रुड़की। विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा है कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार ने जनता के लिए कई लाभकारी योजनाएं चलाई हुई है। इसी योजनाओं के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं में लोगों को लाभ देने के लिए आयुष्मान गोल्डन कार्ड योजना है। जिसमें पांच लाख रुपए तक का उपचार निशुल्क है। मलकपुर चुंगी स्थित वेलियांगिरी हिल्स अस्पताल में इस योजना का लाभ मरीज ले सकते हैं। अस्पताल संचालक डॉ अर्पित सैनी ने बताया कि हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड के तहत भी उपचार किया जा रहा है। इस दौरान न्यूरो सर्जन डॉ. अंकुर कुमार, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नियती श्रीवास्तव, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुर सैनी, जनरल सर्जन डॉ. रमणीक मंगलिक, डॉ. रश्मि मुराद, डॉ. राम शुभग सैनी आदि मौजूद रहे।

















