Home उत्तराखंड गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया

गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया

देहरादून। विश्व जागृति मिशन के अपर तुनवाला आनंद देव लोक आश्रम में आचार्य कुलदीप पाण्डेय के सान्निध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। आचार्य कुलदीप पांडेय ने कहा कि हमारी अध्यात्मिक यात्रा सदगुरु के मार्ग दर्शन से ही शुरू होती है। भजन गायक प्रेम भाटिया, सुरेंद्र बागला, भूपेन्द्र चड्ढा, सुषमा भाटिया, रमन आचार्य, रंजना खत्री, अनुराधा शर्मा, शशि शर्मा, गीता भाटिया, नीतू भट्ट ने प्रस्तुति दी। संचालक प्रचार मंत्री भूपेंद्र चड्ढा ने बताया कि गुरु पूर्णिमा का मुख्य पर्व 13 जुलाई को दिल्ली आनंद धाम आश्रम में होगा। बस 12 जुलाई की रात्रि शिवाजी धर्मशाला सहारनपुर चौक से रवाना होगी। प्रधान सुधीर शर्मा, कोषाध्यक्ष तेज कुमार, कैलाश चंद जायसवाल, हरीश भट्ट, नन्द लाल, मगन सिंह पुंडीर, सुरेश वर्मा, हरेंद्र सिंह पुंडीर आदि मौजूद रहे।