Home उत्तराखंड 12 दिसम्बर तक प्रेमनगर, मोहनपुर में बिजली शटडाउन शेड्यूल जारी

12 दिसम्बर तक प्रेमनगर, मोहनपुर में बिजली शटडाउन शेड्यूल जारी

देहरादून। ऊर्जा निगम ने मोहनपुर बिजलीघर के तहत दर्जन भर इलाकों के लिए पांच से 12 दिसम्बर तक का शटडाउन शेड्यूल जारी किया है। शटडाउन का समय सुबह दस से शाम चार बजे तक रहेगा। इस दौरान हजारों की आबादी को पूर्ण या आंशिक रुप से बिजली संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। ऊर्जा निगम के शटडाउन से प्रेमनगर, अम्बीवाला, श्यामपुर, पौंधा, धौलास, शिवालिक, मेहूंवाला, पीताम्बरपुर, उम्मेदपुर, बनियावाला, शुक्लापुर, आदर्श विहार, शिवालिक, नंदा की चौकी, केहरी गांव, महिमा एन्क्लेव, झाझरा, कोतरा संतोर, सांई विहार कॉलोनी, मेरीगोल्ड, शांति कुंज, चौबे एनक्लेव, मोहनपुर, मोतीपुर, राघव विहार, स्मिथनगर, आर्केडिया, लक्ष्मीपुर व ठाकुरपुर आदि का इलाका प्रभावित रहेगा। ईई मोहन मित्तल ने बताया कि बिजलीघर के सात फीडरों की मरम्मत, देखरेख सम्बंधी काम होना है। उन्होंने उपभोक्ताओं से वैकल्पिक व्यवस्था बनाए रखने व विभाग को सहयोग करने की अपील की है। मोहनपुर एसडीओ शैलेन्द्र मधवाल द्वारा बिजलीघर से जुड़े सभी उपभोक्ताओं को बिजली शटडाउन से जुड़ा मैसेज प्रसारित किया गया है। एसएमएस से भी उपभोक्ताओं के मोबाहल पर शटडाउन की सूचना भेज दी गई है।