रुड़की। गन्ना खरीद पर्ची पर्याप्त संख्या में नहीं मिलने पर किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि गेहूं की बुवाई प्रभावित हो रही है। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन तोमर के नेतृत्व में किसान उत्तम शुगर मिल के गन्ना प्रबंधक से मिले। किसानों ने मिल प्रबंधन को चेतावनी दी कि यदि दो दिन में गन्ना इंडेंट में सुधार नहीं किया गया तो किसान मिल गेट पर प्रदर्शन करेंगे। जिलाध्यक्ष विकेश कुमार बालियान ने बताया कि शुगर मिल इलाके के गन्ना किसानों को गन्ना खरीद पर्ची पर्याप्त संख्या में नहीं दे रहा है। जिससे किसानों के गन्ने के खड़े खेत खाली नहीं हो पा रहे हैं। जिससे गेहूं की बुवाई प्रभावित हो रही है। जिला अध्यक्ष विकेश बालियान के नेतृत्व में उत्तम शुगर मिल के गन्ना प्रबंधक अनिल कुमार से मिले और अपनी समस्या से अवगत कराया। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि दो दिन में गन्ना खरीद पर्ची की समस्या हल नहीं की गई तो मिल गेट पर बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएग। इस दौरान सचिन कुमार, राजीव कुमार, पप्पू, रामकुमार, महाराज सिंह, शिवम, बालेंदर, फग्गन, नितिन राणा, अमित राणा, प्रदीप कुमार, कुलबीर सिंह, संजीव कुमार और वीर सिंह आदि मौजूद रहे।

















