23 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया।
मुख्यमंत्री ने जिन 16 योजनाओं का शिलान्यास किया, उनमें कसियालेख से धारी मोटर मार्ग, रानीबाग‑खुटानी, चाफी‑पदमपुरी‑धानाचुली, मोतियापाथर‑शहरफाटक मार्ग सुधारीकरण, नैनीताल के अनावासीय भवन निर्माण, भेंटी‑दियारी‑खोली मोटर मार्ग, नशा मुक्ति केंद्र पाण्डे नवाड़ मरम्मत एवं कार्य, नवाबी रोड सीवरेज कार्य, सीवरेज 28 एमएलडी एसटीपी निर्माण, नारीमन तिराहे से गौलापुर तक सड़क मरम्मत, देवरामपुर‑गौलागेट सड़क सुधारीकरण, हल्दूचौड़‑गौलारोड डीबीएमसी कार्य, चांदनी चौक‑घुड़दौड़ तक मार्ग सुधारीकरण, पीपल पोखरा में राइज़िंग स्टेशन, हिम्मतपुर‑बैजनाथ पीसी कार्य, वृन्दावन विहार एवं चांदनी चौक में पीसी नवनिर्माण, गुसाईपुर में सड़क सुधारीकरण एवं पनचक्की‑चौफुला‑कठघरिया नहर कवरिंग कार्य शामिल हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री घोषणा के अनुपालन में विशेष योजनांतर्गत सहायता (एसपीए) कार्यक्रम में स्वीकृत हल्द्वानी‑काठगोदाम श्रोत एवं ट्रीटमेन्ट संवर्धन पेयजल योजना कार्य, जिसकी लागत कुल 15443 लाख रुपये है, का भी भूमि पूजन किया गया।
इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट, अध्यक्ष जिला पंचायत दीपा दरमवाल, विधायक लालकुआं मोहन सिंह बिष्ट, विधायक राम सिंह कैड़ा, नैनीताल की  सरिता आर्या, नैनीताल दायित्वधारी अनिल कपूर डब्बू, दिनेश आर्य, शंकर कोरंगा, नवीन लाल वर्मा, दीपक महरा, रेनू अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, कुमाऊँ आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी. सी. एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

विभागीय मंत्री ने ली उच्च शिक्षा एवं विद्यालयी शिक्षा विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक

The departmental minister took a joint review meeting of the Higher Education and School Education Departments.
The departmental minister took a joint review meeting of the Higher Education and School Education Departments.

देहरादून, 28 फरवरी 2026| प्रदेश के उच्च शिक्षा एवं विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास पर दोनों विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की संयुक्त उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में मार्च माह के द्वितीय सप्ताह में नई दिल्ली में भारत सरकार के केंद्रीय शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में प्रस्तावित बैठक की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।
मंत्री डॉ. रावत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रस्तुतीकरण भारत सरकार के एजेंडे के अनुरूप, तथ्यों एवं अद्यतन आंकड़ों पर आधारित तथा परिणामोन्मुखी हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की उपलब्धियों, नवाचारों एवं भविष्य की कार्ययोजना को प्रभावी ढंग से पावर पॉइंट प्रस्तुतीकरण में शामिल किया जाए।

डॉ. रावत ने समीक्षा बैठक में उच्च शिक्षा के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालयों में तैनात फैकल्टी, छात्र संख्या, आधारभूत संरचना, पुस्तकालयों में उपलब्ध पुस्तकों, इंटरनेट सेवाओं, प्रयोगशालाओं एवं अन्य आवश्यक संसाधनों का विस्तृत विवरण तैयार करने के निर्देश दिए।
उन्होंने एनईपी-2020 के तहत किए गए पाठ्यक्रम सुधार, नेशनल क्रेडिट फ्रेमवर्क (एनसीआरएफ) के अनुरूप क्रेडिट संरचना, भारतीय ज्ञान परंपरा आधारित पाठ्यक्रम, कौशल संवर्धन कार्यक्रम, शिक्षक प्रशिक्षण, डिजिटलीकरण, प्रयोगशालाओं के उच्चीकरण, छात्रावास सुविधाओं तथा नवाचार आधारित पहलों को प्रस्तुतीकरण में प्रमुखता से शामिल करने के निर्देश दिए।

