विकासनगर। वीर शहीद केसरी चंद के शहादत दिवस पर रामताल गार्डन में आयोजित मेला धूमधाम से मनाया गया। शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। लोगों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर मेले का लुत्फ उठाकर सुख दुख भी बांटा। मेले में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। मेले में मुख्य अतिथि काबिना मंत्री गणेश जोशी ने लोक गायिका शांति वर्मा द्वारा रचित केसरी मेला गीत का विमोचन विमोचन किया। लोक कलाकार सन्नी दयाल, अनूप छाजटा, सचिन वर्मा, रमेश वर्मा, चतर सिंह, ने कोदो का कोदूवा…., डांडे की चलखुड़ी पुफिये घेन्दो… आदि एक से बढ़कर एक जौनसारी, हिमाचली गीत और नाटिया सुनाकर समा बांध दिया। अनूप और सन्नी दयाल के गीतों पर लोग जमकर झूमे। मेले में आए युवक, युवतियों ने लोक कलाकारों के गीतों पर जमकर नृत्य किया। सांस्कृतिक दल जौनसार बावर लोक कला मंच, जौनसार बावर सायना नागो देवी सांस्कृतिक लोक कला मंच आदि द्वारा प्रस्तुत हारुल, तांदी, झेंता नृत्य पर लोगों ने खूब तालियां बजाई। सरस्वती शिशु मंदिर मागटी के छात्र-छात्राओं ने भी अपनी सुंदर प्रस्तुतियां दीं।वहीं, मेले में पहुंचे जौनसार बावर, पछवादून, रवांई, जौनपुर, देहरादून, हिमाचल के विभिन्न जिलों के लोगों ने हिस्सा लिया। चकराता की रोशनी देवी, जग्गो देवी, मीना, मीरा, रनदेई, भगवती, सेमानी देवी आदि का कहना है कि यही दिन होता है जब वे अपने सगे संबंधियों का हालचाल पूछ कर सुख दुख साझा करते हैं। हिमाचल के कोटखाई से आई लक्ष्मी और रेखा का कहना है की वह हर वर्ष इस मेले में आती हैं उनके रिश्तेदार चकराता में रहते हैं ।इस बहाने उनसे मुलाकात हो जाती है।
उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित: मेले में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य के क्षेत्र में डिप्टी सीएमओ देहरादून डा. दिनेश चौहान और पीएचसी कालसी की प्रभारी डा. गरिमा भट्ट, पैरामिलिट्री के जवान अजवीर चौहान, कृषि के क्षेत्र में जगत सिंह राणा, कबड्डी खिलाड़ी अमन चौहान, समाज सेवा के लिए गोपाल दास, दिव्यांग सामाजिक कार्यकर्ता अमित डोभाल को सम्मानित किया गया।
काबिना मंत्री को सौंपा मांग पत्र: चकराता। मेला समिति की ओर काबिना मंत्री को मांग पत्र सौंपा गया। जिसमें शहीद केसरी के गांव में उद्यान विभाग की जमीन पर केसरी चंद उद्यान एवं कृषि तकनीकी संस्थान खोलने की मांग की। इसके साथ ही मेले के आयोजन को दी जाने वाली राशि को दो लाख से बढ़ाकर तीन लाख करने, आईटीआई ग्वांसा पुल में एससी वर्ग के छात्रों को भी प्रवेश दिए जाने, साहिया मंडी परिसर में खाली पड़ी जमीन पर स्वतंत्रता संग्राम सैनानी कलीराम, फुनकू दास, नंतराम की प्रतिमा लगाने की मांग की गई। इसके साथ ही ग्रामीणों ने ग्वांसा पुल बैरवा खारसी मोटर मार्ग, गौरा घाटी लाखामंडल मोटर मार्ग के सुधारीकरण की मांग भी की।
शहीद मेले में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
Uttarakhand news, uttarakhand news in hindi, daily uttarakhand news hindi, uttarakhand news hindi, uttarakhand hindi news, latest uttarakhand news, today uttarakhand news, toda’s uttarakhand news, dehradun news in hindi, dehradun news, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड न्यूज़, उत्तराखंड की लेटेस्ट न्यूज, उत्तराखंड खबर, देहरादून न्यूज, देहरादून समाचार, आज के देहरादून समाचार, आज की देहरादून न्यूज, देहरादून लेटेस्ट न्यूज

















