हल्द्वानी। नगर पंचायत ने साप्ताहिक हाट बाजार परिसर में बुधवार को छापेमारी कर प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया इस दौरान 17 फड़ व ठेला कारोबारियों के यहां प्रतिबंधित पॉलिथीन मिलने पर उनका चालान किया गया। साथ ही प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग न करने की सख्त हिदायत दी। यहां लिपिक धर्मानंद शर्मा, सोनू भारती, विजय कुमार, श्रीपाल, मनोज बर्गली, गोपाल खत्री रहे।

















