Home उत्तराखंड काशीपुर में पहले दिन 285 बच्चों ने लगवाई वैक्सीन

काशीपुर में पहले दिन 285 बच्चों ने लगवाई वैक्सीन

राष्ट्रव्यापी वैक्सीनेशन कार्यक्रम के तहत काशीपुर में पहले दिन 12-14 आयु वर्ग के 285 बच्चों ने वैक्सीन लगाई। जिसमें 125 ग्रामीण और 160 शहरी बच्चों का टीकाकरण शामिल हैं। सरकारी अस्पताल में कक्षा-8 के छात्र हिमांशु ने पहली वैक्सीन लगवाई। बुधवार को एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल में टीकाकरण का मेयर ऊषा चौधरी, नगर आयुक्त विवेक राय और सीएमएस डॉ.कैमाश राणा ने किया। सबसे पहली वैक्सीन पशुपति विहार कॉलोनी निवासी नारायण सिंह के 14 वर्षीय बेटे हिमांशु सिंह को बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव पुनेठा ने लगाई। कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. अमरजीत साहनी ने कहा क्षेत्र में बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय, पीएसची नारायण नगर, जीबी पंत इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ढकिया और गुलजारपुर समेत छह केंद्र बनाये गये हैं। बच्चों को हैदराबाद की कोर्बेवैक्स वैक्सीन लगाई जा रही है। कहा अभियान के पहले दिन 125 ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को और 160 शहरी क्षेत्र के बच्चों के वैक्सीन लगाई गई है। यहां डॉ.मनु पांडे, डॉ.मदन मोहन, शुभम कुमार, जुबी सुल्ताना, मोनिका, अनीसा, दीपक, प्रकाश नेगी रहे।