देहरादून। पटेलनगर थाना पुलिस ने फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। बाजार चौकी इंचार्ज सनोज कुमार ने बताया कि विशाल जोशी पुत्र महेन्द्र दत्त जोशी निवासी लोहियानगर निकट दुर्गा मंदिर के वारंट जारी होने पर मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार किया गया है। काफी समय से कोर्ट से उसके वारंट जारी हो रहे थे।

















