Home उत्तराखंड हर घर तिरंगा फहराएं भारतीय: स्वामी चिदानंद

हर घर तिरंगा फहराएं भारतीय: स्वामी चिदानंद

ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने अमेरिका की धरती से घर-घर तिरंगा-हर घर तिरंगा का संदेश दिया। उन्होंने भारतीय मूल के लोगों से 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने की अपील की। इन दिनों परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती अमेरिका में हैं। उन्होंने अमेरिका से ही भारतीय लोगों को पीएम मोदी के घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों से भी 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमारी कर्मभूमि कोई भी हो, परन्तु अपनी जन्मभूमि से हमेशा जुड़े रहे। भारतीय मूल के लोग चाहे कहीं पर भी हो परन्तु हर भारतीय के दिल में भारत बसता है, क्योंकि तिरंगे का सम्मान अर्थात भारत का सम्मान। हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय के दिल में राष्ट्रभक्ति और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना में वृद्धि होगी। तिरंगा भारत की एक समृद्ध एवं ऐतिहासिक विरासत है। तिरंगा हमारी राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक है।