घर घर भाजपा, हर घर भाजपा कार्यक्रम के तहत विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने नवाबगढ़ गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान दर्जनों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। चौहान ने कहा कि भाजपा के विकास कार्यों को देख लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
नवाबगढ़ गांव में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने क्षेत्र में किये गये विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। कहा कि भीमावाला नावघाट में 43 करोड़ का हिमाचल को जोड़ने वाला पुल सबसे बड़ी उपलब्धि है। जिससे लोगों को रोजगार मिलेगा। विकासनगर में व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेगी। वहीं लांघा पुल बनने से विकासनगर के लोगों को जो दिक्कतें आती थी उनसे निजात मिल सकेगी। दावा किया कि उत्तराखंड गठन के बाद पहली बार विकासनगर में ऐतिहासिक काम हुए। विधायक मुन्ना सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में विकास के आधार पर उत्तराखंड में फिर से भाजपा सरकार बनेगी। इस मौके पर वारचंद, योगेश कुमार, मनोज रमेश, सचिन, संदीप, नरेश, लालू, मुनीर, दिगंबर, सुमित, मोविन, करम सिंह,सन्नी, श्रीनाथ, सुमित्रा, कश्मीरी, सुलोचना, मीनू, रानी महेंद्रा, साजिद, राशिद, इरशाद, रईस, शाकिर, राजा, आविद आदि मौजूद रहे।