Home उत्तराखंड स्वर्गाश्रम में हर घर भाजपा, घर-घर भाजपा अभियान शुरू

स्वर्गाश्रम में हर घर भाजपा, घर-घर भाजपा अभियान शुरू

पौड़ी जनपद के स्वर्गाश्रम में भाजपा के हर घर भाजपा, घर-घर भाजपा अभियान की शुरूआत हो गई हैं। मंगलवार को भाजपाइयों ने लोगों के पास जाकर भाजपा सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। मंगलवार को भाजपा स्वर्गाश्रम मंडल अध्यक्ष गुरुपाल बत्रा के नेतृत्व में लक्ष्मणझूला के बूथ संख्या 144 के त्रिमूर्ति भवन से महाभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान भाजपाइयों ने लोगों से संपर्क कर भाजपा सरकार के विकास कार्यों को गिनाया। कहा कि प्रदेश सरकार के चार साढ़े साल के कार्यकाल में विकासपरक योजनाएं धरातल पर उतरी है। इनका सीधा लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है। संपर्क अभियान में महिला मंडल मोर्चा अध्यक्ष विनिता नौटियाल, बबली देशवाल, बाला देवी, शक्ति केंद्र लक्ष्मणझूला संयोजक अश्विनी गुप्ता, सिताब सिंह पयाल, देवेंद्र पयाल, अशोक अग्रवाल, त्रिवेंद्र नेगी, भगतराम, शोभा देवी आदि शामिल रहे।

Exit mobile version