अल्मोड़ा। टीबी मुक्त अभियान को सफल बनाने के लिए नगर पालिका सभागार में निक्षय मित्र कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद अजय टम्टा ने किया। इस मौके पर गोद लिए पूर्व में करीब डेढ़ दर्जन मरीजों को पौष्टिक आहार बैग बांटे गए। वहीं उजाला जनकल्याण समिति अल्मोड़ा ने एक व देवभूमि विकास समिति दन्या ने एक टीबी मरीज को गोद लेने की घोषणा की। यहां नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, विधायक मनोज तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, ललित लटवाल, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. प्राशु डेनियल, पीएमएस बेस अस्पताल डॉ. एचसी गड़कोटी, डीके उपाध्याय, किशन गुरुरानी, मनोज सनवाल, कैलाश गुरुरानी, हरीश कनवाल, सौरभ वर्मा, लीला बोरा, रेखा आर्या, हीरा कनवाल, डॉ. आरएस साही, डॉ. पूनम भट्ट, कमलेश भट्ट, आनंद आदि मौजूद रहे।

















