Home उत्तराखंड ग्रामीण महिलाओं को दिया स्वरोजगार का प्रशिक्षण

ग्रामीण महिलाओं को दिया स्वरोजगार का प्रशिक्षण

06.01.2022

अल्पसंख्यक एवं वक्फ विकास निगम की ओर से मदरसा जामिया इस्लामिया जूनियर हाई स्कूल डॉक्टरगंज में ग्रामीण युवतियों के लिए स्वरोजगार का प्रशिशक्षण बुधवार से शुरू किया गया। शिविर की शुरुआत पर स्कूल के प्रधानाध्यापक मो. इस्लाम ने कहा कि अधिकारों की रक्षा करते हुए महिलाओं का आत्मनिर्भर होना जरूरी है। आत्मनिर्भर महिला समाज में खुद के लिए सम्मानजनक स्थान हासिल कर सकती हैं। कहा कि महिलाओं के आत्मनिर्भर होने से ही समाज और देश का विकास होगा। शिक्षित और आत्मनिर्भर महिला ही समाज के विकास में अपना योगदान दे सकती है। बताया कि डॉक्टरगंज मदरसे में अल्पसंख्यक और अन्य सभी महिलाओं को स्वरोजगार का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कहा कि मुख्यमंत्री हुनर योजना महिलाओं के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इस दौरान इस्लाम, फतेह आलिम, आसिफ अली, नसीम अहमद, शमीम खान, बिलकीस, शाईस्ता, कमरजहां, आईशा, मुस्कान, सलमा, नफीस, अकबर आदि मौजूद रहे।