विद्यालयी शिक्षा के अंतर्गत डॉ रावत ने निर्देश दिए कि 8 मार्च तक सभी विद्यालयों में शत-प्रतिशत शौचालय व्यवस्था सुनिश्चित की जाए एवं 1 अप्रैल तक प्रत्येक विद्यालय में पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित हो। इसके साथ ही राजकीय विद्यालयों में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण, पेयजल व्यवस्था एवं आईसीटी लैब निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने को कहा। उन्होंने शिक्षकों के त्रिस्तरीय ढांचा संबंधी प्रस्ताव शीघ्र कैबिनेट में प्रस्तुत करने के निर्देश भीअधिकारियों की दिए।

साथ ही डॉ रावत ने शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की प्रस्तावित बैठक के लिए तैयार किए जाने वाले प्रस्तुतीकरण में बालिका शिक्षा पर विशेष फोकस रखने, ग्रॉस एनरोलमेंट रेश्यो (GER), भारत दर्शन कार्यक्रम, जॉब फेयर, विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाएं, निपुण भारत मिशन, निपुण विद्यालय कार्यक्रम, आदर्श विद्यालय एवं अन्य नवाचारी पहलों को प्रमुखता से शामिल करने को कहा गया।

बैठक में सचिव विद्यालयी शिक्षा रविनाथ रमन, अपर सचिव उच्च शिक्षा मनुज गोयल, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा दीप्ति सिंह, निदेशक मुकुल कुमार सती, संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा आनंद सिंह उनियाल, उप निदेशक दीपक पांडे सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

एडीफाई वर्ल्ड स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सीखें हथकरघा एवं हस्तशिल्प की बारीकियां।

Students of Edify World School learned the intricacies of handloom and handicrafts.
Students of Edify World School learned the intricacies of handloom and handicrafts.

देहरादून : 28 फरवरी 2026- देहरादून स्थित एडीफाई वर्ल्ड स्कूल के लगभग 60 विद्यार्थियों ने जाखन स्थित जोहड़ी गांव के ‘गोदाम्बरी हैंडलूम में दो दिनों का ‘एजुकेशनल टूर’ किया। इसमें विद्यार्थियों को हथकरघा से संबंधित जानकारी से परिचित करवाया गया जैसे बॉबीन भरना, धागों की जानकारी, लूम को किस प्रकार से चलाया जाता है और किस प्रकार से कपड़ा हाथ से बुना जाता है। इसके साथ साथ ही हाथ से बने कपड़ों के लाभ भी समझाए गए एवं विभिन्न रंगों में कपड़ों को किस तरह से डाई किया जाता है यह भी उन्हें विस्तार पूर्वक विभिन्न रंगों के धागों से तैयार किए गए कपड़ों के माध्यम से बताया गया।

बच्चों को बताया गया कि ‘गोदाम्बरी हैंडलूम’ का यह कदम सरकार की ‘आत्मनिर्भर भारत’ योजना को आगे बढ़ाने का काम कर रहा है, जिसमें आने वाली पीढ़ी को हथकरघा के लाभ के साथ-साथ, आगे भविष्य में कैसे इस उद्योग को रोजगार की तरह प्रयोग किया जा सकता है के लिए भी प्रेरित किया गया। ‘एडीफाई वर्ल्ड स्कूल’ के विद्यार्थियों ने जानकारी के प्रति उत्सुकता दिखाते हुए गोदाम्बरी एंटरप्राइसिस के संस्थापक सुशील नौटियाल से प्रश्न पूछे जिनका उन्होंने संतोषजनक उत्तर दिया गया। उन्होंने कहा हथकरघा उद्योग हमारा गर्व हैं एवं हम ‘स्वदेशी अपनाओ’ सरकार के स्लोगन्स और प्रोजेक्ट्स को अपने कार्यों के द्वारा आगे बढ़ाते हुए भविष्य में आने वाले नागरिकों को इस हथकरघा की विरासत के लिए तैयार करने का प्रयत्न कर रहे है।

