07.01.2022
फिरोजपुर पंजाब में पीएम नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने मामले की जांच की मांग की है। गुरुवार को दीन दयाल चौक पर भाजपा जिला महामंत्री श्याम ढेक के नेतृत्व में आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पीएम का पंजाब में दौरे में वहां की सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था में भारी चूक की है। जिससे उनके काफिले को रोका गया। कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पंजाब सरकार का पुतला दहन किया। कहा कि मामले में जांच होनी चाहिए। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश बोहरा, देश दीपक पंत, बलवंत गिरी,भाजपा महिला जिलाध्यक्ष निर्मला अधिकारी, मंजू पुनेठा, देवेंद्र अधिकारी,मोहित पांडेय, मनीष फर्त्याल, नरेश फर्त्याल, गिरीश करायत आदि मौजूद रहे।

















