नई टिहरी। लंबगांव पुलिस ने 13 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़कर एक्साईज एक्ट के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की है। पुलिस की मीडिया सेल ने जारी बयान में बताया कि लंबगांव पुलिस ने एक शराब तस्कर नरपत सिंह पुत्र अतर सिंह निवासी ग्राम बड़ेथ पट्टी का गाजणा थाना कोतवाली उत्तरकाशी को 13 पेटी अंग्रेजी अवैध शराब टाटा वाहन सुमों में ले जाते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। शराब तस्कर को पकड़ने में एसआई प्रशांत बहुगुणा, कांस्टेबलों में सत्यवीर, सुनील बड़थ्वाल, मुकेश रावत, नीरज शामिल रहे।

















