Home Blog Page 12

प्रोटीन ब्रेकथ्रू अवेयरनेस प्रोग्राम 2026: भारत में संतुलित पोषण और प्रोटीन जागरूकता की आवश्यकता पर केंद्रित पहल

Protein Breakthrough Awareness Program 2026 An initiative focused on the need for balanced nutrition and protein awareness in India. 
Protein Breakthrough Awareness Program 2026 An initiative focused on the need for balanced nutrition and protein awareness in India. 

देहरादून, 08 फरबरी 2026 – एमैनुएल ग्लोबल कंसल्टेंसीज़ द्वारा प्रस्तुत एवं हर्बालाइफ के सहयोग से आयोजित प्रोटीन ब्रेकथ्रू अवेयरनेस प्रोग्राम 2026 का उद्देश्य भारत में संतुलित पोषण और प्रोटीन के महत्व को लेकर जन-जागरूकता बढ़ाना रहा। यह पहल भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत एफएसएसएआई के ईट राइट इंडिया मूवमेंट के अनुरूप है, जिसका साझा लक्ष्य सुरक्षित भोजन पद्धतियों, संतुलित आहार और सूचित आहार विकल्पों को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता के नियम निर्माण एवं क्रियान्वयन हेतु विशेषज्ञ समिति के सदस्य श्री मनु गौर रहे। अपने संबोधन में उन्होंने विज्ञान-आधारित जनस्वास्थ्य पहलों और सामुदायिक जागरूकता की भूमिका को रेखांकित किया, जो एक स्वस्थ और समान समाज के निर्माण में सहायक है।
अन्य विशिष्ट अतिथियों में उत्तराखंड के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त श्री जी.सी. कंडवाल, हर्बालाइफ के गवर्नमेंट अफेयर्स मैनेजर श्री रवि प्रकाश, सामाजिक एवं राजनीतिक नेता श्री अवधेश पंत, अभिनेत्री व सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री आरुषि निशंक, भाजपा उत्तराखंड की प्रदेश सचिव सुश्री नेहा जोशी तथा सूचना एवं प्रसारण विभाग, यूकेसीडीपी की महाप्रबंधक सुश्री नीलम भट्ट शिल्सवाल शामिल रहीं।

कार्यक्रम में प्रोटीन से संबंधित दो प्रमुख ज्ञान सत्र आयोजित किए गए—प्रोटीन के मूल सिद्धांत: जागरूकता एवं दैनिक पोषण, जिसमें प्रोटीन की गुणवत्ता, स्रोतों तथा आयु व जीवनशैली के अनुसार आवश्यकता पर चर्चा हुई; और फिटनेस एवं खेल प्रदर्शन में प्रोटीन की भूमिका, जिसमें रिकवरी, सहनशक्ति, प्रतिरक्षा और चोट से बचाव में प्रोटीन के योगदान को रेखांकित किया गया।

इसके अतिरिक्त, एक प्रभावशाली पैनल चर्चा में चिकित्सा विशेषज्ञों, पोषणविदों, शिक्षाविदों, सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों और खिलाड़ियों ने प्रोटीन की कमी, रोग निवारण, मधुमेह, सार्कोपीनिया, पाचन एवं प्रतिरक्षा स्वास्थ्य, अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड से जुड़े मिथकों तथा केवल कैलोरी नहीं बल्कि प्रोटीन गुणवत्ता पर नीतिगत फोकस की आवश्यकता पर विचार साझा किए।

सहयोग एवं आभार: आयोजकों ने एफएसएसएआई – ईट राइट इंडिया, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, आयुष मंत्रालय, प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) उत्तराखंड, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून के शैक्षणिक संस्थानों तथा छात्रों, कोचों, शिक्षकों और समुदाय के सक्रिय सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

आगे की राह: प्रोटीन ब्रेकथ्रू अवेयरनेस प्रोग्राम 2026 ने भारत में पोषण साक्षरता और निवारक स्वास्थ्य पर निरंतर संवाद की नींव रखी है। आयोजकों ने घोषणा की कि आने वाले महीनों में देशभर में और भी जागरूकता सत्र एवं आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि नागरिकों को रोज़मर्रा के पोषण में सुधार के लिए व्यावहारिक और वैज्ञानिक जानकारी उपलब्ध कराई जा सके।

कार्यक्रम का समापन वक्ताओं के सम्मान समारोह और इस सामूहिक संदेश के साथ हुआ कि आज किए गए छोटे, समझदारी भरे आहार परिवर्तन कल एक स्वस्थ भारत का निर्माण कर सकते हैं।

एनएचपीसी बनबसा सभागार में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बजट-पूर्व संवाद कार्यक्रम सम्पन्न  

A pre-budget dialogue program was held at the NHPC Banbasa auditorium, chaired by the Chief Minister.
A pre-budget dialogue program was held at the NHPC Banbasa auditorium, chaired by the Chief Minister.

