Home उत्तराखंड घर-घर कूड़ा क्लेक्शन हेतु विधायक ने किया दो वाहनों को हरी झंडी...

घर-घर कूड़ा क्लेक्शन हेतु विधायक ने किया दो वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना

विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने नगर पंचायत सेलाकुई में मंगलवार को घर-घर कूड़ा क्लेक्शन के लिए दो वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा कि घर-घर कूड़ा क्लेक्शन के लिए दो और वाहनों के जुड़ने से नगर में जगह-जगह गंदगी नहीं फैलेगी और नगर को साफ सुथरा बनाया जा सकेगा। सहसपुर के विधायक सहदेव पुंडीर ने नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दो वाहनों को हरी झंडी दिखाकर कूड़ा क्लेकशन के लिए रवाना किया। विधायक ने कहा कि नगर पंचायत के पास अभी बजट की कमी है। लेकिन पंचायत के पास किसी तरह की आर्थिक कमी नहीं आने दी जायेगी। नगर पंचायत को एक आदर्श नगर पंचायत के रूप में विकसित किया जायेगा। कहा कि नगर को गंदगी से मुक्त करने के लिए अब चार कूड़ा क्लेक्शन वाहन नगर पंचायत के पास हो गया हैं। विधायक ने आशा व्यक्त की है कि चारों वाहनों से घर घर कूड़ा क्लेक्शन किया जायेगा। विधायक ने नगर वासियों से अपील की है कि कूड़ा जगह जगह न फेंकें बल्कि पालिका के वाहन में देकर नगर को सुंदर और स्वच्छ बनाने में अपना सहयोग देंगे। इस मौके पर ईओ विनोद शाह, पूर्व प्रधान भगत सिंह राठौर, शूरवीर सिंह चौहान, यशपाल नेगी, सुखदेव फर्सवाण, विजय पाल सिंह बर्तवाल, अनिल नौटियाल, बलवीर सिंह गुसांई आदि मौजूद रहे।