Home उत्तराखंड ऋषिकेश के पर्यावरण प्रेमियों को सम्मानित किया

ऋषिकेश के पर्यावरण प्रेमियों को सम्मानित किया

रिषिकेष। शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि प्रकृति समस्त जीवों के जीवन का मूल आधार है। प्रकृति पर ही पर्यावरण निर्भर करता है। रविवार को बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करने वाले पर्यावरण प्रेमियों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पर्यावरण पर सामूहिक रूप से चिंतन करने की आवश्यकता है। पर्यावरण संतुलन बनाये रखने को सभी को एकजुट होना होगा। इसकी शुरुआत अपने घर से ही करनी होगी। मांगलिक व शुभ कार्य होने पर एक पौधा जरूर लगाएं। एक पौधा लगाने से एक यज्ञ के बराबर पुण्य मिलता है। डा. अग्रवाल ने अठुर भागीरथी स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष विनोद जुगलान, मैत्री स्वयंसेवी संस्था की संस्थापक कुसुम जोशी, पर्यावरण प्रेमी शांति प्रसाद थपलियाल, राम प्रसाद बर्थवाल और सेतु फाउंडेशन की संस्थापक सरिता भट्ट को सम्मानित किया। मौके पर मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश दिनेश सती, मंडल अध्यक्ष वीरभद्र अरविंद चौधरी, मंडल महामंत्री सुमित पंवार, पार्षद शिव कुमार गौतम, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा मनीष भट्ट, राजेंद्र जोशी आदि उपस्थित रहे।