Home उत्तराखंड अनियंत्रित ट्रक कार और जीप पर पलटा

अनियंत्रित ट्रक कार और जीप पर पलटा

Uttarakhand news, uttarakhand news in hindi, daily uttarakhand news hindi, uttarakhand news hindi, uttarakhand hindi news, latest uttarakhand news, today uttarakhand news, toda’s uttarakhand news, dehradun news in hindi, dehradun news, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड न्यूज़, उत्तराखंड की लेटेस्ट न्यूज, उत्तराखंड खबर, देहरादून न्यूज, देहरादून समाचार, आज के देहरादून समाचार, आज की देहरादून न्यूज, देहरादून लेटेस्ट न्यूज

ऋषिकेश। नीलकंठ मार्ग पर घास से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर वहां से गुजर रही एक कार और एक जीप पर पलट गया। गनीमत यह रही कार और जीप में बैठी सवारियों को किसी प्रकार की चोट नहीं आई।  लक्ष्मणझूला थाना पुलिस के मुताबिक यमकेश्वर के फूलचट्टी रत्तापानी के बीच एक घास से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर अचानक से पलट गया। इसके नीचे आने से एक कार और जीप दब गईं। हालांकि कार और जीप में बैठे लोगों ने आनन-फानन में अपनी जान बचा ली । इस दौरान मार्ग पर दोनों और वाहनों का लंबा जाम लगा। पुलिस ने किसी तरह से मार्ग से ट्रक को हटाया, तब जाकर मार्ग पर यातायात फिर से चालू किया गया। लक्ष्मणझूला थाना निरीक्षक संतोष कुंवर ने बताया की यातायात को सुचारु कर दिया गया है।