Home उत्तराखंड ऑपरेशन कालनेमि” के तहत पौड़ी पुलिस की सख्त कार्रवाई, चार संदिग्ध बाबाओं...

ऑपरेशन कालनेमि” के तहत पौड़ी पुलिस की सख्त कार्रवाई, चार संदिग्ध बाबाओं पर कानूनी शिकंजा

Pauri police take strict action under Operation Kalanemi, tighten legal screws on four suspected babas
Pauri police take strict action under Operation Kalanemi, tighten legal screws on four suspected babas

पौड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में जनपद पौड़ी पुलिस ने धार्मिक आस्था की आड़ में सक्रिय ढोंगी बाबाओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में “ऑपरेशन कालनेमि” के तहत थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने अभियान चलाकर चार संदिग्ध बाबाओं को हिरासत में लिया है। इन सभी के विरुद्ध बीएनएनएस अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

यह कार्रवाई उन व्यक्तियों पर केंद्रित है जो धर्म के नाम पर लोगों को भ्रमित कर ठगी, छल, या अंधविश्वास फैलाने जैसी गतिविधियों में शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि ऐसे किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा जो लोगों की धार्मिक भावनाओं का दुरुपयोग करता है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना क्षेत्रों को सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि समाज में फैली इस तरह की कुप्रवृत्तियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

पौड़ी पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध बाबा, साधु या धार्मिक व्यक्तित्व के झांसे में न आएं और न ही अफवाहों पर ध्यान दें। यदि किसी व्यक्ति को इस तरह की कोई गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल डायल 112 या नजदीकी थाना को सूचित करें।