Home उत्तराखंड 158 पाउच कच्ची शराब संग चार गिरफ्तार

158 पाउच कच्ची शराब संग चार गिरफ्तार

काशीपुर। आईटीआई व कुंडा थाना पुलिस ने गश्त के दौरान 158 पाउच कच्ची शराब के साथ चार व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों आरोपियों का आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। गुरुवार शाम आईटीआई थाना पुलिस ने गश्त के दौरान फुम्मन सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी मुकुंदपुर थाना आईटीआई को 38 पाऊच कच्ची शराब के साथ मुकुंदपुर स्कूल वाले चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है। वहीं, पैगा चौकी पुलिस ने रवि कुमार पुत्र वीर सिंह निवासी आदर्श मिस्त्री नगर महुआखेड़ागंज थाना आईटीआई को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ भारत पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया है। उधर, कुंडा थाना पुलिस ने एक बाइक पर सवार सुखदेव सिंह पुत्र जोगेंद्र सिंह व मंगत सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी भोगपुर डाम को 100 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ जसपुर टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों आरोपियों का आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर चालान कर दिया।