Home उत्तराखंड संदिग्ध हालात में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

संदिग्ध हालात में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

ऋषिकेश।  हरिपुरकला में एक फ्लैट में युवक ने पर्दे के खूंटे से फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल हरिद्वार में भेज दिया है। रायवाला थाना पुलिस के मुताबिक बुधवार तड़के पुलिस को सूचना मिली कि फ्लैट नंबर एक, कृष्णा ब्लॉक, गंगा दर्शन अपार्टमेंट, हरिपुरकला में एक युवक ने संदिग्ध हालात में फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे में पर्दे के खूंटे में चुन्नी से लटके शव को नीचे उतारा। परिवार से पूछताछ करने पर मृतक की पहचान भोलू (24) पुत्र कालू निवासी लाठ, सोनीपत, हरियाणा के रूप में हुई। रायवाला थानाध्यक्ष भुवनचंद्र पुजारी ने बताया कि मृतक भोलू फ्लैट में पत्नी और डेढ़ माह की बच्ची के साथ रहता था। मृतक की मौत का कारण पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा।