Home उत्तराखंड किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तन बताए

किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तन बताए

रुड़की। इमलीखेड़ा में शहीदे आजम भगत सिंह इंटर कालेज में अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन की ओर से चलाए जा रहे मानसी प्रोग्राम के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कालेज प्रबंधक प्रमोद कुमार ने किया। इस दौरान फाउंडेशन के ब्लाक समन्वयक अमन बडोनी, शालू व मोनिका ने छात्राओं को किशोरावस्था के दौरान होने वाले परिवर्तन, पोषण, एनीमिया के विषय में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें छात्राओं ने दहेज प्रथा, सतीप्रथा, भ्रूण हत्या, कोरोना, बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण सहित अन्य विषयों पर नाटक प्रस्तुत किए। इस दौरान दीपा, सतीश, प्रमोद कुमार, प्रियंका, विभन, अन्नू, किरण, नेहा, आंचक, स्वाति, शबनम, रुखसाना मौजूद रहे।