रुड़की। रुड़की इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी के उत्प्रेरणा क्लब के छात्रों ने स्वच्छ भारत अभियान और उन्नत भारत अभियान के तहत गांव नन्हेडा अन्नतपुर में सफाई अभियान चलाया। छात्रों ने इस कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लिया और गांव के विभिन्न क्षेत्रों की सफाई की। छात्रों ने ग्रामीणों को सफाई के लिए जागरूक कर गंदगी से फैलने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी। संस्थान के मैनेजिंग ट्रस्टी, महानिदेशक और निदेशक ने छात्र-छात्राओं को उनके प्रयास पर बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन हर्षित गौतम ने किया। इस अवसर पर प्रदीप कुमार, ऋषभ सिंघल, डॉ. जया राठौर, अविका राठी आदि उपस्थित रहे।

















