Home उत्तराखंड जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र ने दी जनरल बिपिन रावत को...

जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र ने दी जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि

11.12.2021

जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र ने श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से भारत के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत का भावपूर्ण स्मरण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। नारायण दत्त तिवारी यूथ हॉस्टल के सभी पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए भारत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र की अध्यक्ष दीपा जोशी ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि भारत ने एक अनुभवी सैन्य अधिकारी खो दिया। जिससे देश को अपूर्णीय क्षति हुई है। व्यवस्था अधिकारी पंडित पदम प्रकाश शर्मा ने कहा कि जनरल बिपिन रावत का नाम भारत के महान सपूत थे। देश की रक्षा में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। जनरल बिपिन रावत के आकस्मिक निधन को भारतीय सेना व देश के लिए अपूर्णीय क्षति बताते हुए सचिव सुखबीर सिंह ने कहा कि किसी उच्चाधिकारी और योग्य राष्ट्रभक्त का असमय जाना देश की बहुत बड़ी हानि है। कोषाध्यक्ष सुभाष घई ने कहा कि रक्षा के क्षेत्र में उत्तराखंड के वीरों का सर्वाधिक योगदान रहा है और जनरल बिपिन रावत ने राज्य तथा देश दोनों का नाम ऊंचा किया। जितेंद्र अरोड़ा, विभोर चौधरी, कमलप्रीत कौर ,इंद्रमोहन बड़थ्वाल ,ललित तथा जाकिर हुसैन ने जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी।

Exit mobile version