पौड़ी। रिखणीखाल के डल्ला के पास बाघ फिर से दिखाई देने का वीडियो फिर सामने आया है। इसमें बाघ यहां खेतों में घूमता दिखाई दे रहा है। डीएफओ ने इसकी पुष्टि की है। बताया कि एहतियातन टीम को तैनात कर दिया है। कार्बेट टाइगर रिजर्व से सटे इस इलाके में बाघ ने बीती 13 अप्रैल को हमला कर एक व्यक्ति को मार दिया था जबकि इसके तीन बाद नैनीडांडा ब्लाक के भेड़गांव में भी बाघ के हमले में एक रिटायर शिक्षक की मौत हो गई थी। इसके बाद वन विभाग ने टीमों ने दोनों ही इलाकों मे ड्रोन और लाइव कैमरों के जरिए बाघ की गतिविधियों पर नजर रखी थी। बाघ के दो शावक डल्ला गांव के आस-पास दिखाई दिए थे जबकि भेड़गांव में भी बाघ दिखाई दिया था। बाघ के दिन में ही घूमते रहने के कारण ग्रामीणों में काफी दहशत बनी हुई थी। मुख्य वन संरक्षक ने यहां दौरा कर वन विभाग के अतिरिक्त स्टाफ की भी तैनाती की थी। बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाने के साथ ही यहां पशुचिकित्सकों की टीम तैनात की गई। डल्ला के पास बीती 27 अप्रैल को एक बाघ को पकड़ने में सफलता भी मिल गई थी। इसके बाद लगातार बाघ की गतिविधियों पर नजर रखी गई लेकिन बाघ इन दोनों ही इलाकों में नहीं दिखाई दिया। तब माना जा रहा था कि बाघ कार्बेट में वापस चला गया हो। लेकिन रिखणीखाल के डल्ला गांव के पास ग्रामीणों का एक वीडियो पर फिर सामने आ गया। इसमें बाघ यहां खेतों में घूमता दिखाई दे रहा है। बाघ के दोबारा यहां दिखाई देने से ग्रामीणों में एक बार फिर दहशत बन गई है। गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ स्वनिल अनिरुद्ध ने डल्ला के पास फिर बाघ के सक्रिय हो जाने की पुष्टि की है। डीएफओ ने बताया है कि वीडियो सही है और यहां बाघ के फिर से दिखाई देने के कारण टीम को एतियातन तैनात भी कर दिया गया है। वन संरक्षक गढ़वाल सक्रिल पंकज कुमार ने बताया है कि इस संबंध में मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक से भी बातचीत की गई है। टीम बाघ की गतिविधियों पर नजर रख रही है।
TAG#
उत्तराखंड हिंदी न्यूज | उत्तराखंड न्यूज | देहरादून न्यूज हिंदी | उत्तराखंड खबर | देहरादून खबर | उत्तराखंड समाचार | देहरादून समाचार | उत्तराखंड नवीनतम समाचार | देहरादून नवीनतम समाचार | देहरादून की आज की खबर | उत्तराखंड की आज की खबर | नवीनतम समाचार | भारत नवीनतम समाचार | टुडेज इंडिया न्यूज | उत्तराखंड की ब्रेकिंग न्यूज | देहरादून की ताजा खबर | आज की ताज़ा ख़बरें | ब्रेकिंग न्यूज ऑफ इंडिया
Uttarakhand News | Dehradun News | Uttarakhand Latest News | Dehradun Latest News | Today’s News of Dehradun |Today’s News of Uttarakhand | Latest News | India Latest News | Today’s India News | Breaking News of Uttarakhand | Breaking News of Dehradun | Today’s Breaking News | Breaking News of India