हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने दो लोगों को साढ़े छह किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसएसआई प्रेम विश्वकर्मा ने बताया कि रविवार को मुखबिर की सूचना पर जोगीपुरा से गर्जिया निवासी अर्जुन सिंह और पूछड़ी निवासी मोनू को गांजे के साथ पकड़ा। तस्करों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल और छह किलो तीन सौ ग्राम गांजा बरामद किया है। साथ ही आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट मे पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

















