Home उत्तराखंड राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने गुरूद्वारे में मत्था टेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि...

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने गुरूद्वारे में मत्था टेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश में हेमकुंड साहिब ट्रस्ट से हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए जाने वाले पंज प्यारों को सम्मानित किया और संगतों के प्रथम जत्थे को रवाना किया। इस अवसर पर राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने गुरूद्वारे में मत्था टेक कर प्रदेशवासियों की सुख.समृद्धि की कामना भी की।