Home उत्तराखंड 1876 कर्मचारी संपन्न कराएंगे पिथौरागढ़ में मतदान

1876 कर्मचारी संपन्न कराएंगे पिथौरागढ़ में मतदान

27.01.2022

जनपद की चार विधानसभा सीटों में आगामी 14 फरवरी को होने जा रहे मतदान को 1876 कर्मचारी संपन्न कराएंगे। एलएसएम महाविद्यालय में मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण हुआ। मास्टर ट्रेनर डॉ. दीपेन्द्र महर, मोहन चंद जोशी व नीरज जोशी ने पिथौरागढ़ विधानसभा के499 कर्मियों को प्रशिक्षण दिया। इस दौरान उन्हें माकपोल से लेकर मतदान प्रारंभ और समाप्ति तक किए जाने वाले निर्वाचन कार्यो और मतदान की गोपनीयता के बारे में बताया। साथ ही मतदान कार्मिकों को ईवीएम व वीवीपैट के बारे में भी जानकारी दी।