चम्पावत। पाटी तहसील के मूलाकोट गांव में एसडीएम और राजस्व विभाग की टीम ने अवैध रुप से एकत्र की गयी 110 घनमीटर रोड़ी और पत्थर को सीज कर नियमानुसार नीलामी प्रक्रिया पूरी की गई। पाटी एसडीएम मनीष बिष्ट ने बताया मूलाकोट क्षेत्र में लम्बे समय से अवैध खनन चल रहा था। मौके में जाकर रोड़ी और पत्थर को जप्त किया गया है। जिसकी नीलामी प्रक्रिया नियमानुसार पूरी की गई। नीलामी 21500 से शुरु की गई। नीलामी से एक लाख पिचहत्तर हजार का राजस्व प्राप्त हुआ। एसडीएम ने बताया कि अवैध खनन के लिये आगे भी अभियान जारी रहेगा। इस दौरान टीम में तहसीलदार हरीश नाथ, राजस्व उपनिरीक्षक विनोद देव मौजूद रहे।

















