नैनीताल। महिला सभागार में सोमवार को भाजपा मंडल कार्यसमिति आयोजित की गई। मुख्य अतिथि नैनीताल विधायक सरिता आर्य, मंडी परिषद के पूर्व अध्यक्ष गजराज बिष्ट रहे। विधायक सरिता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वृद्धावस्था पेंशन, अटल योजना, स्टार्टअप इंडिया, उज्ज्वला योजना, रोपवे निर्माण, जरूरतमंद को तीन सिलेंडर मुफ्त आदि योजनाओं की सौगात दी है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष रमेश सुयाल, मंडल प्रभारी हरीश भट्ट, मंडल उपाध्यक्ष नीरज बिष्ट, प्रधान कन्नू गोस्वामी, लाभांशु पिनारी, दामोदर जोशी, मदन मेहरा, दिनेश बिष्ट, विनोद जलाल, गोधन सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन मंडल महामंत्री देव सिंह बोरा ने किया।

















