बागेश्वर। अल्मोड़ा पुलिस का सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग अभियान जारी है। जिलेभर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने पर 750 लोगों पर कार्रवाई की है। पुलिस ने 03 लाख 84 हजार 350 रुपये का जुर्माना वसूला है। एसएसपी प्रदीप कुमार राय के निर्देशन पर इन दिनों जिलेभर में पुलिस का चेकिंग अभियान जारी है। नियमों के उल्लंघन में कुल 750 लोगों पर कार्रवाई कर 03 लाख 84 हजार 350 से अधिक का जुर्माना वसूला। पुलिस ने कोटपा एक्ट के तहत 37, पुलिस एक्ट में 134, एमवी एक्ट में 579, कुल 750 लोगों पर कार्रवाई करते हुए 06 वाहनों को सीज किया गया। पुलिस की इंटरसेप्टर टीम भी जगह-जगह चेकिंग अभियान चला रही है। एसएसपी ने कहा कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती जारी रहेगी।

















