18.3 C
Dehradun, IN
October 24, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंडदेहरादून

प्रेमनगर में तेज बरसाती बहाव में बही क्रेटा, युवक समेत दो की मौत; एक युवती घायल रेस्क्यू

देहरादून, 1 सितंबर 2026। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के लोअर कंडोली, पौंधा रोड स्थित कंडोली पुल के पास देर रात तेज बरसाती बहाव में एक क्रेटा कार बह गई। हादसे के समय वाहन में एक युवक और दो युवतियां सवार थीं। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रातभर सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया। हादसे में एक युवती को घायल अवस्था में सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया, जबकि युवक समेत एक अन्य युवती के शव बरामद किए गए।

जानकारी के अनुसार, देर रात क्रेटा वाहन संख्या RJ 13 CE 5641 के कंडोली पुल के पास तेज बरसाती बहाव में बहने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही डाकपत्थर से एसडीआरएफ की टीम अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचते ही एसडीआरएफ जवानों ने प्रतिकूल मौसम और तेज बहाव के बीच सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी तलाश के बाद घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर सहज पुत्री गुलशन बवेजा को घायल अवस्था में बरामद किया गया। एसडीआरएफ टीम ने उसे सुरक्षित बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

सर्चिंग अभियान के दौरान वाहन में सवार अक्षय पुत्र मुकेश, उम्र 20 वर्ष, निवासी जयपुर, राजस्थान तथा एक अन्य युवती का शव भी बरामद कर लिया गया। दोनों शवों को आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में रातभर लगातार सर्चिंग अभियान चलाया। तेज बरसाती बहाव और प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद जवानों ने पूरी रात रेस्क्यू एवं सर्चिंग कार्य जारी रखा।

Related posts

ढौरा गांव में महिलाएं सीख रहीं मशरूम उत्पादन की तकनीक

Primetimes Newz

जिलाधिकारी के जनता दरबार में हुई 125 फरियादियों की सुनवाई

Primetimes Newz

‘द अनबिकमिंग’ ने देहरादून में छेड़ा आत्ममंथन का संवाद, सफलता से आगे जीवन के उद्देश्य पर हुई सार्थक चर्चा

Primetimes Newz

Leave a Comment