Home उत्तराखंड चोरी की मोटरसाईकिल व मोबाईल फोन समेत दो गिरफ्तार

चोरी की मोटरसाईकिल व मोबाईल फोन समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार। मोटर साईकिल व मोबाईल फोन चोरी मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी रमेश तनवार ने बताया कि शिवलोक कालोनी निवासी दीपक ने उसकी मोटर साईकिल व मोबाईल फोन चोरी कर लिए जाने के संबंध में मुकद्मा दर्ज कराया था। घटना के अनावरण के लिए गठित पुलिस टीम ने सुरागरसी करते हुए मुखबिर की सूचना पर मोहित एवं सौरभ निवासी होली चौक कनखल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चुरायी गयी मोटरसाईकिल व मोबाईल फोन बरामद किया है। पुलिस टीम में सुमन नगर चौकी प्रभारी एसआई इन्द्र सिंह, कांस्टेबल संजय तोमर व महेंद्र तोमर शामिल रहे।