-जनभागीदारी, आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था और संतुलित विकास पर हुआ व्यापक मंथन
चम्पावत।  एनएचपीसी बनबसा सभागार में माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित बजट-पूर्व संवाद कार्यक्रम में राज्य के समग्र विकास, आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था तथा जनभागीदारी को केंद्र में रखते हुए व्यापक विचार-विमर्श किया गया।  कार्यक्रम का संचालन अपर सचिव माननीय मुख्यमंत्री मनमोहन मैनाली द्वारा किया गया। इस अवसर पर सचिव वित्त दिलीप जावलकर ने राज्य की आर्थिक प्रगति पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पिछले पाँच वर्षों में उत्तराखण्ड के कैपिटल आउटले में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और यह राशि ₹7,534 करोड़ से बढ़कर ₹14,765 करोड़ तक पहुँच गई है। इसी अवधि में राज्य की जीडीपी वर्ष 2021-22 के ₹2,54,000 करोड़ से बढ़कर वर्तमान में ₹4,74,000 करोड़ हो गई है, जो लगभग 60 प्रतिशत वृद्धि को दर्शाती है। इसे राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। संवाद कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों, विशेषज्ञों तथा हितधारकों ने अपने सुझाव प्रस्तुत किए।  ग्रामीण विकास को गति देने के लिए अनुदान में वृद्धि, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, सीवर लाइन एवं शौचालय निर्माण, पंचायतों को सशक्त बनाने हेतु रिक्त भूमि के उपयोग तथा जिला पंचायत सदस्यों के लिए मानदेय एवं अध्ययन भ्रमण की व्यवस्था जैसे सुझाव दिए गए।  शहरी विकास के अंतर्गत नगर निकायों के बजट और संसाधनों में वृद्धि, पर्यावरण संरक्षण के लिए सोलर पैनल स्थापना, सड़कों और नालियों के बेहतर रखरखाव तथा रजिस्ट्री शुल्क का आंशिक हिस्सा नगर निगमों को उपलब्ध कराने के सुझाव रखे गए।  कृषि एवं उद्यान क्षेत्र में बागवानी और वैल्यू क्रॉप्स को बढ़ावा देने, कीवी और ब्लूबेरी जैसे फलों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने, पोस्ट-हार्वेस्ट प्रबंधन और प्रोसेसिंग पर ध्यान केंद्रित करने, किसानों तथा विभागीय कार्मिकों के तकनीकी प्रशिक्षण, दूरस्थ क्षेत्रों के कृषकों को विशेष सहायता तथा फल उत्पादन सब्सिडी को 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 80 प्रतिशत किए जाने के सुझाव सामने आए। उद्योग विकास के अंतर्गत पर्वतीय क्षेत्रों में उपलब्ध खाली भूमि पर उद्योग स्थापित कर स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन एवं पलायन रोकने, एमएसएमई को वित्तीय सहायता, सेवा क्षेत्र आधारित उद्योगों को बढ़ावा तथा औद्योगिक आधारभूत संरचना को मजबूत करने पर बल दिया गया। महिला सशक्तिकरण के लिए प्रत्येक जनपद में प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने, महिलाओं को ब्याज-मुक्त ऋण उपलब्ध कराने तथा अस्पतालों की कैंटीन जैसी सेवाओं में महिलाओं को प्राथमिकता से रोजगार देने के सुझाव प्रस्तुत किए गए।  पर्यटन क्षेत्र में हैली सेवा का विस्तार, वैकल्पिक मार्गों का निर्माण, सस्टेनेबल टूरिज्म को बढ़ावा, छोटे पर्यटन स्थलों का विकास, नेचर टूरिज्म एवं ट्रैकिंग को प्रोत्साहन तथा एग्री-टूरिज्म के माध्यम से स्थानीय समुदाय को पर्यटन से जोड़ने की बात कही गई। इसके अतिरिक्त राज्य में सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण, ऊर्जा संकट के समाधान हेतु ऊर्जा नेटवर्क सुदृढ़ीकरण, कृषि आधारित उद्योगों पर जीएसटी में कमी, मंडी शुल्क में कमी, ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण, नगर निकायों को अधिक संसाधन उपलब्ध कराने तथा जिला पंचायतों को विकास कार्यों के लिए पर्याप्त बजट देने जैसे सुझाव भी प्राप्त हुए।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक गाँव में पिंक टॉयलेट जैसी सुविधाओं की दिशा में कार्य करेगी। उन्होंने वर्ष 2047 तक उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि छोटा राज्य होने के बावजूद उत्तराखण्ड ने वित्तीय प्रबंधन में देशभर में अग्रणी स्थान प्राप्त किया है, जो गर्व का विषय है।  उन्होंने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि प्राप्त सुझावों का गंभीरता से परीक्षण कर उन्हें आगामी बजट में यथासंभव सम्मिलित किया जाएगा, ताकि राज्य का संतुलित, समावेशी और सतत विकास सुनिश्चित हो सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट राज्य की दिशा तय करता है और यह नागरिकों की सहभागिता से ही प्रभावी बनता है। प्रत्येक वर्ग की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार निर्णय ले रही है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि जिनके सुझाव अभी प्राप्त नहीं हुए हैं, वे भी अपने विचार प्रेषित करें, ताकि सभी की आवश्यकताओं पर ध्यान दिया जा सके।
उन्होंने कहा रजत जयंती वर्ष में राज्य ने अनेक उपलब्धियाँ हासिल की हैं और अब नए संकल्प के साथ विकसित उत्तराखण्ड की दिशा में आगे बढ़ना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यदि सभी लोग अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तो राज्य प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा और प्रत्येक निर्णय जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप आगे बढ़ता रहेगा।

टनकपुर शारदा घाट में माघ खिचड़ी भोज व खड़ी होली में मुख्यमंत्री धामी की सहभागिता

Chief Minister Dhami participated in the Magh Khichdi feast and Khadi Holi celebrations at Tanakpur Sharda Ghat.
Chief Minister Dhami participated in the Magh Khichdi feast and Khadi Holi celebrations at Tanakpur Sharda Ghat.

