देहरादून। मंगलवार को मां डाट काली मनोकामना का 219वें वार्षिकोत्सव का तीसरा दिन रहा। सुंदरकांड का पाठ किया गया। अपराह्न 4 बजे से सुंदरकांड का पाठ किया गया। पूजा महंत रमन प्रसाद गोस्वामी द्वारा की गयी। सुंदरकांड पाठ पंडित प्रशांत एंड पार्टी ने किया। वैदिक कार्य पंडित शैलेंद्र ममगाई, पंडित अनूप, पंडित प्रवीण ने संपन्न कराए। इस अवसर पर सैय्यम गोस्वामी, दिनेश अग्रवाल, नरसिंह दास, हरीश मारवाह, गौरव कुमार, अमित करणवाल, शिवम गोयल, विनीत नागपल, सुनील आहूजा, धर्म सोनकर आदि भक्तजन मौजूद रहे।

















