कहा टूरिज्म और टेररिज्म एक साथ नहीं हो सकते
देहरादून। पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों द्वारा पहलगाम में पर्यटकों की निर्मम हत्या को कायराना हरकत बताते हुए प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि चारधाम एवं हेमकुंड यात्रा पर आने के लिए जिन 77 पाकिस्तानी श्रद्धालुओं का पंजीकरण हुआ था वह सभी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिये गये हैं।
प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने चारधाम यात्रा हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यात्रा को लेकर श्रृद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। अभी तक 22 लाख से अधिक श्रद्धालु चारधाम यात्रा हेतु अपना ऑनलाईन पंजीकरण करवा चुके है…

