चम्पावत टनकपुर स्थित शारदा घाट में आयोजित पारंपरिक माघ खिचड़ी भोज कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहभाग कर प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति से जुड़ाव का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को स्वयं प्रसाद वितरित किया तथा स्थानीय नागरिकों के साथ बैठकर माघ खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्थानीय महिलाओं के साथ कुमाऊँ की प्राचीन लोक परंपरा “खड़ी होली” में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में घेरा बनाकर खड़े होकर कुमाऊँनी लोकगीत गाए, जिनमें मुख्यमंत्री ने भी स्वर मिलाया। ढोल-दमाऊँ और लोकधुनों की मधुर लय पर पूरा वातावरण भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक गौरव से ओतप्रोत हो उठा। टनकपुर की गलियों में गूंजती खड़ी होली ने कुमाऊँ की जीवंत लोक परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि माघ मास श्रद्धा, सादगी, संयम और समरसता का प्रतीक है। खिचड़ी भोज जैसी परंपराएँ समाज को एक सूत्र में बांधती हैं, वहीं खड़ी होली जैसी लोक विधाएँ हमें अपनी जड़ों, संस्कृति और विरासत से जोड़ती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी परंपराएँ सामाजिक एकता को सुदृढ़ करती हैं और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक पहचान से परिचित कराती हैं।

शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर: सीएम धामी

The Sharda Riverfront project will transform the face of Champawat CM Dhami
The Sharda Riverfront project will transform the face of Champawat CM Dhami

– टनकपुर में विकास की नई धारा, मुख्यमंत्री ने रखी ₹300+ करोड़ योजनाओं की आधारशिला
– मुख्यमंत्री द्वारा शारदा घाट शिलान्यास, टनकपुर को मिलेगी नई पहचान
चम्पावत।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के समग्र विकास हेतु ₹300 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया। मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यासित प्रमुख कार्यों में जनपद चम्पावत के अंतर्गत शारदा घाट पुनर्विकास (प्रथम चरण) कार्य ₹10,735 लाख, सिटी ड्रेनेज प्लान (प्रथम चरण) ₹6,649 लाख, नायर–खेरा क्षेत्र में डिजास्टर रेजिलिएन्स हेतु इकोलॉजिकल कॉरिडोर विकास ₹8,523 लाख, टनकपुर स्थित ग्राम पंचायत बस्तिया में टनकपुर–अस्कोट सीसी मार्ग पुनर्निर्माण ₹115 लाख, चम्पावत–खेतीखान मोटर मार्ग (एसएच–64) के अंतर्गत सुयालखर्क–पुनावे मिलान मार्ग का सुधारीकरण ₹320 लाख, माँ पूर्णागिरि घाटी (चूका क्षेत्र) में हेलीपैड निर्माण ₹187 लाख, विकासखंड पाटी में धूनाघाट–बसौट मोटर मार्ग नवनिर्माण ₹83 लाख, लोहाघाट में कामज्यूला–भनार–रैघाड़ी मोटर मार्ग सुधारीकरण ₹666.84 लाख, पाटी विकासखंड अंतर्गत सांगो–घिंघारूकोट–बांस बसवाड़ी मोटर मार्ग पुनर्निर्माण ₹89.36 लाख, टनकपुर के ग्राम बेलखेत में क़वेराला नदी से बाढ़ सुरक्षा कार्य ₹125.96 लाख, तहसील पूर्णागिरि के ग्राम बमनपुरी में हुड्डी नदी से हो रहे भू-कटाव की रोकथाम हेतु सुरक्षा कार्य ₹154.63 लाख, स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट में परीक्षा हॉल निर्माण ₹672.11 लाख, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के चम्पावत परिसर में केंद्रीय पुस्तकालय, चहारदीवारी एवं मिनी स्टेडियम निर्माण ₹2,045.78 लाख, कस्तूरबा गांधी छात्रावास टनकपुर का विस्तारीकरण ₹384.50 लाख तथा जिला कमांडेंट होमगार्ड्स कार्यालय के अनावासीय भवन का निर्माण ₹224.71 लाख शामिल हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शारदा रिवर फ्रंट (शारदा कॉरिडोर) परियोजना क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का आधार बनेगी और चम्पावत को पर्यटन, आस्था तथा आधुनिक शहरी सुविधाओं के मानचित्र पर नई पहचान दिलाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से शिक्षा, सड़क, पर्यटन, आपदा प्रबंधन, शहरी विकास तथा आधारभूत संरचना को सुदृढ़ बनाया जाएगा। इससे सीमांत क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा युवाओं, किसानों, विद्यार्थियों और पर्यटकों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चम्पावत आस्था, संस्कृति और इतिहास से समृद्ध भूमि है। यहाँ की आध्यात्मिक चेतना जीवन को दिशा देने वाली शक्ति है। माँ शारदा ज्ञान, विद्या और संस्कार की प्रतीक हैं और उनके पावन धाम के घाटों का विकास करना सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि टनकपुर की धरती पर आते ही उन्हें विशेष ऊर्जा का अनुभव होता है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विकास और सांस्कृतिक विरासत के संतुलन से ही उत्तराखण्ड की पहचान मजबूत होगी और चम्पावत आने वाले समय में एक आदर्श, सशक्त एवं आत्मनिर्भर जनपद के रूप में स्थापित होगा। उन्होंने सभी नागरिकों से जनभागीदारी, सांस्कृतिक संरक्षण और विकास के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान   उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति, श्याम पाण्डेय, अध्यक्ष, जिला पंचायत चम्पावत आनन्द सिंह अधिकारी, जिलाधिकारी  मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक  अजय गणपति  अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, चम्पावत श्रीमती प्रेमा पाण्डेय समेत अन्य विभिन्न अधिकारी तथा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल के 150 विद्यार्थियों ने ‘उत्तरायणी कौथिग’ में अनुभव की देवभूमि की समृद्ध संस्कृति

