Home उत्तराखंड यमुनोत्री धाम की यात्रा को तैयारियां तेज

यमुनोत्री धाम की यात्रा को तैयारियां तेज

उत्तरकाशी। यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। थाना बड़कोट में पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने यात्रा से जुड़े लोगों के साथ बैठक कर सुझाव मांगे। साथ ही पुलिस यात्रा व्यवस्था में बाधक बनने वाले पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही का भरोसा दिया। यमुनोत्री धाम के लिए 10 मार्च से घोड़ा खच्चर डण्डी कण्डी मजदूरों का पंजीकरण आरम्भ करने की तिथि भी घोषित हो गयी है।
चारधाम यात्रा नजदीक है। इस बार यात्रा शुरू होने से चार महीने पहले जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला और पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने लगातार बैठकों के साथ यात्रा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया है। यमुनोत्री धाम के मुख्य पड़ाव बड़कोट थाने में पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने होटल एसोशियेशन, ट्रैक्सी मैक्सी कैब एशोसिएशन, व्यापार मण्डल सदस्यों सहित जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हुए सुझाव मांगे। इस दौरान होटल एसोसिएशन अध्यक्ष सोबन सिंह राणा ने कहा कि यमुनोत्री धाम आने वाले देश विदेश के आम श्रद्धालुओं के वाहनों को जगह जगह चेकिंग के नाम पर रोका जाता है जो उनके गन्तव्य तक पहुंचने के लिए बाधक हो जाता है। उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी जनपद में यात्रियों को अनावश्यक न रोका जाय। रानाचट्टी निवासी भजन सिंह, महावीर सिंह माही ने कहा कि स्यानाचट्टी से उपर जानकीचट्टी खरसाली तक अवैध शराब की तस्करी हो रही है तथा रानाचट्टी में मांस की दुकान की अनुमती मिलने पर आम लोगों में भारी नाराजगी है।
उन्होंने कहा कि यमुनोत्री धाम के क्षेत्र में अवैध अंग्रेजी शराब एवं मास व अंडे की बिक्री पर रोक लगे। बैठक में यमुनोत्री मोटर रोड में सुधार, टैक्सी चालकों द्वारा ओवर किराया न लिये जाने तथा यात्रा के दौरान गांव के लिंक मार्गों पर वाहनों की सुविधा रखने सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इधर पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने कहा कि यमुनोत्री धाम आने वाले यात्रियों को सुगमता से यात्रा कराना पुलिस की प्राथमिकता है। यमुनोत्री क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी पर कड़ाई से पाबन्दी लगाई जायेगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए पुलिस की स्पेशल टीम गठीत कर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि इस बार घोड़े खच्चरों का स्टेशन फूल चट्टी बनाया जा रहा है और एक दिन में 12 सौ घोड़ों को यमुनोत्री जाने की अनुमति दी जायेगी। बैठक में पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी , पुलिस क्षेत्रीय अधिकारी सुरेंद्र भण्डारी, एसएचओ गजेंद्र बहुगुणा, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष सोवन सिंह राणा, रवांई दून घाटी टैक्सी अध्यक्ष नरेश चन्द्र रमोला, अजय सिंह चौहान, धनवीर सिंह रावत, अनिल चौहान, महावीर सिंह माही, भजन सिंह चौहान, शत्रुधन सिंह राणा आदि थे।

TAG#
उत्तराखंड हिंदी न्यूज | उत्तराखंड न्यूज | देहरादून न्यूज हिंदी | उत्तराखंड खबर | देहरादून खबर | उत्तराखंड समाचार | देहरादून समाचार | उत्तराखंड नवीनतम समाचार | देहरादून नवीनतम समाचार | देहरादून की आज की खबर | उत्तराखंड की आज की खबर | नवीनतम समाचार | भारत नवीनतम समाचार | टुडेज इंडिया न्यूज | उत्तराखंड की ब्रेकिंग न्यूज | देहरादून की ताजा खबर | आज की ताज़ा ख़बरें | ब्रेकिंग न्यूज ऑफ इंडिया
Uttarakhand News | Dehradun News | Uttarakhand Latest News | Dehradun Latest News | Today’s News of Dehradun |Today’s News of Uttarakhand | Latest News | India Latest News | Today’s India News | Breaking News of Uttarakhand | Breaking News of Dehradun | Today’s Breaking News | Breaking News of India