Home उत्तरप्रदेश दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के आरोप में गिरफ्तार

दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के आरोप में गिरफ्तार

ठाकुरगंज थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने और पोक्सो एक्ट के आरोप में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ठाकुरगंज ने बताया कि थाने पर दर्ज मुकदमे की जांच वरिष्ठ उपनिरीक्षक अवनीश कुमार सिंह कर रहे थे। जांच के दौरान वरिष्ठ उप निरीक्षक ने मुकदमे के नामजद अभियुक्त शिवम चौरसिया पुत्र स्वर्गीय ओम प्रकाश चौरसिया निवासी एकता नगर बालागंज को मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।