150 students from Edify World School experienced the rich culture of Devbhoomi at the 'Uttarayan Kauthig' festival.
150 students from Edify World School experienced the rich culture of Devbhoomi at the 'Uttarayan Kauthig' festival.

देहरादून, 07 फरवरी, 2026 — एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून के 150 विद्यार्थियों के एक दल ने आज परेड ग्राउंड में आयोजित ‘उत्तरायणी कौथिग’ (मेला) का शैक्षणिक भ्रमण किया। विद्यालय के 6 शिक्षकों के नेतृत्व में छात्रों ने इस यात्रा के माध्यम से उत्तराखंड की लोक कला, परंपराओं और विरासत को करीब से जाना।

मेले के दौरान 150 छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक स्टालों का भ्रमण किया, छात्रों ने हस्तशिल्प और कलाओं को करीब से देखा। रिंगाल , तांबे के पारंपरिक बर्तन और ऊनी वस्त्रों की प्रदर्शनी को बड़े उत्साह के साथ देखा और समझा।
वहीं विद्यार्थियों ने उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध छोलिया नृत्य का आनंद लिया और पारंपरिक लोक गीतों के माध्यम से पहाड़ी जीवन शैली की बारीकियों को समझा। पहाड़ी व्यंजनों जैसे घुघुती, मंडुए की रोटी और स्थानीय ऑर्गेनिक उत्पादों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। छात्रों ने समझा कि ये मेले किस तरह स्थानीय कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने और ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने में मदद करते हैं।

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल का यह प्रयास छात्रों को अपनी संस्कृति के प्रति जागरूक और गौरवान्वित नागरिक बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

हरिद्वार में स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज की समाधि मंदिर मूर्ति स्थापना समारोह का विधिवत समापन

Formal conclusion of Samadhi Mandir Image Installation Ceremony of Swami Satyamitra Nand Giri Ji Maharaj in Haridwar
Formal conclusion of Samadhi Mandir Image Installation Ceremony of Swami Satyamitra Nand Giri Ji Maharaj in Haridwar

– संत-महात्माओं व शीर्ष नेताओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
हरिद्वार। हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र स्थित भारत माता मंदिर परिसर में ब्रह्मलीन परम पूज्य गुरुदेव स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज की समाधि मंदिर मूर्ति स्थापना के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय भव्य समारोह का शुक्रवार को विधिवत समापन हुआ। इस अवसर पर समाधि मंदिर एवं प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया। समारोह के समापन अवसर पर केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक तथा जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि महाराज सहित अनेक संत-महात्मा एवं गणमान्य अतिथियों ने गुरुदेव स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज के समाधि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। तीन दिवसीय इस भव्य आयोजन में देशभर से संत-महात्मा, धर्मगुरु, सामाजिक कार्यकर्ता एवं राजनीतिक नेतृत्व उपस्थित रहा। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र चेतना, सनातन संस्कृति, गुरु-शिष्य परंपरा तथा मानव सेवा जैसे विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श हुआ।
केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गंगा तट पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि इस पावन अवसर पर उपस्थित होना उनके लिए सौभाग्य का विषय है। उन्होंने मां गंगा को नमन करते हुए ऋषि-मुनियों की स्मृतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी भले ही आज हमारे बीच शारीरिक रूप से उपस्थित नहीं हैं, किंतु उनकी साधना, विचार और जीवन दर्शन आज भी समाज को मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा उनके जीवन मूल्यों और विचारधारा को पुनः जागृत करने का प्रतीक है। रक्षा मंत्री ने कहा कि हरिद्वार केवल एक तीर्थस्थल नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना का केंद्र है। यहीं से भारतीय संस्कृति की अखंड धारा प्रवाहित होती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की रक्षा केवल भौगोलिक सीमाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि उसकी सांस्कृतिक जड़ों की सुरक्षा भी उतनी ही आवश्यक है। यदि संस्कृति कमजोर होती है तो राष्ट्र भी कमजोर हो जाता है। उन्होंने सनातन संस्कृति, अद्वैत वेदांत, भक्ति परंपरा और गुरु-शिष्य संवाद को भारत की आत्मा बताया। उन्होंने कहा कि आधुनिकता और संस्कृति एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि पूरक हैं। तकनीकी ज्ञान के साथ संस्कार जुड़ जाएं तो राष्ट्र को कोई भी कमजोर नहीं कर सकता। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए देश की अखंडता, संप्रभुता और गौरव की रक्षा के लिए सामूहिक संकल्प लेने का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवभूमि उत्तराखंड में सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि गुरुदेव स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज ने आध्यात्मिक साधना को समाज सेवा से जोड़कर एक विशिष्ट जीवन दर्शन प्रस्तुत किया। भारत माता मंदिर की स्थापना के माध्यम से उन्होंने राष्ट्र प्रेम और सांस्कृतिक गौरव को मूर्त रूप दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सनातन संस्कृति और विरासत को वैश्विक पहचान मिल रही है तथा उत्तराखंड विकास और विरासत के संतुलन के साथ आगे बढ़ रहा है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी सनातन परंपरा के सशक्त ध्वजवाहक थे। करुणा, मैत्री और राष्ट्रभक्ति उनके जीवन के मूल मूल्य थे। उन्होंने भारत माता मंदिर को राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह मंदिर जाति, क्षेत्र और भाषा की सीमाओं से ऊपर उठकर संपूर्ण भारत को एक सूत्र में बांधता है।
हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भारत माता मंदिर की स्थापना एक दूरदर्शी राष्ट्र मंदिर की अवधारणा के साथ की गई थी, जिसे आज और अधिक सशक्त रूप दिया जा रहा है। उन्होंने चारधाम मार्गों पर चिकित्सीय सेवाएं उपलब्ध कराने वाले चिकित्सकों की सराहना करते हुए इसे सच्ची राष्ट्र सेवा बताया।
विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूरी भूषण ने कहा कि स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी राष्ट्र, धर्म और मानव चेतना के अमर पथप्रदर्शक थे। उनका संपूर्ण जीवन सनातन संस्कृति, राष्ट्र धर्म और मानव कल्याण को समर्पित रहा।
भारत सरकार के ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि संत समाज से उन्हें सदैव प्रेरणा और मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा है। उन्होंने इस आयोजन में सम्मिलित होने को सौभाग्य बताया।
कार्यक्रम में जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि महाराज, कार्ष्णि पीठाधीश्वर स्वामी गुरु शरणानंद जी महाराज, उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश बृजेश पाठक, हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूरी भूषण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में साधु-संत, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

परीक्षा पर चर्चा अब राष्ट्रीय आंदोलन, स्कूली परीक्षा चुनौति नहीं बल्कि परिपक्व होने का एक पड़ाव है : मुख्यमंत्री

The discussion on exams has now become a national movement; school exams are not a challenge but a milestone in the process of maturing Chief Minister
The discussion on exams has now become a national movement; school exams are not a challenge but a milestone in the process of maturing Chief Minister

देहरादून।  मुख्यमंत्री ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आज पूरा देश प्रधानमंत्री जी के परीक्षा पे चर्चा के नौवें संस्करण से जुड़ा है। यह आयोजन अब केवल संवाद नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय आंदोलन बन चुका है। प्रधानमंत्री जी का संदेश हमें यह सिखाता है कि परीक्षा जीवन की एक कड़ी हो सकती है, लेकिन सम्पूर्ण जीवन नहीं। मुख्यमंत्री ने अपने स्कूली जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि स्कूल का समय अमूल्य होता है, जो दोबारा लौटकर नहीं आता। इसलिए विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल और अन्य गतिविधियों में भी निरंतर प्रतिभाग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा एक अवसर है, जिसमें छात्र एक योद्धा की तरह पूरे आत्मविश्वास, धैर्य और शांति के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं। केवल परीक्षा उत्तीर्ण करना ही काबिलियत नहीं, जीवन में और भी अनेक लक्ष्य होते हैं। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से लक्ष्य तय कर प्राथमिकताओं के साथ आगे बढ़ने तथा परीक्षा के दबाव से मुक्त रहकर सकारात्मक सोच के साथ सफलता प्राप्त करने का आह्वान किया। साथ ही अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें और उनकी तुलना दूसरों से न करें। संदर्भित है कि परीक्षा पे चर्चा 2026 के अंतर्गत देशभर में चार करोड़ से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने पंजीकरण किया है, जिससे पूर्व का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी टूटने जा रहा है। उत्तराखंड राज्य से इस वर्ष लगभग 7 लाख  विद्यार्थी, 53 हजार से अधिक शिक्षक एवं 14 हजार से अधिक अभिभावक जुड़े हैं, जबकि गत वर्ष यह संख्या 2 लाख 98 हजार विद्यार्थियों तक सीमित थी। राज्य के विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए 10 प्रेरक वीडियो में से एक वीडियो राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुआ है, जो राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाला कुराली, विकासखंड जखोली, जनपद रुद्रप्रयाग के छात्र रोहन सिंह राणा द्वारा तैयार किया गया है। रोहन सिंह राणा को प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम में दिल्ली आमंत्रित किया गया है, जो पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। कार्यक्रम के दौरान महानिदेशक शिक्षा सुश्री दीप्ति सिंह, निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ. मुकुल कुमार सती, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

सूबे में भी शुरू होगी सहकारिता आधारित भारत टैक्सी सेवा: डॉ धन सिंह रावत

Cooperative-based Bharat Taxi service will also be launched in the state Dr. Dhan Singh Rawat
Cooperative-based Bharat Taxi service will also be launched in the state Dr. Dhan Singh Rawat

