कोतवाली पुलिस ने 11.85 ग्राम स्मैक के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। यह महिला पहले से ही एनडीपीएस ऐक्ट के मामले में फरार चल रही थी। पुलिस ने महिला को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिस लगातार अभियान चला रही है। एनडीपीएस के मामले में फरार चल रही रेखा साहनी पत्नी सुरेंद्र साहनी निवासी चंद्रेश्वरनगर की गिरफ्तारी को पुलिस टीम ने शनिवार को घर पर दबिश दी। पुलिस के मुताबिक इस दौरान महिला के पास से स्मैक भी बरामद की है। पुलिस ने बताया कि महिला पर पूर्व में शराब और एनडीपीएस के कई मामले दर्ज हैं। कोतवाल रवि सैनी ने बताया महिला आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

















