हल्द्वानी। तराई केन्द्रीय वन प्रभाग की टीम ने एक वाहन से सागौन के अवैध लट्ठे बरामद किए हैं। शनिवार को तराई केन्द्रीय वन प्रभाग की डीएफओ डॉ. अभिलाषा सिंह के निर्देश पर टांडा रेंज में फील्ड के (लालकुआं) पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध हालत में मिले एक वाहन की तलाशी ली गई। वाहन में पराल के नीचे सागौन के 5 बड़े गिल्टे छिपाए गए थे। वाहन चालक मौका देख फरार हो गया। वन विभाग ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टीम में वन दरोगा नईम अहमद, दिनेश चंद्र शाही, प्रकाश चंद तिवारी, राहुल कंनवाल आदि शामिल रहे।

