ड्राइवर को मिलेगा पूर्ण स्वामित्व, सुरक्षा और सम्मान

देहरादून 6 फरवरी 2026

उत्तराखंड में सहकारिता आंदोलन को एक नई और सशक्त दिशा देते हुए राज्य में शीघ्र ही सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा की शुरुआत की जाएगी। यह जानकारी उत्तराखंड के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दी। उन्होंने बताया कि यह पहल केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय की ‘भारत टैक्सी’ सेवा से प्रेरित है, जिसका शुभारंभ गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा किया गया।

केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सहकारिता के तहत नई पहल करते हुये ‘भारत टैक्सी’ योजना का शुभारंभ किया, जिसमें टैक्सी चालकों को केवल चालक नहीं बल्कि वाहन और सेवा का वास्तविक स्वामी बनाया गया है। इस सहकारी मॉडल का उद्देश्य बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियों की तरह कमीशन आधारित पूंजी निर्माण नहीं, बल्कि सारथियों को उनके मुनाफे का अधिकार देकर उनकी आय, सुरक्षा और आत्मसम्मान को सुदृढ़ करना है।

उत्तराखंड में सहकार टैक्सी की अपार संभावनाएं
सूबे के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि होने के साथ-साथ अब तेजी से पर्यटन, तीर्थाटन और वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में भी उभर रहा है। राज्य की प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक आस्था और शांत वातावरण के कारण देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं।
उन्होंने बताया कि
चारधाम यात्रा में प्रतिवर्ष 30 लाख से अधिक श्रद्धालु उत्तराखंड आते हैं,
जबकि पिछले वर्ष एक आंकड़े के अनुसार 4 करोड़ से अधिक श्रद्धालु और पर्यटक राज्य में पहुंचे, जो अब तक का रिकॉर्ड माना जा रहा है।
इन पर्यटकों में बड़ी संख्या में विदेशी नागरिक भी शामिल रहे।

डॉ. रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा उत्तराखंड के धार्मिक, पर्यटन और सांस्कृतिक स्थलों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर लगातार प्रमोट किया जा रहा है, जिससे राज्य में तीर्थाटन, पर्यटन और डेस्टिनेशन वेडिंग के क्षेत्र में निरंतर वृद्धि हो रही है। ऐसे परिदृश्य में सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा उत्तराखंड के लिए आर्थिक, सामाजिक और रोजगार सृजन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगी।

सहकारिता मंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रस्तावित सहकार टैक्सी योजना के अंतर्गत सारथी भाई-बहनों के लिए
स्वामित्व (Swamitva), सुरक्षा (Suraksha), सामाजिक कवच और सम्मान (Samman) को केंद्र में रखकर कार्य किया जाएगा।
उन्होंने कहा
“सहकारिता आधारित टैक्सी योजना को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं। शीघ्र ही इसका विस्तृत रोडमैप तैयार कर उत्तराखंड में सहकार टैक्सी योजना को धरातल पर उतारा जाएगा।”

डॉ. धन सिंह रावत ने यह भी बताया कि इस योजना को चार पहिया, तीन पहिया और दो पहिया टैक्सी वाहनों के साथ जोड़ा जाएगा, जिससे शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ पर्वतीय और ग्रामीण इलाकों में भी स्थानीय युवाओं और चालकों को सीधा लाभ मिलेगा।

सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा से न केवल टैक्सी चालकों को आर्थिक सशक्तिकरण मिलेगा, बल्कि यह योजना उत्तराखंड में बढ़ते पर्यटन, चारधाम यात्रा और वेडिंग डेस्टिनेशन गतिविधियों को भी संगठित, सुरक्षित और आत्मनिर्भर सहकारी ढांचे से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगी।

पॉलीकिड्स स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026: एक शानदार सफलता!

PolyKids School Badminton Tournament 2026 A resounding success!
PolyKids School Badminton Tournament 2026 A resounding success!

देहरादून – 06 फरवरी 2026- एस.एस. बैडमिंटन अकादमी, देहरादून में आयोजित पॉली किड्स स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट में विभिन्न शाखाओं, जिनमें डालनवाला, राजपुर रोड, वसंत विहार, तुनवाला, मोहकमपुर, रांझावाला और जॉलीग्रांट शामिल हैं, के 80 से अधिक युवा बैडमिंटन खिलाड़ियों ने कौशल और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। यह टूर्नामेंट बेहद सफल रहा, जिसमें प्रतिभागियों ने विभिन्न श्रेणियों में अपनी प्रतिभा और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया।

टूर्नामेंट के विजेताओं को संस्थापक निदेशक श्रीमती रंजना महेंद्रू, निदेशक तरुण ठाकुर और श्री आलोक छेत्री एवं श्रीमती वंदना छेत्री सिस्टम समन्वयक श्रीमती दिव्या जैन सहित सम्मानित अतिथियों द्वारा ट्राफियां, पदक और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

विभिन्न श्रेणियों में विजेता थे:
– कक्षा 1 और 2 डबल्स: प्रथम स्थान: नैतिक अग्रवाल और शार्दुल बालियान (राजपुर रोड), दूसरा स्थान: रियांश असवाल और रियांश कुंडलास (जौलीग्रांट), तीसरा स्थान: दक्षित कुमार और आरुष पुरोहित (रांझावाला और तुनवाला)।

कक्षा 3 – गर्ल्स डबल्स: प्रथम स्थान: इश्नावी गुसाईं और अलंकृता नेगी (डालनवाला), दूसरा स्थान: नीत भूटानी और ध्रुवी यादव (डालनवाला), तीसरा स्थान: आध्या चौहान और विभूति भट्ट-4 (वसंत विहार और डालनवाला),

कक्षा 3 – लड़के डबल्स: प्रथम स्थान: कियान गुप्ता (डालनवाला) और वंश राज (वसंत विहार), दूसरा स्थान: रूही राणा और अदविक शर्मा (तुनवाला), तृतीय स्थान: आरुष कुमार एवं उमैर (मोहकमपुर)।

कक्षा 4 – लड़के डबल्स: प्रथम स्थान: अभिज्ञान पोखरियाल और अनय बिष्ट (मोहकमपुर), दूसरा स्थान: संस्कार बौंठियाल और अक्षित चमोली (वसंत विहार), तृतीय स्थान: आर्यन (जौलीग्रांट) और अभिजय सिंह चौहान (डालनवाला)।

कक्षा 5 – गर्ल्स डबल्स: प्रथम स्थान: अलीशा गुसाईं (जौलीग्रांट) और प्रतिष्ठा बिष्ट (मोहकमपुर), द्वितीय स्थान: अनुष्का रावत व सोनम बड़ौली (मोहकमपुर), तीसरा स्थान: आरना ओबेरॉय और आध्या भट्ट (वसंत विहार)

कक्षा 5 – लड़के डबल्स: प्रथम स्थान: देवांश (वसंत विहार) और अक्षित जोशी (जौलीग्रांट), दूसरा स्थान: यश नेगी और शौर्य रावत (डालनवाला), तीसरा स्थान: ध्रुव बादली और पार्थ मिनोचा (डालनवाला)

– कक्षा 6, 7, 8 – बालिका एकल: प्रथम स्थान: तनिष्का असवाल (डालनवाला), द्वितीय स्थान: वाची रावत (डालनवाला), तृतीय स्थान: आकृति गुसाईं (डालनवाला)।

कक्षा 6, 7, 8 – बालक एकल: प्रथम स्थान: अथर्व डोभाल (डालनवाला), द्वितीय स्थान: अर्णव सिंह बिष्ट (डालनवाला), तृतीय स्थान: परीक्षित रावत (डालनवाला)।

कक्षा 6, 7, 8 डबल्स: प्रथम स्थान: आकृति गुसाईं और अक्षित प्रताप सिंह (डालनवाला), दूसरा स्थान: अभिनय सिंह पंवार और तनिष्का असवाल (डालनवाला), तृतीय स्थान: परीक्षित रावत और सोनाक्षी बिष्ट (डालनवाला)।

“हम सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और खेल भावना के लिए बधाई देते हैं।”
कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ, जहां विजेताओं को उनके पुरस्कार प्रदान किए गए। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों, अभिभावकों और समर्थकों का आभार व्यक्त किया।

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने दमदार नए डियो 125 X-एडिशन के साथ क्लीन और एलिगेंट शाइन 125 लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया; कीमतों की घोषणा

Honda Motorcycle & Scooter India has launched the powerful new Dio 125 X-Edition along with the clean and elegant Shine 125 Limited Edition; prices announced.
Honda Motorcycle & Scooter India has launched the powerful new Dio 125 X-Edition along with the clean and elegant Shine 125 Limited Edition; prices announced.

देहरादून – 06 फरवरी, 2026: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने आज दो नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए डियो 125 X-एडिशन, जिसकी कीमत ₹87,733 है, और शाइन 125 लिमिटेड एडिशन, जिसकी कीमत ₹86,211 है (दिल्ली एक्स-शोरूम)। आज के बदलते राइडर्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किए गए ये दोनों स्पेशल एडिशन एक रिफ्रेश्ड आइडेंटिटी, आकर्षक नए ग्राफिक्स और प्रीमियम डिज़ाइन एन्हांसमेंट्स के साथ पेश किए गए हैं, जो तेज़ी से बढ़ते भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में इनकी अपील को और बढ़ाते हैं।

नए स्पेशल एडिशन पेश करते हुए, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, प्रेसिडेंट और सीईओ श्री त्सुत्सुमु ओतानी ने कहा, “होंडा में हम लगातार ऐसे प्रोडक्ट्स लाने का प्रयास करते हैं जो भारत के न्यू-एज राइडर्स की आकांक्षाओं से जुड़ें। बिल्कुल नया डियो 125 X-एडिशन और शाइन 125 लिमिटेड एडिशन, स्टाइल की नई अभिव्यक्तियां पेश करने के साथ-साथ उस भरोसे और विश्वसनीयता को भी दर्शाते हैं, जिसकी उम्मीद ग्राहक होंडा से करते हैं। ये लिमिटेड एडिशन एक्सप्रेसिव डिज़ाइन को होंडा की भरोसेमंद क्वालिटी के साथ जोड़ते हैं, ताकि हर राइड आत्मविश्वास भरी और सहज महसूस हो।”

 

लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के डायरेक्टर सेल्स एंड मार्केटिंग, श्री योगेश माथुर ने कहा, “डियो 125 X-एडिशन होंडा की अपनी जेन Z डिज़ाइन टीम द्वारा तैयार की गई बोल्ड और यूथफुल एनर्जी के साथ आता है, जो आज के युवा राइडर्स की व्यक्तिगत पहचान को दर्शाता है। वहीं, शाइन 125 लिमिटेड एडिशन एक क्लीन और टाइमलेस डिज़ाइन अप्रोच अपनाता है, जो मोटरसाइकिल के स्लीक स्कल्प्चर्ड फॉर्म और रिफाइंड लुक को उभारता है। इन नए एडिशन्स के साथ हमारा लक्ष्य राइडर्स को स्टाइल, कम्फर्ट और रोज़मर्रा की भरोसेमंद परफॉर्मेंस का संतुलन देना है, ताकि वे सड़क पर आत्मविश्वास के साथ खुद को अभिव्यक्त कर सकें। दोनों मॉडल होंडा के सोच-समझकर किए गए डिज़ाइन और सभी के लिए सुरक्षित व सहज राइडिंग अनुभव पर फोकस को बरकरार रखते हैं।”

डियो 125 X-एडिशन: Ride Your Xclusive:

डियो 125 X-एडिशन बॉडी पैनल्स पर दिए गए एक्सक्लूसिव X-एडिशन ग्राफिक्स के साथ एक दमदार और नई पर्सनैलिटी को दर्शाता है, जो इसके सिलुएट को बोल्ड और यूथफुल एज देते हैं। साइबर ड्रिफ्ट थीम से प्रेरित इसका ड्यूल-टोन कलर स्कीम पर्ल डीप ग्राउंड ग्रे के साथ पर्ल सायरन ब्लू—स्कूटर को एनर्जेटिक स्टांस प्रदान करता है।

इसके स्पोर्टी अपील को और बढ़ाते हुए, X-एडिशन में आकर्षक मैट फ्रैश कलर के कलर्ड अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। साइड्स पर मौजूद नए X-एडिशन डेकल्स इसके “X फैक्टर” को हाईलाइट करते हैं, जो स्कूटर की एक्सप्रेसिव और इंडिपेंडेंट स्पिरिट को और मजबूत करते हैं। यह जेन Z और युवा वर्किंग राइडर्स के लिए एक परफेक्ट चॉइस है, जो आत्मविश्वास और अपनी अलग पहचान को सड़क पर दिखाना चाहते हैं।

शाइन 125 लिमिटेड एडिशन:

शाइन 125 लिमिटेड एडिशन भारत की सबसे भरोसेमंद और सराही गई 125cc मोटरसाइकिलों में से एक की पहचान को आगे बढ़ाता है, जिसे अब एक मॉडर्न और मिनिमलिस्ट थीम के साथ नए रूप में पेश किया गया है। यह क्लीन सिम्प्लिसिटी की भावना को उभारते हुए मोटरसाइकिल को प्रीमियम, कम्फर्टेबल और रोज़मर्रा के उपयोग के लिए आसान बनाता है।

शाइन 125 लिमिटेड एडिशन में नए प्रीमियम ग्राफिक्स दिए गए हैं, जो मॉडल की आइकॉनिक पहचान को बनाए रखते हुए इसे एक अधिक रिफाइंड विज़ुअल कैरेक्टर देते हैं। पर्ल सायरन ब्लू कलर में उपलब्ध यह लिमिटेड एडिशन पाइराइट ब्राउन फिनिश अलॉय व्हील्स के साथ आता है, जो इसके टाइमलेस अपील में एक सॉफिस्टिकेटेड टच जोड़ते हैं। यह डिज़ाइन अप्रोच “क्लीन सरफेस लुक” पर केंद्रित है, जो फंक्शनैलिटी और सादगी को दर्शाता है।

नया Dio 125 X-Edition और Shine 125 Limited Edition फ्रेश, डायनामिक और प्रीमियम अपील देने के लिए खास तौर पर तैयार किए गए हैं। इन नए एडिशन्स के साथ, HMSI देशभर के राइडर्स के लिए एक्सेसिबल और रिफाइंड मोबिलिटी ऑप्शन्स पेश करने की अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ा रहा है।

कीमत और उपलब्धता:
नए डियो 125 X-एडिशन और शाइन 125 लिमिटेड एडिशन की बुकिंग अब शुरू हो चुकी है। ग्राहक कंपनी की वेबसाइट (https://www.honda2wheelersindia.com/) पर जाकर ऑनलाइन या अपने नज़दीकी अधिकृत डीलरशिप पर जाकर ऑफलाइन बुकिंग कर सकते हैं।

ये वाहन फरवरी के दूसरे सप्ताह से एचएमएसआई डीलरशिप्स पर उपलब्ध होंगे। इन नए मॉडलों की कीमतें नीचे दी गई तालिका में दर्शाई गई हैं।

Punjab National Bank launches digital loan “PNB Gruh Vatika” to promote rooftop organic gardening

रूफटॉप आर्गेनिक बागवानी के प्रोत्साहन के लिए पंजाब नैशनल बैंक ने...

0
देहरादून- 11 मार्च 2026: पंजाब नेशनल बैंक भारत के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, ने “पीएनबी गृह वाटिका ” नामक नई...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler