Home उत्तराखंड मोबाइल चोरी का आरोपी गिरफ्तार

मोबाइल चोरी का आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। सुभाष रोड स्थित घर से मोबाइल चोरी कर भागे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आराघर चौकी इंचार्ज प्रवीण पुंडीर के मुताबिक शिल्पा निवासी सुभाष रोड ने बताया कि बुधवार को उसके कमरे से रात में मोबाइल फोन चोरी हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच के दौरान शुक्रवार को आरोपी अंकुर उर्फ बचका (23) पुत्र मदन सिंह निवासी पंचपुरी कालोनी एमडीडीए, रायपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी नशे का आदी बताया जा रहा है।