वहीं एडीफाई वर्ल्ड स्कूल के निदेशक एडवोकेट पंकज होलकर ने कहां हमारा उद्देश्य बच्चों में प्रैक्टिकल ज्ञान को बढ़ावा देना है और इस तरह के फील्ड विजिट से बच्चों में पाठ्यक्रम के साथ-साथ अन्य जानकारियां भी प्राप्त होती है जिससे बच्चे वर्तमान में हो रहे सामाजिक बदलावों एवं भविष्य के प्रति गंभीर होते हैं।

काली कुमाऊँ की होली हमारी समृद्ध लोकपरंपरा और सांस्कृतिक पहचान : मुख्यमंत्री

Holi of Kali Kumaon is our rich folk tradition and cultural identity Chief Minister
Holi of Kali Kumaon is our rich folk tradition and cultural identity Chief Minister

– लोहाघाट होली रंग महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, जनसमुदाय संग साझा की उत्सव की खुशियां
चम्पावत। लोहाघाट के रामलीला मैदान में आयोजित काली कुमाऊँ होली रंग महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहभागिता कर उपस्थित जनसमूह को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने पारंपरिक कुमाऊँनी होली, शास्त्रीय होली गायन के साथ जनसमूह के साथ होली गायन में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति, परंपराएं और पर्व हमारी सांस्कृतिक पहचान के आधार स्तंभ हैं और चम्पावत के काली कुमाऊँ की होली अपनी विशिष्ट और पारम्परिक होली गायन के लिए विशेष स्थान रखती है। उन्होने कहा होली समारोह जैसे आयोजन हमारी समृद्ध विरासत को संजोने के साथ-साथ युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, सद्भाव और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। चम्पावत में आधुनिक परिवेश के बीच भी पारंपरिक संस्कृति को जीवंत बनाए रखना सराहनीय है।
मुख्यमंत्री ने आयोजन समिति की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे महोत्सव सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों के साथ होली खेलकर उत्सव की खुशियों को साझा किया और सभी प्रदेशवासियों को सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण होली की मंगलकामनाएं दीं।
इस दौरान माननीय सांसद (लोकसभा) एवं भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक लोहाघाट खुशाल सिंह अधिकारी, दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडे, जिला पंचयात अध्यक्ष आनंद अधिकारी, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, प्रेमा पांडे, सहित मुकेश कलखुड़िया, सुभाष बगोली, हिमेश कलखुड़िया, निर्मल महरा, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी. एस. खाती, अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

देहरादून में सुनील राठी गैंग के दो शूटर गिरफ्तार, रंगदारी की साजिश का भंडाफोड़

Two shooters of Sunil Rathi gang arrested in Dehradun, extortion plot busted
Two shooters of Sunil Rathi gang arrested in Dehradun, extortion plot busted

देहरादून।  एसटीएफ उत्तराखंड व दून पुलिस ने राजधानी देहरादून में बड़ी वारदात की फिराक में घूम रहे कुख्यात सुनील राठी गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों के पास से दो पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपित एक काली स्कॉर्पियो-एन गाड़ी में सवार होकर सहस्रधारा रोड की तरफ किसी प्रापर्टी डीलर से रंगदारी और विवादित जमीन की रकम वसूलने जा रहे थे। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि पौड़ी जेल में बंद कुख्यात सुनील राठी अपने गैंग के जरिए देहरादून में रंगदारी और हत्या की खौफनाक साजिश रच रहा था। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि गुरुवार रात सूचना पर बदमाश भानु चौधरी निवासी सहारनपुर यूपी और पारस निकासी मुजफ्फरनगर यूपी को गिरफ्तार किया गया है। पारस पूर्व में कुख्यात संजीव जीवा गैंग का गुर्गा रह चुका है। जीवा की मौत के बाद वह सुनील राठी के संपर्क में आया।

NSS is a national organization dedicated to social service Dr. Anil Verma

एनएसएस समाज सेवा को समर्पित राष्ट्रीय संगठन है : डॉo अनिल...

0
यूथ रेड क्रास कमेटी के मुख्य आपदा प्रबंधन अधिकारी डॉo अनिल वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवा छात्र- छात्राओं का समाज सेवा...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler