अल्मोड़ा।जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से नियमों का उल्लघंन कर रहे वाहन चालकों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। इंटरसेप्टर ने शराब के नशे में वाहन दौड़ा रहे एक चालक को गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार इंटरसेप्टर प्रभारी जीवन सामंत और कांस्टेबल सुनील कुमार, रवि शंकर टैक्सी स्टैंड तिराहे के पास चैकिंग कर रहे थे। इस दौरान हल्द्वानी से बागेश्वर की ओर जा रहीं टैक्सी वाहन संख्या यूके- 02 टीए- 2387 एर्टिगा को रोक कर चैक किया। जिसमें चालक रविंद्र भंडारी पुत्र भूपाल सिंह भंडारी निवासी नाघर खाकर, जिला बागेश्वर को शराब के नशे मे वाहन चलाते हुए पाया गया। जिस पर चालक के खिलाफ धारा 185/202/207 मोटर वाहन अधिनयम के अंतर्गत गिरफ्तार किया। वाहन को मौके पर सीज किया गया। वाहन में हल्द्वानी से बागेश्वर को जाने वाली कुल तीन सवारी सवार थे।

















