Home उत्तराखंड दिल्ली में उपचार करा रहे व्यक्ति के घर में चोरी

दिल्ली में उपचार करा रहे व्यक्ति के घर में चोरी

देहरादून। दिल्ली में उपचार करा रहे व्यक्ति के वसंत एंक्लेव, नवादा स्थित आवास में चोरी हो गई। प्रेम सिंह कुकरेजा यहां रहते हैं। उनका कई महीनों से दिल्ली में उपचार चल रहा है। उन्होंने पड़ोसी नरेंद्र सिंह थापा को घर की चाबी सौंपते हुए देखरेख के लिए कहा हुआ है। नरेंद्र सिंह ने सोमवार को देखा तो प्रेम सिंह के आवास के ताले टूटे थे। अंदर पहुंचे तो सामान बिखरा पड़ा था। प्रेम सिंह को फोन कर बताया। इस दौरान देखा तो घर से चोर लैपटॉप, माइक्रोवेव, कैमरा, प्रेस आदि सामान चोरी हो गया था। इंस्पेक्टर नेहरू कालोनी प्रदीप चौहान ने बताया कि तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।