नैनीताल। मल्लीताल के मोहित कुमार ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर प्लंबर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। कहा, उसने घर में बिजली- पानी की फिटिंग का एक व्यक्ति को ठेका दिया। सामान के लिए 40 हजार रुपये भी दिए। रकम लेने के बाद संबंधित ने काम नहीं किया। कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।

















