Home उत्तराखंड तीन तलाक देने पर मुकदमा

तीन तलाक देने पर मुकदमा

रुड़की।  कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने व तीन तलाक देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। झिडियानग्रंट निवासी ग्रामीण ने अपनी पुत्री की शादी मुकरपुर थाना कलियर निवासी तालिब के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता के साथ दहेज को लेकर उत्पीड़न करने लगे। दिसबर 2019 में सुसराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर दहेज में तीन लाख नगद और बाइक लाने की बात कहकर घर से निकाल दिया। विवाहिता ने मायके पहुंचकर आपबीती बताई। इसके साथ ही कोर्ट का सहारा लिया। थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पति तालिब, ससुर जिन्दा, सास नफीसा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी।